litterateurs – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच : भारत , नेपाल के दो दर्जन से अधिक साहित्यकारों का हुआ सम्मान
नानपारा / बहराइच। विश्व में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ग्रंथ श्री रामचरितमानस के रचयिता संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास के जन्मदिन पर पड़ोसी देश नेपाल के बांके जिले में अवधी महोत्सव के रूप में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अवधी भाषा साहित्य संस्कृति संरक्षण में लगे रचनाकार साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेपाल के साथ ही भारत के बहराइच सीतापुर अयोध्या लखनऊ सहित दूर दराज के साहित्यकारों को मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान केंद्रीय कार्य समिति नेपालगंज के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक समाजसेवी डॉक्टर श्याम सुंदर कनौडिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु लाल कुमाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बहुभाषिक काव्य गोष्ठी में अवधी हिंदी नेपाली आदि भाषाओं में साहित्यकारों ने कविता पाठ किया। संस्था के अध्यक्ष विष्णु लाल कुमाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोस्वामी जी के जन्मदिन पर अवधी महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर अवधी की सेवा में लगे हुए कलमकारों को प्रमाण पत्र अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में सरदार मधई सिंह सिख,सनत रेग्मी, विरेंद्र यादव, कृष्णा देवी पांडे, राकेश आर्य, लक्ष्मण देश प्रेमी, सीतापुर से संदीप सरस, देवेंद्र कश्यप, अशोक मिश्रा, डॉक्टर विद्यासागर मिश्रा, अयोध्या से चंद्रगत भारती, रामानंद सागर, हरियाणा से डॉक्टर मनोज भारत, रायबरेली से इंद्र बहादुर सिंह इंद्रेश, शिव बहादुर सिंह, शिवकुमार सिंह, बहराइच से पीके प्रचंड, महेश्वर बक्स सिंह, तिलक राम अजनबी, देशराज सिंह, अजीत मौर्य, संतोषी सिंह आनंद गिरि मयालू सहित कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में अवधी साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।