LOK SABHA SEATS – Dainik Bhaskar UP/UK

बरेली, बदायूं,और पीलीभीत में आज से बदलेंगे सियासी समीकरण
बरेली। यूपी की पीलीभीत लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल, बरेली और बदायूं लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग होनी है। मगर, यहां का चुनाव प्रचार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। बरेली लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार को लेकर पार्टी में कलह सामने आ रही है। मगर, यह सब 2 अप्रैल को खत्म होने की उम्मीद है। क्योंकि, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार यानी (कल) बरेली, पीलीभीत, और बदायूं में आ रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रबुद्ध सम्मेलन के साथ ही चुनावी नब्ज टटोलने की उम्मीद है। सीएम चुनावी नब्ज टटोलने के साथ ही प्रत्याशियों की जीत का आह्वान करेंगे। इससे पीलीभीत, बरेली, बदायूं, और आंवला लोकसभा के चुनावी समीकरण बदलने की उम्मीद है। भाजपा पीलीभीत में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, बरेली में पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, और आंवला से सांसद धर्मेंद्र कश्यप को टिकट दिया है। हालांकि, यहां की सभी पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। मगर, यह रिकार्ड एक बार फिर दोहराना भाजपा के लिए चुनौती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ 2 अप्रैल को सुबह 9:40 बजे अपने कालिदास मार्ग से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, लखनऊ पहुचेंगे। इसके बाद 10:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से विशेष वायुयान से बरेली स्थित त्रिशूल एयरबेस पर आगमन होगा। 11:05 बजे बरेली त्रिशूल एयरबेस पहुंचने के बाद 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से पीलीभीत पुलिस लाइन पहुंचेंगे।

यहां शहर के रामा इंटर कॉलेज के सामने प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पार्टी नेताओं से सियासी गुफ्तगू करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 1.25 बजे बदायूं पुलिस लाइन में पहुंचकर प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगें। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 3:35 बजे बरेली को रवाना होंगे। सीएम बरेली पुलिस लाइन में उतरने के बाद सीधे बरेली इंटर कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुचेंगे।

सम्मेलन को संबोधित करने के बाद बरेली लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत कर सकते हैं। यहां के त्रिशूल एयरबेस से शाम 4:55 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को रवाना हो जाएंगे।पीएम का चेंजओवर भी दो कोप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो अप्रैल को बरेली में होंगे। प्रधानमंत्री का बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर हो सकता है, और मुख्यमंत्री यहां बरेली इंटर कालेज में एक प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। प्रशासन की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं।

प्रबुद्ध सम्मेलन की सफलता को जुटे भाजपाईशहर के बरेली इंटर काॅलेज में दो अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की सफलता के लिए भाजपाई जुट गए हैं। इसको लेकर सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें सम्मेलन को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.अरुण कुमार सक्सेना, सांसद संतोष कुमार गंगवार, भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मेयर उमेश गौतम, डॉ. सीपीएस चौहान आदि मौजूद थे।

PM के लिए ऐसी दीवानगी, कार्यकर्ताओं की अपने खून से बना दी तस्वीर…लिखा-‘नमो अगेन’
मध्यप्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों पर 19 मई को मतदान के पहले आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इस चरण में प्रदेश की शेष आठ सीटों इंदौर, देवास, धार, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और रतलाम में मतदान होना है। आज प्रचार समाप्त होने के बाद सभी आमसभाएं और रैली जैसे कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी। मध्यप्रदेश में अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है।

प्रदेश की खंडवा संसदीय सीट से भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव मैदान में हैं। शिवराज चौहान यहां से पिछला चुनाव भी जीते थे। उन्होंने यादव को ही हराया था। इस चरण में सबकी नजरें जिस सीट पर टिकीं हैं, वह इंदौर है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नाम से पहचान रखने वाली इस सीट पर इस बार भाजपा ने शंकर लालवानी को उतारा है। उनका सामना कांग्रेस के पंकज संघवी से हाे रहा है।

इस बीच बताते चले  मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दुर्गेश केशवानी और महेश शर्मा नाम के दो कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर खून से बनवाई है, जिसे वह पीएम मोदी को गिफ्ट करना चाहते हैं। दुर्गेश केशवानी और महेश शर्मा नाम के दोनों ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह फोटो वर्तमान में सूबे के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को सौंप दी है। बता दें शिवराज सिंह, स्वयं पीएम मोदी से मिलकर उन्हें यह तस्वीर भेंट करेंगे।

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी की खून से बनाई यह फोटो इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. दोनों ही भाजपा कार्यकर्ताओं की मानें तो वह पीएम मोदी की निर्णायक नीति से बेहद प्रभावित हैं और इस वर्ष भी उनके ही पीएम बनने की कामना कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मानें तो वह स्वयं ही मोदी जी से मिल कर उन्हें यह तस्वीर भेंट करना चाहते थे, किन्तु कुछ कारणों के चलते वह ऐसा नहीं कर पाए।