Lok Sabha speaker – Dainik Bhaskar UP/UK

ओम बिरला चुने गए लोकसभा स्पीकर, PM मोदी और राहुल गांधी आसन तक लेकर पहुंचे
अठारहवीं लोकसभा में अध्यक्ष पद के लिए  भाजपा सांसद ओम बिरला को लोकसभा का नया स्पीकर चुन लिया गया है। ओम बिरला को ध्वनिमत से स्पीकर चुना गया। पीएम मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी नए स्पीकर ओम बिरला को परंपरा के अनुसार, आसन तक लेकर गए।

लगातार दूसरी बार ओम बिरला लोकसभा स्पीकर पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। लोकसभा स्पीकर का चुनाव होते ही प्रोटेम स्पीकर भृतहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया।

कैश फॉर क्वेरी : एथिक्स कमेटी ने लोकसभा अध्यक्ष को भेजी रिपोर्ट, जानिए क्या निकला हल
नई दिल्ली। संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने (कैश फॉर क्वेरी) के मामले की जांच कर रही लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने 10 नवंबर को अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को भेज दी। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि की गई है। रिपोर्ट में लिखा है- महुआ मोइत्रा का अकाउंट विदेश से 47 बार लॉगिन हुआ। TMC सांसद की ओर से संसद में पूछे गए 61 सवालों में से 50 सवाल बिजनेमसमैन दर्शन हीरानंदानी की पसंद के थे। अब यह रिपोर्ट 4 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के विंटर सेशन में लोकसभा में पेश की जाएगी। इसमें महुआ के निष्कासन की सिफारिश को लेकर वोटिंग हो सकती है।

BJP सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता में कमेटी ने गुरुवार (9 नवंबर) को बैठक की और 479 पन्नों की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया। लोकसभा की एथिक्स कमेटी की निचले सदन के किसी सांसद के खिलाफ की गई यह पहली कार्रवाई है। सोनकर के मुताबिक, महुआ को 6:4 के बहुमत से ID लॉगिन आईडी और पासवर्ड दूसरों के साथ साझा करने के ‘अनैतिक आचरण’ का दोषी पाया गया। कमेटी के 10 में से 6 मेंबर्स ने महुआ को लोकसभा से निष्कासित करने के पक्ष में वोट दिया था।

4 मेंबर्स ने विपक्ष में वोट डाला था। कमेटी के जिन 4 सदस्यों ने महुआ के निष्कासन का विरोध किया था, उन्होंने रिपोर्ट को पूर्वाग्रह से ग्रस्त और गलत बताया। उन्होंने कहा था कि दर्शन हीरानंदानी को पैनल के सामने पेश होने का मौका नहीं दिया गया। दर्शन सिर्फ हलफनामा ही दाखिल कर पाए हैं।

कमेटी की कांग्रेस सदस्य ने महुआ के निष्कासन के लिए वोट डाला

बीजेपी सांसद और कमेटी मेंबर अपराजिता सारंगी ने कहा- कांग्रेस सांसद प्रनीत कौर ने सच का साथ दिया। मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। कोई भी सही सोच वाला व्यक्ति महुआ मोइत्रा का समर्थन नहीं करेगा।

महुआ मोइत्रा का अकाउंट जुलाई 2019 से अप्रैल 2023 के बीच UAE से 47 बार ऑपरेट हुआ था। इस दौरान 2019 से सितंबर 2023 के बीच वह सिर्फ चार बार यूएई गई थीं। सूत्रों ने बताया कि एक ही IP एड्रेस से किसी ने 47 बार लॉग इन किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महुआ मोइत्रा द्वारा पूछे गए 61 सवालों में से 50 सवाल बिजनेमसमैन दर्शन हीरानंदानी की पसंद के थे। दर्शन हीरानंदानी विदेश में रहते हैं, आचार समिति ने बताया है कि पासवर्ड शेयर करने से गुप्त जानकारी विदेशी एजेंसियों के हाथ लग सकती है।

एथिक्स कमेटी के हवाले से सूत्रों ने बताया कि संसदीय लॉगिन शेयर करने का मतलब बाहरी लोगों को ऐसे कई संवेदनशील दस्तावेज मिल सकते हैं जो सांसदों के साथ पहले से शेयर किए जाते हैं। समिति ने बताया जम्मू और कश्मीर परिसीमन विधेयक, 2019, ट्रिपल तलाक समेत करीब 20 विधेयक पब्लिक डोमेन में आने से पहले ही सांसदों के साथ शेयर किए गए थे। समिति ने कहा कि ऐसे दस्तावेजों के संभावित लीक से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

एथिक्स कमेटी ने कठोर सिफारिश की- बीएसपी सांसद दानिश अली

बसपा सांसद और एथिक्स कमेटी के मेंबर दानिश अली ने कमेटी के चेयरमैन विनोद सोनकर और भाजपा सदस्यों पर कार्यवाही को लीक करने और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। दानिश ने यह भी कहा कि कमेटी ने महुआ को लेकर कठोर सिफारिश की है। उधर, महुआ मामले में टीएमसी के दूरी बनाने पर सीपीएम ने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को इस मामले में बात करने में शर्म आ रही है। सीपीएम नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि महुआ मामले के सामने आने के कई दिन बाद अभिषेक बनर्जी ने बयान क्यों दिया? असल में महुआ अडाणी और नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलती हैं तो टीएमसी उन पर (महुआ मोइत्रा) कोई कमेंट नहीं करती।

अभिषेक ने 9 नवंबर को कहा- महुआ अपनी जंग खुद लड़ने की काबिलियत रखती हैं। वो पॉलिटिक्स का शिकार हुई हैं। बिना कुछ साबित हुए किसी के खिलाफ कार्रवाई कैसे की जा सकती है। केंद्र सरकार मुझे भी पिछले चार साल से परेशान कर रही है। ये भाजपा की आदत हो गई है।

18 साल पहले भी सांसदों के निष्कासन का मामला सामने आया था

12 दिसंबर 2005 में राज्य 11 सांसदों का सवाल के बदले पैसे मामले में निष्कासन का मामला सामने आया था। इसकी सिफारिश राज्यसभा एथिक्स कमेटी ने की थी। 23 दिसंबर को इन सांसदों को निष्कासित कर दिया गया था।

महुआ का आरोप- अडाणी के पास पहुंचे गोपनीय दस्तावे

उधर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लीक होने पर महुआ मोइत्रा ने लोकसभा स्पीकर बिड़ला को लेटर लिखकर शिकायत दर्ज कराई। महुआ ने कहा कि एक प्राइवेट न्यूज चैनल ने कमेटी की रिपोर्ट पब्लिश कर दी। यह लोकसभा के नियमों का उल्लंघन है। सबसे हैरानी की बात है जिस चैनल में यह खबर चल रही वो अडाणी ग्रुप का है।

मेरे खिलाफ उसी बिजनेसमैन पर पैसे के बदले सवाल पूछने का आरोप लगा है। वही बिजनेसमैन एथिक्स कमेटी के गोपनीय दस्तावेजों को एक्सेस कर रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपी की जांच अब CBI कर सकती है। निशिकांत दुबे ने बुधवार 8 नवंबर को X पर लिखा- लोकपाल ने आज मेरी शिकायत पर आरोपी सांसद महुआ जी के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने के मामले में CBI इन्क्वायरी का आदेश दिया है।

महुआ बोलीं- पहले 13 हजार करोड़ का घोटाला करने वाले अडाणी पर FIR करें

निशिकांत दुबे की पोस्ट के 40 मिनट बाद महुआ ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- मीडिया के लिए मेरा जवाब ये है।

CBI पहले 13 हजार करोड़ रुपए के कोयला घोटाले में अडाणी पर FIR करे। राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा यह है कि कैसे संदिग्ध FPI स्वामित्व वाली (चीनी और संयुक्त अरब अमीरात सहित) अडाणी की कंपनियां गृह मंत्रालय से क्लियरेंस के बाद पोर्ट-एयरपोर्ट खरीद रही हैं। इसके बाद CBI का मेरे घर पर जूते गिनने आने के लिए स्वागत है।

महुआ ने पूछा कि क्या लोकपाल को सिर्फ मेरे केस के लिए जिंदा किया गया है। गंभीर सवाल यह है कि कितने पत्रकारों को यह भी पता था कि मोदी के भारत में एक लोकपाल भी काम कर रहा है? इस केस में नई जांच जोक पाल से कम नहीं है। यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मोदीजी का लोकपाल अस्तित्व में है। कुछ चुनिंदा लोगों को इसके बारे में जानकारी कैसे मिली। लोकपाल ऑफिस ने बयान जारी क्यों नहीं किया?

संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के केस में अब तक क्या हुआ

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 15 अक्टूबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाए थे कि महुआ ने संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे और तोहफे लिए थे। इस मामले को स्पीकर ने एथिक्स कमेटी को भेज दिया।
निशिकांत ने 21 अक्टूबर को महुआ पर एक और गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा- कुछ पैसों के लिए एक सांसद ने देश की सुरक्षा को गिरवी रख दिया। मैंने इसे लेकर लोकपाल से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि दुबई से संसद की ID खोली गई, जबकि उस वक्त वे कथित सांसद भारत में ही थीं।

इस नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) पर पूरी भारत सरकार है। देश के प्रधानमंत्री, वित्त विभाग, केंद्रीय एजेंसी यहां हैं। क्या अब भी TMC और विपक्षी दलों को राजनीति करनी है। निर्णय जनता का है। NIC ने यह जानकारी जांच एजेंसी को दे दी है। एथिक्स कमेटी ने 27 अक्टूबर को महुआ को समन भेजा और 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कमेटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। महुआ ने इसी दिन एथिक्स कमेटी को लिखा था कि वे 5 नवंबर के बाद ही मौजूद हो पाएंगी।

28 अक्टूबर को एथिक्स कमेटी ने महुआ को 2 नवंबर को पेश होने को कहा। 6 नवंबर को महुआ ने दावा किया कि 7 नवंबर को होने वाली लोकसभा की एथिक्स कमेटी की बैठक इसलिए स्थगित की गई ताकि कमेटी के मेंबर कांग्रेस सांसदों को कार्यवाही से दूर रखा जा सके।

नहीं रहे सोमनाथ चटर्जी, 89 साल की उम्र में निधन
पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का कोलकाता में निधन हो गया है. उनका 89 साल की उम्र में निधन हुआ. पिछले काफी दिनों में सोमनाथ चटर्जी बीमार चल रहे थे. उन्हें किडनी की समस्या की वजह से 10 अगस्त को दोबारा कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था.

Former Lok Sabha speaker Somnath Chatterjee passes away at the age of 89 years in a Kolkata hospital. pic.twitter.com/gNKE8hwRLB

— ANI (@ANI) August 13, 2018

बता दें कि बीते 28 जून को मस्तिष्क रक्स्राव के बाद सोमनाथ चटर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो 2004 से 2009 तक लोकसभा के स्पीकर रहे. साथ ही वो 10 बार लोकसभा में सांसद भी रहे. चटर्जी 1971 में पहली बार सांसद चुने गए थे.

कौन थे सोमनाथ चटर्जी?

सोमनाथ चटर्जी का जन्म असम के तेजपुर जिले में 25 जुलाई, 1929 को हुआ था. उनके पिता मशहूर वकील निर्मल चंद्र चटर्जी थे साथ ही वो निर्मल चंद्र अखिल भारतीय हिंदू महासभा के भी संस्थापक थे. सोमनाथ चटर्जी ने अपनी पढ़ाई-लिखाई कोलकाता और प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से की है.

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सीपीएम के साथ 1968 में की थी और वो पार्टी से 2008 तक जुड़े रहे. 1971 में सोमनाथ चटर्जी पहली बार सांसद के लिए चुने गए. इसके बाद राजनीति में वो निरंतर आगे बढ़ते गए. सोमनाथ चटर्जी ने 10 बार लोकसभा का चुनाव जीता है. हालांकि 1984 में वो ममता बनर्जी से एक बार लोकसभा का चुनाव हार गए थे.

वो 1989 से 2004 तक लोकसभा में सीपीएम संसदीय दल के नेता रहे. यूपीए शासनकाल के दौरान 2004 में वो सर्वसम्मति से लोकसभा के स्पीकर चुने गए थे.

क्या आपने कल रात लोकसभा में पीएम मोदी का पूरा भाषण सुना?
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले चार साल में देश में एनडीए सरकार के विकास कार्यों के बावजूद ‘अहंकार’ के कारण अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है . पीएम मोदी ने 2024 में विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कहकर यह संदेश देने का प्रयास भी किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए को कोई चिंता नहीं है. लगभग डेढ घंटे के अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष द्वारा लगाये गए तमाम आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया. उन्होंने अपने भाषण में लगभग पूरे समय निशाने पर कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार को रखा.

1. अहंकार से भरी हुई है कांग्रेस:

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले चार साल में देश में हुए विकास के इतने कार्यों के बावजूद ‘अहंकार’ के कारण अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. प्रधानमंत्री ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विशेष निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी की ओर से अपने पास आकर गले मिलने के घटनाक्रम का जिक्र किया और कहा, ‘उनका एक ही मकसद है मोदी हटाओ. मैं हैरान हूं कि सुबह चर्चा शुरू हुई थी, मतदान भी नहीं हुआ था, जय पराजय का फैसला भी नहीं हुआ था, लेकिन उन्हें यहां पहुंचने का इतना उत्साह है कि आकर (मुझसे) बोले, उठो उठो.’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां कोई न उठा सकता है, न बैठा सकता है. सवा सौ करोड़ देशवासियों ने बैठाया है. सवा सौ करोड़ देशवासी उठा सकते हैं. इतनी जल्दबाजी क्या है.’ मोदी ने कहा, ‘‘उनका एक ही मकसद है, मैं ही प्रधानमंत्री बनूंगा. इसके लिए कम से कम अविश्वास प्रस्ताव का बहाना तो न बनाइए.’

2. नामदार से कामगार कैसे आंखें मिला सकता है:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘आंखों में आंखें नहीं डाल पाने’’ संबंधी टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘एक गरीब मां का बेटा, पिछड़ी जाति से आने वाला नरेन्द्र मोदी ऐसा साहस कैसे कर सकता है?’ प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने देखा है कि आंखों में आंख डालने पर सुभाष चंद्र बोस के साथ क्या हुआ, चौधरी चरण सिंह के साथ क्या हुआ, जय प्रकाश नारायण के साथ क्या हुआ, मोरारजी देसाई के साथ क्या हुआ, सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ क्या हुआ ? उन्होंने कहा कि आंख में आंख डालने वालों को ठोकर मारकर बाहर कर दिया गया. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘आप तो नामदार है, मैं तो कामगार हूं. हम आपकी आंखों में आंख कैसे डाल सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि आंखों का खेल पूरे देश ने देखा है. आंखों की बात करके ‘आंख की हरकत’ पूरे देश ने देखी है. आंखों की बात करके सत्य को पूरी तरह से कुचला गया है.

3. दुआ करता हूं आप 2024 में भी अविश्वास प्रस्ताव लाएं:

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘मैं प्रार्थना करूंगा कि साल 2024 में आपको इतनी शक्ति दे कि आप फिर अविश्वास प्रस्ताव लाएं. मेरी आपको शुभकामनाएं.’ राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उनका एक ही मकसद है कि ‘मैं ही प्रधानमंत्री बनूंगा’. उन्होंने कहा कि इसके लिए कम से कम अविश्वास प्रस्ताव का बहाना तो न बनाइए. उन्होंने कहा कि हम यहां इसलिए हैं कि हमारे पास संख्याबल है. हम यहां इसलिए हैं कि सवा सौ करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद हमारे साथ है. अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए देश के मन पर, देशवासियों के आशीर्वाद पर कम से कम अविश्वास न करें.

4. मैं खड़ा भी हूं और अपने कामों पर अड़ा हूं:

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिना तुष्टीकरण के, बिना वोट बैंक की राजनीति के हम ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ राजनीति करते हैं. पिछले चार साल में उस वर्ग के लिए काम किया जिसके पास चमक धमक नहीं थी. मोदी ने राहुल को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘‘अहंकार ही कहता है कि हम खड़े होंगे तो प्रधानमंत्री 15 मिनट तक खड़े नहीं हो पाएंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं खड़ा भी हूं और चार साल जो काम किये हैं, उस पर अड़ा भी हूं.’’ उन्होंने कहा कि वह चौकीदार भी हैं और भागीदार भी लेकिन सौदागर और ठेकेदार नहीं हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह गरीबों एवं युवाओं के सपनों के भागीदार है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में नहीं होती है तब अस्थिरता और अफवाह फैलाने का काम करती है.

5. 30 साल में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी:

तेदेपा और कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा सरकार के खिलाफ लाये गये पहले अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण शक्ति का परिचायक है. भले ही यह तेदेपा के माध्यम से आया हो, लेकिन उनके साथ जुड़े हुए कुछ अन्य सदस्यों ने भी इसके समर्थन में बात कही है तो एक बड़े वर्ग ने इसके विरोध में कुछ बात कही हैं. उन्होंने सभी सदस्यों से इस प्रस्ताव को खारिज करने का आग्रह करते हुए कहा कि 30 साल के बाद पूर्ण बहुमत से बनी सरकार ने पिछले चार साल में जिस गति से काम किया है, उसके काम पर विश्वास जताएं.

6. विपक्ष को विकास कार्यों पर विश्वास नहीं:

मोदी ने कहा कि इससे हमें अपनी बात करने का मौका तो मिल ही रहा है, साथ ही देश को देखने को मिल रहा है कि विपक्ष में कैसी नकारात्मकता है, विकास के प्रति कितनी नकारात्मक सोच है. ‘‘उन सबका चेहरा निखरकर सजधज कर बाहर आया है.’’ उन्होंने कहा कि कभी तो लगता है कि आज उनके (विपक्षी दलों के) सारे भाषण, उनका व्यवहार अज्ञानवश नहीं है. यह झूठे आत्मविश्वास के कारण भी नहीं. ‘‘अहंकार इस प्रकार की प्रवृत्ति के लिए खींच लाया.’’ मोदी ने कहा कि विपक्ष को हमारे इतने सारे विकास कार्यों, योजनाओं पर विश्वास नहीं है.

7. राफेल पर विपक्ष के बयान को बताया बचकाना:

राफेल सौदे को लेकर राहुल के बयान के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दो जिम्मेदार सरकारों के बीच सौदा है, दो कारोबारी पार्टियों के बीच नहीं. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के मुद्दे पर तो ‘‘यह बचकाना रवैया’’ नहीं अपनाएं. उन्होंने कहा कि यह समझौता जिम्मेदार सरकारों के बीच और पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ.

8. कृपया सेना को कटघरे में खड़ा ना करें:

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इतने संवेदनशील मुद्दे पर इस तरह की बात करना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा, ‘नामदार के आगे तो मैं इसके संबंध में प्रार्थना ही कर सकता हूं.’ उन्होंने कहा कि देश के सेनाध्यक्ष के बारे में बात की जाती है जो ठीक नहीं है. जो देश के लिये मर मिटने को तत्पर होते हैं, उनके बारे में इस तरह की बात करना ठीक नहीं है.

‘जुमला स्ट्राइक’ शब्द के इस्तेमाल पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि आप सर्जिकल स्ट्राइक को जुमला स्ट्राइक बता रहे हो . ‘‘ आपको अगर गाली देना है, तो मोदी तैयार है लेकिन देश के जवानों के पराक्रम पर प्रहार नहीं करें . सर्जिकल स्ट्राइक की तुलना जुमला स्ट्राइक से करना देश की सेना का अपमान है.’’ मोदी ने कहा कि हम यहां इसलिए हैं कि हमारे पास संख्याबल है. हम यहां इसलिए हैं कि सवा सौ करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद हमारे साथ है.

10. 9 महीने में 50 लाख लोगों को रोजगार मिला:

रोजगार का जिक्र करते प्रधानमंत्री ने कहा कि सितंबर 2017 से मई 2018 तक नौ महीने में संगठित क्षेत्र में 50 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है. एक साल के लिये यह आंकडा जोड़ें तक यह संख्या 70 लाख होगी . संगठित और असंगठित क्षेत्र में एक साल में एक करोड़ लोगों से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है और यह एक स्वतंत्र एजेंसी का आंकड़ा है.