LOKSABHA CHUNAV 2019 – Dainik Bhaskar UP/UK

जीत के बाद बोले PM मोदी, ‘मैं भारत के 130 करोड़ नागरिकों का सर झुकाकर नमन करता हूं..
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोबारा जनादेश देने के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं ने ‘फकीर की झोली को भर दिया है’। अपनी ऐतिहासिक जीत को मोदी ने जनता जनार्दन के चरणों में समर्पित किया।

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) मुख्यालय पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में मोदी ने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि वह अपने अगले कार्यकाल में भारतीय संविधान की छाया और लोकतंत्र की मर्यादाओं के अनुरूप सर्वमत और सबको साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बारे में कहा कि उनके लिए यह बीते दिनों की बात है। अब वह और उनकी सरकार समृद्ध भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करेगी। उन्होंने देशवासियों से तीन वादे किए तथा उनसे आग्रह किया कि वह इसकी कसौटी पर उन्हें परखें। मोदी ने अपने पहले वादे में यह संकल्प व्यक्त किया कि वह अगले पांच साल के दौरान ‘बदइरादे और बदनीयत’ से कोई काम नहीं करेंगे। अपने दूसरे वादे में मोदी ने कहा कि वह अपने स्वार्थ सिद्घि के लिए कुछ नही करेंगे। देश के प्रति उनका तीसरा वादा था कि ‘अपने समय का एक-एक पल और शरीर का एक-एक कण’ जनता की भलाई के लिए समर्पित करेंगे।

पीएम मोदी का पूरा भाषण

‘मैं भारत के 130 करोड़ नागरिकों का सर झुकाकर नमन करता हूं। लोकतांत्रिक विश्व में 2019 का यह जो मतदान का जो आंकड़ा है, यह अपने आपमें लोकतांत्रिक विश्व के इतिहास की सबसे बड़ी घटना है। देश आजाद हुआ, इतने लोकसभा के चुनाव हुए लेकिन आजादी के बाद इतने चुनाव होने के बाद सबसे अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ और वह भी 40-42 डिग्री सेल्सियस गर्मी के बीच में। यह अपने आप में भारत के मतदाताओं की जागरुकता, लोकतंत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पूरे विश्व को इस बात को रजिस्टर करना होगा, भारत की लोकतांत्रिक शक्ति को पहचानना होगा।

मोदी ने कहा कि काम करते समय उनसे कोई गलती हो सकती है लेकिन वह अपनी ओर से हरसंभव कोशिश करेंगे कि इन वादों को वह पूरा करें। जनता उनकी गलतियों के लिए शिकायत कर सकती है लेकिन उन्हें इन्हीं वादों की कसौटी पर उनकी सरकार को परखना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने लोकसभा के जनादेश को जातिवादी राजनीति के खिलाफ बताते हुए कहा कि मौजूदा दौर में देश में केवल दो जातियां हैं। एक जाति है गरीब और दूसरी जाति है जो गरीबों को गरीबी से बाहर लाने के काम में सहयोग कर रही हैं। उनकी सरकार का प्रयास होगा कि वह इन दोनों जातियों को समर्थ और सक्षम बनाएं ताकि आने वाले वर्षों में देश से गरीबी का कलंक मिट सके।

मोदी ने अपनी विजय को भारत, भारत के लोकतंत्र और भारत की जनता की विजय बताया। महाभारत काल का प्रसंग बताते हुए मोदी ने कहा कि युद्ध की समाप्ति के बाद जब श्रीकृष्ण से यह पूछा गया कि वह किस पक्ष के साथ थे तो भगवान ने उत्तर दिया था कि वह किसी पक्ष के साथ नहीं थे, वह हस्तिनापुर के साथ थे। वर्ष 2019 का जनादेश भगवान कृष्ण का ही एक रूप है जो भारत और लोकतंत्र के पक्ष में है। उन्होंने बुद्धिजीवियों और राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे 20वीं शताब्दी की सोच से निजात पाकर 21वीं सदी में भारत की जनता की आशाओं-अपेक्षाओं को समझें और उन्हें पूरा करने में सहयोग प्रदान करें।

लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इस चुनाव में तीन मुद्दे नदारद रहे। चुनाव में धर्मनिरपेक्षता का नकाब पहनकर राजनीति करने वालों के मुंह बंद हो गए । नकली धर्मनिरपेक्षता के नाम पर राजनीति करने वाले बेनकाब हो गए और वे जनता को गुमराह नहीं कर पाए। साथ ही इस चुनाव में महंगाई भी कोई मुद्दा नहीं बन पाई।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की उपलब्धियों की ओर संकेत करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले दशकों में भ्रष्टाचार चुनाव में एक मुख्य मुद्दा रहता था। इस बार ऐसा नहीं हुआ। विरोधी दल भी उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सके।

मोदी ने चुनाव नतीजों को नए भारत के पक्ष में दिया गया जनादेश बताया। उन्होंने चुनाव को लोकतंत्र का विजय उत्सव बताते हुए चुनाव अभियान के दौरान जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र के पक्ष में बलिदानी बताया।

मोदी ने पूरी चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चलाने के लिए चुनाव आय़ोग, सुरक्षा बलों और प्रशासनिक मशीनरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव से विश्व समुदाय अचंभित है। देशवासियों को भी इस पर गर्व महसूस करना चाहिए।

मोदी ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणांचल प्रदेश में जनादेश हासिल करने वाले राजनीतिक दलों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार संविधान और संघवाद के सिद्धांतों का पालन करते हुए राज्यों की विकास यात्रा में पूरा सहयोग करेगी।

भाजपा की राजनीतिक विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि जब लोकसभा में भाजपा की सदस्य संख्या दो थी और अब जबकि वह दोबारा सत्ता में लौटी है तब एक बात समान है कि हम अपने आदर्शों में कभी डगमगाते नही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पराजय से निराश नहीं होते। साथ ही विजय के उल्लास में कभी अपनी विनम्रता, संस्कार नहीं छोड़ते।

मोदी ने जनादेश को अपनी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए कहा कि आय़ुष्मान भारत के जरिए चिकित्सा सुविधा हासिल करने वाले बीमार लोगों, पेंशन योजना से लाभांवित होने वाले 40 करोड़ असगंठित क्षेत्र के कामगारों, आवास योजना से छत हासिल करने वाले बेघर बार लोगों और टैक्स देकर राष्ट्र निर्माण में मदद करने वाले मध्यम वर्ग के लोगों के बलबूते ही उन्हें यह प्रचंड जनादेश हासिल हो पाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव नतीजों ने ईमानदारी की विजय पर मोहर लगाई है।

मदुरै में कमल हासन पर चप्पल फेंकी गई, 10 लोग हिरासत में…
नई दिल्ली । मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम इलाके में चुनाव प्रचार करते समय कमल हासन पर एक व्यक्ति ने चप्पल फेंक दी। पुलिस इस संबंध में 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मदुरै के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि बुधवार को जिस वक्त कमल हासन पर चप्पल से हमला किया गया, वह मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम इलाके में प्रचार कर रहे थे। कुछ लोगों ने उनकी सभा के दौरान व्यवधान डालने की कोशिश की। कमल हासन एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी किसी ने चप्पल फेंक दी। इस संबंध में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि किसके इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है?

उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि आजाद भारत का पहला चरमपंथी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था। इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए और 295ए के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। क्या बुधवार की घटना का संबंध उनके नाथूराम गोडसे वाले बयान से संबंधित है या नहीं, इसके जवाब में पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुख्ता तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन जब उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे पहला हिंदू आतंकवादी था तो जमकर बवाल हुआ। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया।चूंकि इस मामले को लेकर एफआईआर हो चुकी है, इसिलए अब कमल हासन ने मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की है।

समीकरण : चुनावी रथ पर सवार क्या प्रियंका रायबरेली व अमेठी में मां-भाई की नैय्या लगा पाएंगी पार !
नई दिल्ली। कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी टॉनिक साबित हो रही हैं। कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद है कि वह उत्तर प्रदेश में पार्टी को अगले तीन-चार वर्षों में अपने पैरों पर खड़ा कर देंगी। पार्टी की रणनीति और योजना उसी के मद्देनजर बनी और लागू हो रही है। कांग्रेस अगर उत्तर प्रदेश में खड़ी हो गई तो देश में खड़ी हो जायेगी। इसी रणनीति के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने निडर होकर देश के सबसे शक्तिशाली सत्ताधारी पर सीधे हमला बोला है। अन्य दलों के नेताओं की तरह दायें-बायें की बजाय सीधा वार कर रहे हैं।

इस बारे में बीएचयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व एआईसीसी सदस्य अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश का दौरा करके अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सीधा निशाना बना रहे हैं। उ.प्र. में प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। राहुल गांधी अति व्यस्तता के कारण सबसे नहीं मिल पा रहे हैं, सभी जगह नहीं पहुंच पायेंगे। वह कमी अब पार्टी महासिचव प्रियंका गांधी पूरा करने लगी हैं। इसका असर भी दिखने लगा है। इस बारे में उ.प्र. के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को रायबरेली लोक सभा सीट से जिताने की इस बार भी जिम्मेदारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर ही है। वह बीते कई लोकसभा चुनाव से यह जिम्मेदारी निभाती आ रही हैं।

पहले वह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किये बिना यह काम करती रही हैं। अब पार्टी की महासचिव व पूर्वी उ.प्र. की प्रभारी की जिम्मेदारी के चलते भी यह कर रही हैं। इस बार वह पूरी तरह से राजनीति में उतर आई हैं। इसके कारण उनकी अपील का असर पहले से अधिक पड़ने लगा है। इसके चलते 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अमेठी व रायबरेली दोनों ही सीटों से 2014 में मिले वोट से अधिक वोट से जीतने का माहौल बन गया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी संसदीय सीट पर राहुल गांधी को 4,08,651 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार स्मृति जुबिन ईरानी को 1,07,903 मतों से हराया था। रायबरेली संसदीय सीट से सोनिया गांधी को 5,26,434 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार अजय अग्रवाल को 3,52,713 वोट से हराया था। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र का कहना है कि भाजपा आज की तारीख में अपने चरम पर है। उसके दो नेता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अपनी क्षमता, साधन, सत्ता के चरम पर हैं। उनके दांव-पेंच से पार पाना सबके बस की बात नहीं है। उनसे, उनके हर दांव – पेंच, चाल की काट के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी ने उनसे सीधे टकराने का रास्ता चुना है। इसका असर दिखने लगा है। भावनात्मक असर भी हो रहा है। जनता में संदेश जाने लगा है कि इन दोनों के पिता व दादी देश के लिए शहीद हो गये थे। उसके बाद ये दोनों खतरे में जिये ।

उस हालात में इनकी मां सोनिया ने पार्टी को किसी तरह से बचाया। उनके अध्यक्ष रहते कांग्रेस केन्द्र में 10 वर्ष तक शासन में रही। अब राहुल व प्रियंका ने कांग्रेस को बचाने की जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके लिए जिस तरह से जूझ रहे हैं, उससे लगने लगा है कि अगले कुछ वर्ष में पार्टी खड़ी जायेगी। लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार नवेन्दु का कहना है कि प्रियंका गांधी का असर महिलाओं, ब्राह्मण , मुस्लिमों , दलितों में हो रहा है। उन्होंने (प्रियंका) प्रयाग से काशी तक मोटरबोट से जो गंगा यात्रा की, गांगा के किनारे के गांवों, मंदिरों में गईं, लोगों से मिलीं, उसका अच्छा संदेश उधर के गांवों की महिलाओं, बाह्मणों, मुसलमानों, मल्लाहों और दलितों में गया है। महिलायें मुरीद होती जा रही हैं। किसी अन्य दल के पास उस कद की महिला नेता नहीं है, जो इस तरह से प्रचार करे और गांव की महिलाओं, बच्चों से हिल-मिल कर जुड़ सके। राहुल गांधी में जो कमी है, उस कमी को कांग्रेस संगठन में प्रियंका गांधी ढंक रही हैं। यह उ.प्र. में दिखने लगा है।

उन्होंने पूरे उ.प्र. का इसी तरह से दौरा कर दिया , तो अन्य दलों के लिए परेशानी खड़ी हो जायेगी। यही वजह है कि प्रियंका से भाजपा, बसपा और सपा सब डरी हुई हैं। एआईसीसी सदस्य अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि प्रियंका गांधी में माहौल बदलने का दम है। मिसाल के तौर पर 1999 के लोकसभा चुनाव के समय रायबरेली संसदीय क्षेत्र में उनके कहे का असर है। 1999 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से प्रमुख विपक्षी दल के उम्मीदवार अरुण नेहरू थे। कांग्रेस ने गांधी परिवार के विश्वासपात्र सतीश शर्मा को टिकट दिया था।को लगता था कि अरूण नेहरू सतीश शर्मा को हराकर चुनाव जीत जाएंगे, क्योंकि अरुण नेहरू पहले भी रायबरेली से लोक सभा चुनाव जीत चुके थे। लेकिन उस बार प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार सतीश शर्मा के लिए भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने एक ही वाक्य कहा, – “क्या आप लोग उस व्यक्ति को वोट देंगे, जिसने मेरे पिता की पीठ में छुरा भोंका था।” प्रियंका गांधी के इस वाक्य ने रायबरेली के पूरे राजनीतिक समीकरण को ही पलट कर रख दिया। माहौल बदल गया और कांग्रेस उम्मीदवार सतीश शर्मा चुनाव जीत गये।

यह मिसाल देते हुए एआईसीसी सदस्य अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि प्रियंका गांधी अबकी लोकसभा चुनाव में भी अमेठी व राबरेली में भाजपा प्रत्याशियों के विरुद्ध कुछ उसी अंदाज में दिखेंगी, जिसके चलते पूरा माहौल बदल सकता है। अनिल का कहना है कि प्रियंका गांधी ने उ.प्र. में जिस चरण में जहां चुनाव होने वाला है, उस हिसाब से यात्रा व चुनाव प्रचार की योजना बना ली हैं। वह गंगा में नाव से यात्रा कीं। इसी तरह से रेल व बस से भी यात्रा करके अलग – अलग संसदीय क्षेत्रों में जायेंगी। वह उ.प्र. के उन सभी संसदीय क्षेत्र में जायेंगी, जहां से कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वह प्रयाग व काशी एक बार हो लीं, अब अयोध्या, मथुरा और गोरखपुर जायेंगी। इस तरह वह पूरे प्रदेश में सघन प्रचार करके माहौल बनायेंगी । राहुल व प्रियंका की इस मेहनत और इससे पड़ने वाले असर के बारे में पूछने पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व सांसद वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि राहुल गांधी ने प्रयास तो उ.प्र. विधानसभा चुनाव में भी सपा नेता व तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मिलकर किया था। हालांकि उस समय कांग्रेस का जो हश्र हुआ, वह सबके सामने है। उस चुनावी दरिया में दोनों डूब गये। वही 2019 के लोकसभा चुनाव में भी होगा।

राहुल के खिलाफ अमेठी में पोस्टर वार, आतंकी मसूद के पैर छूते हुए दिखाया गया
अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कुख्यात आतंकी एवं जैश सरगना मसूद अजहर को ‘अजहरजी’ कहे जाने का मुद्दा देश की राजधानी से तूल पकड़ता हुआ उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी तक पहुंच गया है। भाजपा युवा मोर्चे के एक कथित कार्यकर्ता ने अमेठी के अलग-अलग स्थानों पर दीवारों पर पोस्टर चिपका रखे हैं। दीवारों पर चस्पा पोस्टर में राहुल गांधी को जैश सरगना का पैर छूते हुए दिखाया गया है।

इसके अलावा पोस्टर में राहुल गांधी मुर्दाबाद और अमेठी को ऐसा सांसद नहीं चाहिए जो पीएम का अपमान करे लिखा गया है। ये भी लिखा गया है कि आतंकवादी को ‘जी’ कहे ऐसा सांसद अमेठी को नहीं चाहिए। साथ ही देश के पीएम का जो अपमान करे, आतंकवादी का सम्मान करे ऐसा सांसद अमेठी को मंजूर नहीं। राहुल गांधी मुर्दाबाद। आतंकवादी मुर्दाबाद लिखा गया है। पोस्टर पर भाजयुमो के कार्यकर्ता का नाम लिखा है। देर रात से इस तरह का पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसने चुनाव से ठीक पहले अमेठी की सियासत को गर्म कर दिया है।

अमेठी तहसील के परिसर में भी लगाया पोस्टर

अमेठी में इसी तरह का राहुल गांधी के खिलाफ एक विवादित पोस्टर अमेठी तहसील के परिसर में भी लगाया गया है जिसे लेकर कांग्रेसी गुस्से में हैं। पोस्टर लगाने वाला शख्स शुभम तिवारी का कहना है कि राहुल गांधी द्वारा मसूद अजहर के आगे जी शब्द का प्रयोग करने से पूरा देश शर्मिंदा है। राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र को शर्मसार कर दिया है। वे प्रधानमंत्री को चोर बोलते हैं और एक आतंकी को जी कहते हैं। इससे पूरी अमेठी शर्मसार है।

कांग्रेस ने बताया इसे भाजपा की ओछी हरकत

कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने इसे भाजपा की ओछी हरकत बताया है। उनका कहना है कि भाजपा की इस हरकत से साफ दिखता है कि किसी भी मुद्दे को किस रंग में लगाना है, ये भाजपा से सीखें।

पोस्टर में राहुल गांधी का अपमान

अमेठी के स्थानीय निवासी उपेंद्र शुक्ला का कहना है कि अमेठी में पोस्टर वॉर भाजपा और कांग्रेस दोनो तरफ से हो रहा है। ये दोनो एक दूसरे पर छींटा कसी करते रहते है। वहीं अन्य निवासी राजेश मिश्रा का कहना है कि पोस्टर अपमानजनक ढंग से लगाया गया है। पोस्टर में राहुल गांधी का अपमान किया गया है।

भाजपा पर मंडराया संकट, ख़त्म हो रहा माया का वनवास, हजारों समर्थकों संग आज बसपा में शामिल होंगे बाहुबली ब्रदर्स
सुलतानपुर.  : आगामी 2019  लोक सभा सुनव से पहले  सुलतानपुर. जिले की राजनीति का पारा गरमा गया है,  5 साल तक अपने  भगवा चोला ओढ़े  हाथों में केसरिया लिए जिले के दिग्गज बाहुबली ब्रदर्स पूर्व विधायक व पूर्व प्रमुख का आखिरकार भाजपा से अपना हाथ पीछे कर लियाहै। खबरों के अनुसार बाहुबली ब्रदर्स का भाजपा से मोहभंग हो ही गया। लाख प्रयासों के बावजूद भाजपा  के साथ न तो विधानसभा का रास्ता खुला और न ही जिलापंचायत अध्यक्ष की कुर्सी मिली। रविवार को बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू और पूर्व प्रमुख जिला पंचायत यशभद्र सिंह मोनू हजारों समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो जाएंगे। सारी औपचारिकताएं हो चुकी हैं, बस घोषणा करना बाकी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

चंद्रभद्र सिंह सपा-बसपा, भाजपा, राष्ट्रीय लोकदल और पीस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ये दोनों भाई एक सोची-समझी रणनीति के तहत हाथी की सवारी करने का मन बना लिया है, वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिले में एक बार फिर ठाकुर दलित और मुस्लिम के फार्मूले को समझते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार करने की दिशा में मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है।

लगभग तीन माह पहले पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक की विदाई के साथ ही बसपा के एक कद्दावर कोऑर्डिनेटर व दो विधायकों के सहयोग से बसपा सुप्रीमो के साथ हुई मुलाकात के बाद उचित अवसर पर इनके बसपा में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया था। राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर गाहे- बगाहे चर्चा होती रही। वक्त के साथ ही आशंकाओं के बादल छट गए। बसपा सुप्रीमो से हरी झंडी मिलने के बाद रविवार को मझवारा के मैदान में लाखों की संभावित भीड़ के बीच प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा की मौजूदगी में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व पूर्व प्रमुख जिला पंचायत सदस्य यशभद्र सिंह मोनू अपने हजारों समर्थकों के साथ नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे।

नीले बैनरों से पटा क्षेत्र

लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट की सम्भावना को देखते हुए जिले भर के सैकड़ों छुटभैये नेता अपने अपने दलों का मोह त्याग कर या दलों में रहते हुए भी इन के साथ खड़े होने को आतुर दिख रहे हैं। चर्चा तो यहां तक है जिले भर के सरकारी विभागों में काम करने वाले इनके समर्थक कर्मचारी, ठेकेदार, कोटेदार, ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिलापंचायत सदस्य व प्रॉपर्टी डीलरों की लंबी फौज इनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट गई है। शहर व जिले के प्रमुख बाजार नीले पोस्टर बैनरों से पट गए है। फिलहाल सभी दलों की निगाहें रविवार को होने वाले पदार्पण कार्यकर्ता सम्मेलन पर लगी हुई है।

मुलायम सिंह यादव ने चुकाया अहसान

इसौली विधानसभा क्षेत्र से पहली बार इनके पिता स्व इन्द्रभद्र सिंह निर्दलीय विधायक के रूप में चुने गए थे। मुलायम सिंह यादव की अल्पमत सरकार का समर्थन कर मुलायम सिंह यादव को अपना मुरीद बना लिया था। संत ज्ञानेश्वर के शिष्यों द्वारा विधायक इन्द्रभद्र सिंह की हत्या किये जाने के बाद मुलायम सिंह यादव ने एहसान का बदला चुकाते हुए विधायक स्व इन्द्रभद्र सिंह के बड़े बेटे चन्द्रभद्र सिंह सोनू को रिक्त हुई इसौली सीट से सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतारा, जिसमें सोनू सिंह विजयी हुए थे।

80 और 90 के दशक में फौलादी इरादों वाले नेता पूर्व विधायक स्वर्गीय इंद्रभद्र सिंह के पुत्रों का राजनैतिक जन्म लगभग दो दशक पूर्व शहर के दीवानी चौराहे पर साजिश के तहत बदमाशों द्वारा की गई हत्या के बाद हुआ। राजनीतिक पुरोधा स्व इन्द्रभद्र सिंह की असामयिक मृत्यु के बाद जिले में भावनाओं का ज्वार उमड़ा और जनता ने विधानसभा में चंद्रभद्र सिंह सोनू को भेजकर अपना हमदर्द चुना। इसके बाद इन्हें जिले में बाहुबली विधायक का तमगा मिला। जिले के धनपतगंज ब्लॉक पर उनके छोटे भाई मोनू का लगातार दबदबा बना रहा।

सोनू सिंह दो बार समाजवादी व एक बार हाथी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। राजनीति में तमाम उतार-चढ़ाव व घटनाओं दुर्घटनाओं के बीच इनका कद आम जनता में बढ़ता रहा। वर्ष 2012 वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पीस पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के झंडे तले विधानसभा चुनाव लड़कर भारी वोट बटोर कर अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास कराते हुए उम्मीदवारों के समीकरण को बिगाड़ दिया था।

यही नहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी असफलता के बावजूद यशभद्र सिंह मोनू जिले की जनता को अपने साथ खड़ा करने में सफल रहे वहीं, इनके राजनीतिक विरोधियों के समीकरण भी बदलते रहे। अब देखने वाली बात यह होगी कि बदलते राजनीतिक हालात में बसपा के कद्दावर जिनके साथ अदावत चलती रही उनसे मेल कैसे होगा। राजनैतिक विश्लेषक प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, जोनल कोऑर्डिनेटर द्वारा जिले के सभी बड़े बसपाइयों को एक मंच पर लाकर सभी का सम्मान सुरक्षित करते हुए पार्टी सुप्रीमो के मिशन को सफल बना पाएंगे, इस पर निगाह गड़ाए हुए हैं।

मिशन 2019 : जिताऊ उम्मीदवार मायावती की पसन्द, सूची फाइनल
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भले ही महागठबंधन की बात चल रही है, लेकिन बहुजन समाज पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। मायावती के निर्देश पर पार्टी के जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश लगभग पूरी हो गई है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक लोकसभा सीटों के लिये प्रत्याशियों के नाम फाइनल किये जा सकते हैं। करीब तीन महीने पहले प्रत्याशियों की तलाश का जिम्मा पार्टी के सभी जोनल प्रमुखों को सौंपा गया था, जो काम लगभग पूरा हो चुका है। अब सिर्फ मायावती का ओके आना बाकी है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो यूपी की तकरीबन 40-50 सीटों पर एक-एक या दो-दो प्रत्याशी सेलेक्ट कर लिये गये हैं, जिनके नाम अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक अधिकारिक तौर पर घोषित किये जा सकते हैं। जोनल प्रमुखों ने संभावित प्रत्याशियों के नाम उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर चुने हैं। करीब पिछले तीन महीने से बसपा पदाधिकारी जहां बूथ और सेक्टर लेवल पर पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटे थे, वहीं जिताऊ प्रत्याशियों की भी तलाश की जा रही थी।

महागठबंधन हुआ तो…

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सितंबर के शुरुआत में ही अकबरपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया और हमीरपुर जैसी कई सीटों पर प्रत्याशियों का के नाम सिलेक्ट किये जा चुके थे, मायावती की मुहर के बाद अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक इन्हें सार्वजनिक कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि अगर महागठबंधन हुआ तो बसपा की कोशिश इन्हीं सिलेक्टेड कैंडिडेट को चुनावी समर में उतारने की होगी।

मायावती ने अभी नहीं खोले पत्ते

उत्तर प्रदेश में भले ही सपा-बसपा, कांग्रेस और रालोद के महागठबंधन की बात की जा रही हो, लेकिन मायावती का रुख क्या होगा, अभी स्पष्ट नहीं है। एक तरफ वह सपा से गठबंधन की बात तो कर रही हैं, लेकिन दूसरी ओर सम्मानजक सीटों की डिमांड कर रही हैं। सम्मानजनक सीटों का उनका पैमाना क्या है, वह अभी पत्ते नहीं खोल रही हैं। इसके अलावा हाल ही में बसपा ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को धता बताते हुए अजीत जोगी की पार्टी से गठबंधन कर लिया। मध्य प्रदेश में वह अकेले सभी 232 सीटों पर लड़ने की बात कह रही हैं। मायावती के इस कदम को बीजेपी से मुकाबले को विपक्षी एकता पर बड़ा झटका माना जा रहा है। फिलहाल यूपी में महागठबंधन होगा या नहीं भविष्य के गर्त में है, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विपक्षी एकता का पेंच सीटों के बंटवारे पर फंसा है।

2019 के चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश ने बोली ये बड़ी बात, भाजपा में बढ़ी टेंशन
LUCKNOW : यूपी के  पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव  ने महागठबंधन पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि वे अपने दोस्तों का साथ नहीं छोड़ते. दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या 2019 के आम चुनाव में सपा और बसपा गठबंधन में कांग्रेस साथ होगी. जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और वे अपने दोस्तों का साथ नहीं छोड़ते हैं. उन्होंने कहा, “आज यहां बैटरी से चलनेवाली साइकिलें हैं. ऐसी साइकिलें हैं, जिसमें कई पहिए होते हैं, मैनहट्टन की गलियों में आप ऐसी साइकिलें देख सकते हैं. आज के समय में एक साथ एक ही साइकिल को कई लोग चला सकते हैं और मिलकर वहां पहुंच सकते हैं, जहां उन्हें पहुंचना है. यह साइकिल मिलकर चलेगी.”

साइकिल समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह है. पिछले विधानसभा चुनाव में 2017 में पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, लेकिन इस गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस गैर-भाजपा गठबंधन का हिस्सा होगी या नहीं. अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनकी ‘अच्छी दोस्ती’ है और दोस्ती बरकरार है. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी और राहुल की दोस्ती से भयभीत है.

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की खबरें हैं, तो क्या सपा भी इसका हिस्सा बनेगी? उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि मध्य प्रदेश में कौन किसके साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है. लेकिन अगर दोनों दलों के बीच गठबंधन होता है “तो जरूर हम (सपा) उसका हिस्सा बनेंगे.”

बीजेपी 40 पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकती है, तो हमारे गठबंधन में क्या बुराई है- अखिलेश.

यह पूछे जाने पर कि अतीत की कड़वी दुश्मनी को देखते हुए सपा, बसपा के साथ किस प्रकार जा सकती है? सपा प्रमुख ने कहा कि अगर भाजपा 40 दलों के साथ गठबंधन कर सकती है “तो सपा के बसपा के साथ जाने में क्या बुराई है?” यादव परिवार में चल रहे झगड़े के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “सभी के परिवार में लड़ाई होती है, कौन-सा ऐसा परिवार है, जिसमें लड़ाई नहीं होती है?” वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा, “हां जिस आदमी का परिवार ही नहीं हो, वहां कैसे कोई लड़ाई हो सकती है.”

भाजपा पर हमला बोलते हुए यादव ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर नहीं, बल्कि जाति और धर्म के नाम पर चुनाव लड़ती है. उन्होंने कहा, “भाजपा विकास के नाम पर नहीं जीतती है, बल्कि जाति और धर्म की राजनीति के जरिए जीतती है.” उन्होंने दावा किया कि देशवासी बेसब्री से प्रधानमंत्री के बदलने का इंतजार कर रहे हैं.