Loksabha chunav – Dainik Bhaskar UP/UK

रायबरेली में नामांकन से पहले सोनिया गांधी का रोड शो शुरू, उड़ा जनसैलाब
लखनऊ । यूपीए की चेयरपर्सन व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने गुरुवार को नामांकन से पहले पूजा अर्चना के बाद रोड शो शुरू कर दिया है। रोड शो में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और राबर्ट वाड्रा भी अपने बेटे और बेटी के साथ पहुंचे हैं। रोड शो में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। आसपास के कई जनपदों से कांग्रेस कार्यकर्ता भी सोनिया के नामांकन में रायबरेली पहुंचे हैं। रोड शो के बाद सोनिया कलेक्ट्रेट जायेंगी और यहीं पर रोड शो समाप्त हो जायेगा।

इससे पूर्व सोनिया अपने पुरोहित गया प्रसाद शुक्ल के आवास पर पहुंचीं। इंदिरा गांधी भी यहीं से पूजा-अर्चना के बाद नामांकन करने जाती थी। नामांकन के बाद रायबरेली कार्यालय सोनिया जायेंगी और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

गौरतलब हो कि रायबरेली कांग्रेस परिवार की परम्परागत सीट है। सोनिया गांधी का मुकाबला इस बार भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है, जो कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। सपा और बसपा ने रायबरेली से उम्मीदवार नहीं उतारा है। सोनिया इस सीट पर 2004 से लगातार जीतती आ रही हैं। उनके साथ अखिलेश सिंह, सतीश शर्मा और एमएलसी दीपक सिंह भी मौजूद हैं।

लोकसभा चुनाव हो या फिर कोई और शुभ कार्य। रायबरेली शहर में चंदापुर कोठी के बगल स्थित सुपर मार्केट के पास एक मकान में बना छोटा सा गणेश मंदिर गांधी परिवार के लिए बहुत मायने रखता है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी हों या फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी या कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोई भी शुभ कार्य करने से पहले इस मंदिर में माथा टेकने जरूर आते हैं। यहां के गणेश जी का आशीर्वाद लेकर ही गांधी परिवार कोई काम शुरू करता है। रायबरेली से चुनाव लडऩे आया गांधी परिवार का हर सदस्य हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार नामांकन के पहले छोटे गणेश की पूजा करता है। इसके बाद ही नामांकन का काफिला बढ़ता है। इसी क्रम में आज भी सोनिया गांधी पहले यहां पूजा-पाठ करेंगी, फिर अपने नामांकन के लिए रवाना होंगी।

1967 से सिलसिला चालू

1967 में जब भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रायबरेली से चुनाव लडने आयीं तक उन्होंने अपने गुरुजी गया प्रसाद शुक्ल से नामांकन से पहले पूजा पाठ करवाया था। तब गया प्रसाद शुक्ल के मकान के एक छोटे से कमरे में गणेश जी स्थापित थे। इसके बाद यह सिलसिला चल पड़ा। इसके साथ ही यह मान्यता भी बढ़ी कि यहां के गणेश जी का आशीर्वाद से लेने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। इंदिरा के बाद सोनिया गांधी ने भी यह परंपरा जारी रखी। अब वह आज रायबरेली संसदीय सीट से पांचवीं बार अपना नामांकन करेगीं। इसके पहले भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद लेगीं। फिर वह नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। उनके साथ उनके पुत्र व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव और उनकी पुत्री प्रियंका गांधी भी होंगी।

एक माह से चल रही थी साफ सफाई

गुरुजी के पुत्र जगदीश शुक्ला बताते हैं कि घर और मंदिर की साफ-सफाई एक माह से चल रही थी। भगवान गणेश के कक्ष का रंग रोधन हो चुका है। अगल-बगल के क्षेत्र की सफाई की जा चुकी है। अब सोनिया गांधी के आने का इंतजार है। जगदीश शुक्ला के मुताबिक जब भी सोनिया गांधी और उनके परिवार के लोग रायबरेली आते हैं वह इस मंदिर की पूजा करने जरूर आते हैं।

इंदिरा गांधी ने दिया था नाम

गुरुजी के नाम से मशहूर गया प्रसाद का इंदिरा गांधी बहुत सम्मान करती थीं। वह उन्हें हमेशा गुरुजी के नाम से ही पुकारती थीं। यह उन्हीं का ही दिया हुआ नाम है। जगदीश बताते हैं कि गुरुजी का जन्म रायबरेली के लालगंज के नयी बाजार में हुआ था। बाद में गुरुजी का परिवार रायबरेली शहर आकर बस गया था। बाद में यह इंदिरा गांधी के सम्पर्क में आये और उनके गुरुजी बने। 1967 में उन्होंने इंदिरा गांधी के निर्वाचन के समय अपने घर में पूजा-पाठ कराया था। तब से लेकर आज तक गुरुजी के यहां गांधी परिवार पूजा-अर्चना करता आ रहा है। पहले इंदिरा गांधी यहीं पर चौपाल भी लगाया करती थीं। और जिले की जनता की समस्याएंं भी सुनती थीं।

राहुल के खिलाफ अमेठी में पोस्टर वार, आतंकी मसूद के पैर छूते हुए दिखाया गया
अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कुख्यात आतंकी एवं जैश सरगना मसूद अजहर को ‘अजहरजी’ कहे जाने का मुद्दा देश की राजधानी से तूल पकड़ता हुआ उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी तक पहुंच गया है। भाजपा युवा मोर्चे के एक कथित कार्यकर्ता ने अमेठी के अलग-अलग स्थानों पर दीवारों पर पोस्टर चिपका रखे हैं। दीवारों पर चस्पा पोस्टर में राहुल गांधी को जैश सरगना का पैर छूते हुए दिखाया गया है।

इसके अलावा पोस्टर में राहुल गांधी मुर्दाबाद और अमेठी को ऐसा सांसद नहीं चाहिए जो पीएम का अपमान करे लिखा गया है। ये भी लिखा गया है कि आतंकवादी को ‘जी’ कहे ऐसा सांसद अमेठी को नहीं चाहिए। साथ ही देश के पीएम का जो अपमान करे, आतंकवादी का सम्मान करे ऐसा सांसद अमेठी को मंजूर नहीं। राहुल गांधी मुर्दाबाद। आतंकवादी मुर्दाबाद लिखा गया है। पोस्टर पर भाजयुमो के कार्यकर्ता का नाम लिखा है। देर रात से इस तरह का पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसने चुनाव से ठीक पहले अमेठी की सियासत को गर्म कर दिया है।

अमेठी तहसील के परिसर में भी लगाया पोस्टर

अमेठी में इसी तरह का राहुल गांधी के खिलाफ एक विवादित पोस्टर अमेठी तहसील के परिसर में भी लगाया गया है जिसे लेकर कांग्रेसी गुस्से में हैं। पोस्टर लगाने वाला शख्स शुभम तिवारी का कहना है कि राहुल गांधी द्वारा मसूद अजहर के आगे जी शब्द का प्रयोग करने से पूरा देश शर्मिंदा है। राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र को शर्मसार कर दिया है। वे प्रधानमंत्री को चोर बोलते हैं और एक आतंकी को जी कहते हैं। इससे पूरी अमेठी शर्मसार है।

कांग्रेस ने बताया इसे भाजपा की ओछी हरकत

कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने इसे भाजपा की ओछी हरकत बताया है। उनका कहना है कि भाजपा की इस हरकत से साफ दिखता है कि किसी भी मुद्दे को किस रंग में लगाना है, ये भाजपा से सीखें।

पोस्टर में राहुल गांधी का अपमान

अमेठी के स्थानीय निवासी उपेंद्र शुक्ला का कहना है कि अमेठी में पोस्टर वॉर भाजपा और कांग्रेस दोनो तरफ से हो रहा है। ये दोनो एक दूसरे पर छींटा कसी करते रहते है। वहीं अन्य निवासी राजेश मिश्रा का कहना है कि पोस्टर अपमानजनक ढंग से लगाया गया है। पोस्टर में राहुल गांधी का अपमान किया गया है।

मिशन 2019 : जिताऊ उम्मीदवार मायावती की पसन्द, सूची फाइनल
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भले ही महागठबंधन की बात चल रही है, लेकिन बहुजन समाज पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। मायावती के निर्देश पर पार्टी के जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश लगभग पूरी हो गई है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक लोकसभा सीटों के लिये प्रत्याशियों के नाम फाइनल किये जा सकते हैं। करीब तीन महीने पहले प्रत्याशियों की तलाश का जिम्मा पार्टी के सभी जोनल प्रमुखों को सौंपा गया था, जो काम लगभग पूरा हो चुका है। अब सिर्फ मायावती का ओके आना बाकी है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो यूपी की तकरीबन 40-50 सीटों पर एक-एक या दो-दो प्रत्याशी सेलेक्ट कर लिये गये हैं, जिनके नाम अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक अधिकारिक तौर पर घोषित किये जा सकते हैं। जोनल प्रमुखों ने संभावित प्रत्याशियों के नाम उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर चुने हैं। करीब पिछले तीन महीने से बसपा पदाधिकारी जहां बूथ और सेक्टर लेवल पर पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटे थे, वहीं जिताऊ प्रत्याशियों की भी तलाश की जा रही थी।

महागठबंधन हुआ तो…

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सितंबर के शुरुआत में ही अकबरपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया और हमीरपुर जैसी कई सीटों पर प्रत्याशियों का के नाम सिलेक्ट किये जा चुके थे, मायावती की मुहर के बाद अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक इन्हें सार्वजनिक कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि अगर महागठबंधन हुआ तो बसपा की कोशिश इन्हीं सिलेक्टेड कैंडिडेट को चुनावी समर में उतारने की होगी।

मायावती ने अभी नहीं खोले पत्ते

उत्तर प्रदेश में भले ही सपा-बसपा, कांग्रेस और रालोद के महागठबंधन की बात की जा रही हो, लेकिन मायावती का रुख क्या होगा, अभी स्पष्ट नहीं है। एक तरफ वह सपा से गठबंधन की बात तो कर रही हैं, लेकिन दूसरी ओर सम्मानजक सीटों की डिमांड कर रही हैं। सम्मानजनक सीटों का उनका पैमाना क्या है, वह अभी पत्ते नहीं खोल रही हैं। इसके अलावा हाल ही में बसपा ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को धता बताते हुए अजीत जोगी की पार्टी से गठबंधन कर लिया। मध्य प्रदेश में वह अकेले सभी 232 सीटों पर लड़ने की बात कह रही हैं। मायावती के इस कदम को बीजेपी से मुकाबले को विपक्षी एकता पर बड़ा झटका माना जा रहा है। फिलहाल यूपी में महागठबंधन होगा या नहीं भविष्य के गर्त में है, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विपक्षी एकता का पेंच सीटों के बंटवारे पर फंसा है।