looted lakhs – Dainik Bhaskar UP/UK

कानपुर : लुटेरी दुल्हन ने अफसर बन सिपाही को शादी के जाल में फंसाया, लूटे लाखो
कानपुर । सोशल मीडिया पर खुद कोअफसर बताकर सिपाही को प्रेम जाल में फंसा कर उसका सब कुछ लुटने वाली लुटेरी दुल्हन आखिकर पुलिस के हाथ लग गयी। मामले में सिपाही की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

जानकारी के अनुसार, नजीराबाद पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पुलिस सिपाही से धोखे से शादी कर उगाही करने वाली लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपी शिवांगी सिसोदिया को जब पकड़ा तो उसके पास से बरामद मोबाइल से कई और लोगों के साथ शादी के फोटो मिले है। सिपाही मदन वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि सिपाही से्रे मुलाकात केदौरान उसने खुद को इनकम टैक्स अफसर बताया और चंडीगढ़ में तैनाती बताई। कुछ समय बात लखनऊ ट्रांसफर की बात कही। बताया कि मेरे पिता आईपीएस एसपी अमन सिंह गौतम हैं। 2017 में महिला कानपुर में श्यामनगर स्थित होटल में सिपाही से मिलने आई।

इसके बाद उसने सिपाही से शादी करने की इच्छा जताई। सिपाही से मिलाने के लिए मदन वर्मा नाम के युवक को किराये का भाई बनाकर लाई। उसके साथ ही, एक मुस्लिम महिला को भाभी बनाकर ले आई थी। जांच में पता चला है कि महिला नाचने वाली महिलाओं को परिवारीजन बताकर शादी में लाई थी। शादी में आए सभी रिश्तेदार किराये के रिश्तेदार निकले।

शादी करने से पहले महिला ने सिपाही से कहा था कि शादी में हम एक कार लेते हैं और इंगेजमेंट में गाड़ी दिखाने की बात कही। कुछ समय बात बुकिंग के बाद पैमेंट में दिक्कत के नाम पर सिपाही से आठ लाख रुपये ले लिए। दोनों ने 10 फरवरी 2021 को शादी कर ली।

पुलिस मुठभेड़ : एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, तिरुपति ज्वैलर्स में लाखों की लूटपाट
लखनऊ। राजधानी के लखनऊ कमिश्नरेट की अलीगंज पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर एक लाख के इनामी शातिर लुटेरे को मुठभेड़ में मार गिराया। शातिर बदमाश ने दिसंबर 2021 में अलीगंज के तिरुपति ज्वैलर्स में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या भी की थी। पुलिस इसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

शाहजहांपुर का निवासी है बदमाश

अलीगंज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे रात्रि पुलिस चेकिंग के दौरान बंधा रोड स्थित हेल्थ हॉस्पिटल के पास बिना नंबर की अपाचे बाइकसवार को रोका। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार युवक ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में युवक पुलिस की गोली से घायल हुआ। जांच में सामने आया मुठभेड़ में घायल युवक एक लाख का इनामी मोरापुर थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर निवासी राहुल सिंह है। उसको भाऊराव देवरस अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई

बदमाश के पास से बाइक और असलहे बरामद

उसके पास से बिना नम्बर की एक अपाचे मोटरसाइकिल, अवैध असलहे और कई कारतूस के साथ ही जेवर मिले हैं। इसने कपूरथला स्थित निखिल अग्रवाल के तिरुपति ज्वैलर्स में आठ दिसंबर को कर्मचारी श्रवण को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपए कीमत के सोने के गहने लूट लिये थे।

तब उस पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। 16 दिसंबर 2021 को इस घटना में शामिल उसके साथी गाजीपुर सेक्टर सी निवासी हर्ष सिंह उर्फ हनी सिंह और गुडंबा कल्याणपुर निवासी रवि कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया था।

CCTV खंगालने पर राहुल के नाम का खुलासा

पुलिस के मुताबिक तिरुपति ज्वैलर्स में हुई लूट के खुलासे के लिए पुलिस ने घटना स्थल की तरफ आने-जाने वाले 77 CCTV के फुटेज खंलाले थे। तब राहुल और उसके साथियों की फोटो सामने आई थी। वहीं इनकी बाइक निशातगंज में लावारिस हालत में मिल गई थी। तभी से पुलिस राहुल के गिरोह की धरपकड़ के लिए लगी थी।

इस नाम के शख्स ने चलाई थी गोली

तिरुपति ज्वेलर्स में लूट की घटना को राहुल, सौरभ, हर्ष और रवि नाम के शातिरों ने अंजाम दिया था। हर्ष ने घटना के एक दिन पहले ग्राहक बनकर दुकान की रेकी की थी। उसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। भागते समय कर्मचारी श्रवण के पकड़ने पर राहुल ने उसको गोली मार दी थी।

दबंगों के हौसले बुलंद : दो भाइयों संग बदमाशों ने की लाखों की लूटपाट, इससे भी मन ना भरा तो कर दी…
नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र से ब्रेजा गाड़ी में सवार दो भाइयों को बदमाशों ने बंधक बनाकर मारपीट की। फिर आधी रात बदमाशों ने एक भाई को कोतवाली सेक्टर- 24 थाना क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर फेंक दिया। इसके बाद ब्रेजा कार, 5 लाख रुपये और दूसरे भाई का अपहरण करके साथ ले गए। ये मामला ट्विटर पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी एक्शन में आए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति लगातार अपने बयान बदला रहा है। थाना कासना पुलिस अन्य सभी पहलुओं को देखते हुए मामले में गहनता जांच कर रही है।

दरअसल, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर की देखरेख में कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में मॉल, मेट्रो स्टेशन और सभी प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कासना क्षेत्र से ब्रेजा गाड़ी में सवार दो भाइयों को लेकर बदमाश बंधक बनाकर 23 किलोमीटर तक घूमते रहे और मारपीट करते रहे।

बदमाशों ने एक भाई को सड़क पर फेंका

फिर आधी रात बदमाशों ने एक भाई को कोतवाली सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर फेंक दिया और ब्रेजा कार, 5 लाख रुपये और दूसरे भाई का अपहरण करके ले गए। लेकिन, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। ये मामला ट्विटर पर वायरल होने के बाद पुलिस जागी है और सभी पहलुओं पर गहनता से जांच करने की बात कह रही है।

बदमाशों ने की कार संग 5 लाख रुपये की लूटपाट

वारदात का शिकार हुए कुंदन ने बताया कि वे दोनों भाई खोड़ा कॉलोनी आदर्श नगर की गली नंबर-7 में रहते हैं। उनकी जयपुर में एलीनैटीक नाम से शॉप है। उन्हें बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने बंदूक के बट से पिटाई की और उसे एलिवेटेड रोड पर फेंक दिया। इसके बाद बदमाश ब्रेजा कार, 5 लाख रुपये और भाई अमित का अपहरण करके ले गए। उसे बचा लो नहीं तो बदमाश उसकी हत्या कर देंगे।

जानिए मामले पर एडीसीपी ने क्या कहा

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि पीड़ित व्यक्ति कुंदन से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की कि कुंदन और उसके भाई से मारपीट करने वाला भाई अमित का पूर्व परिचित तेवतिया है, जो चिपयाना खुर्द का रहने वाला है। इनका पूर्व का विवाद है, उसी विवाद के चलते इनके साथ मारपीट की गई है। अमित को साथ ले जाया गया है। पीड़ित लगातार अपने बयानों को बदल रहा है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।