Lors Krishna – Dainik Bhaskar UP/UK

जन्माष्टमी के दिन करें अपने राशिनुसार ये खास उपाय, होगी हर मनोकामना पूरी…
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है, लेकिन सप्तमी तिथि आज रात 08:47 तक ही रहेगी, उसके बाद अष्टमी लग जायेगी। चूंकि अष्टमी आज की रात 08:47 पर लगेगी और कल 3 तारीख की शाम 07:20 पर खत्म हो जायेगी। लिहाजा अष्टमी की रात आज ही होगी।

आज जन्माष्टमी का दिन बहुत ही महत्व रखता है। आज का दिन तंत्र-मंत्र और विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत ही श्रेष्ठ है। आज के दिन कुछ खास उपाय करके आप प्यार, पैसा और शोहरत सब कुछ पा सकते हैं। तो आज के दिन उन सब उपायों को करके कैसे आप आर्थिक संकट से छुटकारा पायेंगे, कैसे आपके जीवन में कभी यश की कमी नहीं होगी, कैसे आपका पैसा आपके पास रूकने लगेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी, कैसे आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी और कैसे आपके दाम्पत्य संबंध मजबूत और मधुर बनेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ।

मेष राशि

अगर आप किसी आर्थिक संकट से परेशान रहते हैं या आप किसी फाइनेंशियल कंडिशन से जूझ रहे हैं, तो आज के दिन राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर श्रीकृष्ण जी को अपने हाथों से बनी पीले फूलों की माला अर्पित करें। साथ ही कृष्ण जन्म के समय

शारदातिलक में दिये उनके इस अष्ट दशाक्षर मंत्र का जाप करें-

‘क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।’

आज के दिन भगवान श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से आपके आर्थिक संकट जल्द ही दूर होने लगेंगे और धन लाभ के योग भी बनेंगे।

वृष राशि

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी यश की कमी न हो और आपकी तिजोरियां हमेशा भरी रहें, तो इसके लिये आज के दिन श्री कृष्ण मंदिर में जाकर पीले रंग के कपड़े, पीला फल, अनाज और पीले रंग की मिठाई दान करें | साथ ही रात को कृष्ण जन्म के समय उनके इस मंत्र का जाप करें-

‘क्लीं कृष्णाय स्वाहा।’

आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में कभी यश की कमी नहीं होगी और आपकी तिजोरियां हमेशा भरी रहेंगी।

मिथुन राशि

आपके पास पैसा तो बहुत है, लेकिन पैसा रूकता नहीं है, कहीं न कहीं खर्च हो जाता है और आखिर में जरूरत के समय आपको दूसरों से पैसा उधार मांगना पड़ता है, तो ऐसे में आज के दिन जन्माष्टमी की रात ठीक 12 बजे एकान्त में लाल कपड़े पहनकर बैठें और अपने सामने 10 लक्ष्मी कारक कौडि़यों को, सिंदूर में रंगकर रखें। साथ ही तेल का दीपक जलाएं और उनके इस मंत्र का जाप करें | मंत्र है –

‘गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।’

इस मंत्र से 5 माला जाप करें और जाप पूरा होने के बाद पूजन में रखी कौड़ियों को उठाकर अपने धन रखने के स्थान पर या तिजोरी में रख दें| आज के दिन ऐसा करने से आपका पैसा आपके पास रूकने लगेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी।

कर्क राशि

अगर आप ऐश्वर्य की प्राप्ति करना चाहते हैं और समाज में शोहरत पाना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण को साबुतदाने अथवा चावल की खीर बनाकर भोग लगाएं। साथ ही संभव हो तो खीर में थोड़ी केसर की पत्तियां भी डालें। इसके अलावा अपने काम की सिद्धि के लिये रात को श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें-

‘क्लीं हृषिकेशाय नमः।’

आज के दिन ऐसा करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी और समाज में शोहरत भी मिलेगी।

सिंह राशि

अगर आप लक्ष्मी की कृपा अपने ऊपर बनाये रखना चाहते हैं और जीवन में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन घर में या किसी बाग में या किसी मन्दिर आदि में केले के दो पौधे लगाएं। साथ ही अपने काम बनाने के लिये रात के समय श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें-

‘श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय स्वाहा।’

आज के दिन ऐसा करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और जीवन में आपकी तरक्की होगी।

कन्या राशि

अगर आपकी कोई ऐसी इच्छा है, जो बहुत दिनों से आपके मन में है और उसे आप जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन शंख में जल भरकर लड्डू गोपाल का अभिषेक करें | साथ ही रात के समय श्री कृष्ण के इस विशेष मंत्र का जाप

करें-

‘श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय गोविन्दाय स्वाहा।’

आज के दिन ऐसा करने से आपके मन की इच्छाएं जल्द से जल्द पूरी होगी।

तुला राशि

अगर आप अपने परिवार में सुख-शांति बनाये रखना चाहते हैं और घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन रात को श्री कृष्ण जन्म के समय विधि-पूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना करें और उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएं। साथ ही उनके इस मंत्र का जाप करें-

‘ऊं नमो भगवते नारायणाय|’

आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार में सुख-शांति और प्यार बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

अगर आप शत्रु से छुटकारा पाना चाहते हैं या आपको पिछले कुछ समय से कोई व्यक्ति बहुत परेशान कर रहा है तो आज के दिन रात को ठीक 12 बजे साबुत उड़द की काली दाल और चावल के दाने मिलाकर घर के बाहर किसी एकांत जगह पर गड्ढ़े में दबा दें। साथ ही श्री कृष्ण भगवान के इस विशेष मंत्र का जाप करें। मंत्र है-

‘ऊँ नमो भगवते रुक्मिणी वल्लाभाय स्वाहा।’

आज के दिन ऐसा करने से आपको शत्रुओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि

अगर आप अपने जीवन में खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन पॉजिटिविटी बनाये रखने के लिये भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के सामने आसन बिछाकर बैठ जायें | साथ ही एक पात्र में केसर और रोली मिलाकर रखें | इसके बाद श्री कृष्ण

के इस मंत्र का जाप करें-

‘ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविन्दाय श्रीं गोपी जनवल्लभाय स्वाहा सौं।’

आज के दिन इस मंत्र का जाप करने के बाद उस केसर मिश्रित रोली को घर के मंदिर में रख दें और रोज सुबह स्नान आदि के बाद अपनी नाभि व अपने माथे पर उसे लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर राशि

अगर आप अपना खुद का कोई बिजनेस करते हैं या नौकरी करते हैं, लेकिन उससे आपको कोई ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है, तो अपने बिजनेस और नौकरी में तरक्की के लिये आज जन्माष्टमी के दिन सात कन्याओं को घर में आदरसहित बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं, लेकिन कन्याओं को खिलाने से पहले कन्हैया जी को उसका भोग लगाना न भूलें। इसके साथ ही अपने काम में सफलता पाने के लिये आज रात के समय श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें-

‘ऊँ क्लीं नमो भगवते नन्दपुत्राय बालादिवपुषे श्यामलाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा।’

आज के दिन ऐसा करने से आपको बिजनेस में या नौकरी में लाभ ही लाभ होगा।

कुंभ राशि

अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और अब उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन मंदिर में जाकर सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण को पीले फूलों की माला पहनाइए और गोले की मिठाई से भोग लगाइए। साथ ही उनके इस मंत्र का जाप

करिये | मंत्र है –

‘ॐ क्लीं ह्रीं श्रीं गोपीजन वल्लभाय स्वाहा |’

आज के दिन ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी अड़चने जल्द ही दूर हो जायेगी |

मीन राशि

अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों को मजबूत और मधुर बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन श्री कृष्ण मंदिर में जाकर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें और भगवान को शहद और इलाइची का भोग लगाइए। साथ ही श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-

‘क्लीं कृष्णाय स्वाहा।’

आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंध मजबूत और मधुर बनेंगे।