Maha Kumbh – Dainik Bhaskar UP/UK

छावनी प्रवेश और अमृत स्नान: महाकुंभ की नई पहचान को आगे भी बनाए रखने की अखाड़ों ने की मांग
तीर्थराज प्रयागराज में हुआ महाकुंभ तो समाप्त हो गया लेकिन इसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। आस्था के इस सबसे बड़े समागम में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। आस्था के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल यह महाकुंभ एक और वजह से भी चर्चा में रहा है। इस महाकुंभ में पेशवाई और शाही स्नान के नाम को बदलकर क्रमश: छावनी प्रवेश और अमृत स्नान कर दिया गया था। इन आयोजनों के नए नाम हिंदू संस्कृति से जुड़े होने पर साधु-संतों ने खुशी जाहिर की और आगे भी वे इन्हीं नामों को रखना चाहते हैं। सदियों से पेशवाई और शाही स्नान नाम चले आ रहे थे लेकिन इस महा आयोजन से पहले अखाड़ों की मांग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेशवाई और शाही स्नान का नाम बदलने का ऐतिहासिक काम किया था।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने भी पेशवाई और शाही स्नान का नाम बदलने के लिए योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। अब कुंभ के अखाड़ों के साधु-संतों की ओर से मांग की जा रही है कि आने वाले कुंभ और अर्द्धकुंभ में भी ‘छावनी प्रवेश’ और ‘अमृत स्नान’ नामों का ही प्रयोग किया जाए। आने वाले वर्षों में देखें तो 2027 में नासिक (महाराष्ट्र) में कुंभ, 2027 में हरिद्वार (उत्तराखंड) में अर्द्धकुंभ और 2028 में उज्जैन (मध्य प्रदेश) का सिंहस्थ कुंभ होने जा रहा है। इन आयोजनों से पहले अखाड़ा परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलकर आगे भी इन्हीं नए नामों के इस्तेमाल की मांग करेगा। आने वाले कुंभ के अभिलेखों में नए नामों का इस्तेमाल किया जाए इसके लिए अखाड़ा परिषद की तरफ से कोशिश की जा रही है।

जगद्गुरु वैदेही वल्लभ देवाचार्य ने मीडिया से बातचीत में सीएम योगी के फैसले को लेकर कहा कि सीएम योगी ने जो नाम दिए हैं वे सनातन की परंपरा से आते हैं और संस्कृत से युक्त शब्द हैं। उन्होंने कहा, “यही नाम आगे भी रहने चाहिए इसे लेकर विभिन्न धर्मगुरुओं ने अपनी सहमति जताई है।”

क्या होते हैं अखाड़े?

कुंभ के दौरान जो शब्द सबसे अधिक सुनने में आता है वो अखाड़ा ही है। सीधे शब्दों में कहें तो अखाड़ा साधु-संतों का समूह है। अखाड़ों की शुरुआत प्राचीन काल में सनातन धर्म और संत परंपरा की रक्षा के उद्देश्य से की गई थी। माना जाता है कि आदि शंकराचार्य ने 8वीं शताब्दी में अखाड़ों की स्थापना की थी, ताकि सनातन धर्म की रक्षा की जा सके और संतों को एक संगठित व्यवस्था में लाया जा सके।

इनका गठन विशेष रूप से संतों और साधुओं को एकजुट करने, उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने और धर्म प्रचार के लिए किया गया था। इन अखाड़ों में धार्मिक ज्ञान के साथ-साथ शस्त्र की भी शिक्षा दी जाती है। शुरुआत में 4 प्रमुख अखाड़े हुआ करते थे लेकिन समय के साथ इनकी संख्या बढ़कर 13 हो गई। इनमें से 7 अखाड़े शैव परंपरा के आराधक हैं, 3 अखाड़े वैष्णव संप्रदाय से जुड़े हुए हैं और 3 अखाड़े गुरु नानक देव की परंपरा से हैं जिन्हें उदासीन संप्रदाय कहा जाता है।

क्या होती है पेशवाई?

कुंभ में अखाड़ों की पारंपरिक और भव्य शोभायात्रा को पेशवाई कहा जाता है, इस यात्रा के दौरान संत-महंत अपने अनुयायियों और अखाड़ों के साधुओं के साथ सजे-धजे हाथियों, घोड़ों, ऊंटों और बैंड-बाजों के साथ मेले में प्रवेश करते हैं। पेशवाई को कुंभ मेले की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और यह अखाड़ों की परंपरा और भव्यता को दिखाती है। पेशवा एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ होता है ‘अगुआ या सरदार’। मराठा साम्राज्य में मराठों के प्रधानमंत्रियों की उपाधि भी ‘पेशवा’ होती थी। इस शब्द के फारसी मूल का होने के चलते ही इसे बदलने की मांग शुरू हुई थी।

महाकुंभ के दौरान इसे बदलकर ‘छावनी प्रवेश’ कर दिया गया है। यहां यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि अखाड़ों के प्रवेश को छावनी प्रवेश कहा जाना दिखाता है कि किस तरह अखाड़ों में शस्त्र की परंपरा रही है। मौजूदा परिदृश्य में छावनी का इस्तेमाल सेना के क्षेत्र के लिए किया जाता है। सनातन की रक्षा के लिए अखाड़ों में भी उच्च स्तरीय शस्त्र ज्ञान देने की परंपरा रही है। वहीं, अखाड़े के कुछ प्रमुख साधु जिन्हें महामंडलेश्वर भी कहा जाता है वो सामान्यत: ‘छावनी प्रवेश’ के दौरान रथ पर सवार होते हैं जबकि अन्य साधु-संत नाचते-गाते रथ के साथ पैदल यात्रा करते हैं।

वैदेही वल्लभ देवाचार्य कहते हैं कि छावनी की परंपरा रामायण काल से चली आ रही है और अब इस नाम की पुनरावृत्ति कर उसी संस्कृति को वापस लाने की कोशिश की जा रही है। वल्लभ देवाचार्य ने इस पहल को सकारात्मक बताया है।

क्या होता है शाही स्नान?

महाकुंभ में शाही स्नान एक महत्वपूर्ण और भव्य अनुष्ठान होता है। इसमें अखाड़ों के साधु-संत पारंपरिक रूप से गंगा, यमुना और विलुप्त सरस्वती नदी के संगम में स्नान करते हैं। शाही स्नान हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है और यह मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। शाही स्नान का नेतृत्व विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख साधु, नागा साधु और महामंडलेश्वर करते हैं। यह आयोजन कुंभ मेले की सबसे खास और आकर्षक परंपराओं में से एक होता है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

शाही स्नान को लेकर मान्यता है कि प्राचीन काल में जब राजा-महाराजा कुंभ में स्नान करते थे, तो उनके साथ संत-महात्मा और राजगुरु भी स्नान करते थे। इस परंपरा को तब से शाही स्नान कहा जाता रहा है। लेकिन अब इसका नाम भी बदलकर अमृत स्नान किया गया है। यह भी हिंदू संस्कृति को पुन: जागृत करने की कोशिश है। कुंभ के आयोजनों के स्थलों का इतिहास भी अमृत कलश से गिरी बूंदों से ही जुड़ा हुआ है, ऐसे में शाही स्नान को अमृत स्नान किया जाना पूरी तरह तर्कसंगत भी है।

महाकुंभ में इन आयोजनों के नामों को बदलने की यह पहल न केवल सनातन परंपराओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास है बल्कि हिंदू संस्कृति की गहरी जड़ों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। ‘छावनी प्रवेश’ और ‘अमृत स्नान’ जैसे नए नामों को अपनाने से कुंभ की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान और अधिक मजबूत होगी। साधु-संतों और श्रद्धालुओं की सहमति से किए गए ये बदलाव और इन्हें आगे भी जारी रखने से सनातन धर्म की समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

शब-ए-बारात के बाद मुस्लिम भीड़ ने मेट्रो स्टेशन में घुस कर किया हंगामा, जब वीडियो हुआ वायरल तो…
‘शब-ए-बारात’ को इस्लाम में एक महत्वपूर्ण रात माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। इस रात के साथ यह मान्यता भी जुड़ी है कि इस रात आने वाले साल की तकदीर भी लिखी जाती है। यह सब जानकारी देने की वजह है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो है जिसे शब-ए-बारात से जुड़ा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में हुड़दंग करते मुस्लिम युवकों की भीड़ एक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री लेते समय जमकर उत्पाद मचाती नज़र आ रही है। यह भीड़, शायद अपने तंत्र की तकदीर की और इशारा कर रही है। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है, इस भीड़ में शामिल युवकों ने टिकट नहीं लिए हैं और ये मेट्रो का गेट फांदकर अंदर घुसे जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो यूज़र्स ने इन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और CISF को टैग कर भी सवाल पूछे हैं। प्रोफेसर सुधांशु नामक एक ‘X’ यूज़र ने घटना का वीडियो शेयर कर लिखा, “ख़ौफ़नाक ख़बर…जहाँ जहाँ इनकी की संख्या बढ़ रही है। वहाँ वहाँ ये दहशत फैला रहे है। ये वीडियो दिल्ली मेट्रो की है। देखिए कैसे इन लोगों ने “शब-ए-बारात” वाले दिन जमकर हुड़दंग मचाया है।” यूज़र ने दिल्ली मेट्रो और CISF को टैग कर लिखा, ” सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक बहुत बड़ा ख़तरा बन सकता था?”

ख़ौफ़नाक  ख़बर…

जहाँ जहाँ इनकी की संख्या बढ़ रही है

वहाँ वहाँ येदहशत फैला रहे है

ये वीडियो दिल्ली मेट्रो की है। देखिए कैसे इन लोगों ने “शब-ए-बारात” वाले दिन जमकर हुड़दंग मचाया है।@OfficialDMRC @CISFHQrs सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक बहुत बड़ा ख़तरा बन सकता था?? pic.twitter.com/r43CE0JQFx
— Prof. Sudhanshu  (@ProfSudhaanshu) February 15, 2025

मिस्टर सिन्हा नामक एक यूज़र ने भी यह वीडियो शेयर कर सवाल उठाए हैं। मिस्टर सिन्हा ने ‘X’ पर लिखा, “यह वीडियो दिल्ली का है। ये मुसलमान शब-ए-बारात का त्यौहार मनाने के लिए एकत्र हुए थे।” सिन्हा ने आगे लिखा, “जो लोग सड़क किनारे कुछ हिंदू कांवड़ियों को चलते देखकर डर जाते हैं, उन्हें यह बिल्कुल ठीक लगेगा। और इसकी वजह साफ है।”

This video is from Delhi. Those Muslims were gathered to celebrate Shab-E-Barat festival.

Those who get scared of seeing a few Hindu Kanwariyas walking on the road side, will find it totally ok for obvious reasons…. https://t.co/WQPUF0buUk
— Mr Sinha (@MrSinha_) February 15, 2025

साकेत नामक एक यूज़र ने इस भीड़ की तुलना महाकुंभ के श्रद्धालुओं से की है। साकेत ने ‘X’ पर लिखा, “इस भीड़ को प्रयागराज में कुम्भ की आस्था में डूबी करोड़ों की भीड़ के समानांतर रख के देखिए।” उन्होंने लिखा, ” एक पोस्ट में देखा था शब ए बारात अपनी त्रुटियों, अपराधों के लिए क्षमा मांगने का पवित्र दिन होता है, यहाँ अपराध करने और कबीलाई उच्छृंखलता से समाज को आतंकित करने का यंत्र बन गया है।” वहीं, एक यूज़र ने कहा कि दिल्ली में इस समय योगी मॉडल की ज़रूरत है।

‘सरकार इलाज करेगी’

वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुनील देवधर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। देवधर ने ‘X’ पर लिखा, “शब ए बारात की आड़ में दिल्ली मेट्रो में हुड़दंग मचा रहे ये हुड़दंगी भूल रहे हैं कि #Delhi में केजरीवाल के काल का अंत हो चुका है! डबल इंजन की सरकार इनका इलाज ज़रूर करेगी!”

शब ए बारात की आड़ में दिल्ली मेट्रो में हुड़दंग मचा रहे ये हुड़दंगी भूल रहे हैं कि #Delhi में केजरीवाल के काल का अंत हो चुका है!

डबल इंजन की सरकार इनका इलाज ज़रूर करेगी!   #DelhiMetro pic.twitter.com/t7GO7xNXQN
— Sunil Deodhar (@Sunil_Deodhar) February 15, 2025

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इससे ना केवल सुरक्षाबलों की अनुपस्थिति को लेकर सवाल हैं बल्कि भीड़ तंत्र की आड़ में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कुचलने की कोशिश भी साफ नज़र आ रही है। जब ऐसी भीड़ सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करती है तो ना केवल सुरक्षा के लिए खतरा पैदा होता है बल्कि भय का माहौल पैदा करने की कोशिश भी साफ नज़र आती है। ऐसी स्थिति में अगर वहां महिलाएं रही होंगी, तो उनके लिए स्थितियां कितनी भयावह होंगी इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

महाकुंभ : भगवा टी-शर्ट, हाथ में रुद्राक्ष माला, साधक की मुद्रा में दिखे पीेएम मोदी
महाकुंभ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा की पूजा- अर्चना की। पूरी बांह की भगवा टी शर्ट और लोहर पहने गले में नीला गमछा डाले प्रधानमंत्री मोदी त्रिवेणी में उतरे। गले में बड़ी रूद्राक्ष की माला डाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साधक की मुद्रा में दिखे।

उन्होंने संगम स्नान के दौरान पवित्र जल में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। परिक्रमा लगाई और मंत्रों का जाप किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ स्टीमर में बैठकर संगम घाटों का अवलोकन और घाट के किनारे खड़े श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

‘एप्पल’ बनाने वाले स्टीव जॉब्स के 50 साल पुराने लेटर में कुंभ पर क्या लिखा है?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच एप्पल के दिवंगत सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स के करीब 50 वर्ष पहले हाथ से लिखे एक पत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तब 19 वर्ष के स्टीव जॉब्स ने फरवरी 1974 में यह पत्र अपने बचपन के दोस्त टिम ब्राउन को लिखा था। इस पत्र में जॉब्स की आध्यात्मिकता की झलक देखने को मिलती है। जिसमें उन्होंने कुंभ मेले में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। यह पत्र एक नीलामी में $500,312 (4.32 करोड़ रुपए) में बेचा गया है। जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल भी महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंची थीं।

पत्र में क्या लिखा है?

जॉब ने अपने 19वें जन्मदिन से एक दिन पहले यह पत्र पोस्टमार्क किया था। इस समय के आसपास, जॉब्स नोलन बुशनेल के नेतृत्व वाली सनीवेल-आधारित वीडियो गेम कंपनी अटारी में काम कर रहे थे और अपनी भारत की अपनी यात्रा के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे थे। जॉब्स ने इसमें लिखा है, “कई सुबहें आईं और चली गईं, लोग आए और चले गए, मैंने कई बार प्यार किया और रोया।” उन्होंने लिखा, “मैं अब लॉस गैटोस और सांता क्रूज़ के बीच पहाड़ों में एक खेत में रह रहा हूं। मैं कुंभ मेले के लिए भारत जाना चाहता हूँ, जो अप्रैल में शुरू होता है। मैं मार्च में किसी समय जाऊंगा, अभी तक निश्चित नहीं हूं।” इस पत्र में जॉब्स ने आध्यात्मिकता पर चर्चा करते हुए लिखा है, “मैं यह कहकर (पत्र को) समाप्त करूंगा कि मुझे यह भी नहीं पता कि कहां से शुरू करूं।”

जॉब्स द्वारा लिखा गया पत्र (सोर्स: bonhams.com)

जब कुंभ पहुंचे जॉब्स

स्टीव जॉब्स ने 1974 की शुरुआत में भारत आने के लिए पैसे इकट्ठा करना शुरू कर दिया था। वॉल्टर आइजैक्सन ने जॉब्स की बायोग्राफी में लिखा है, “जॉब्स ने इसे लेकर कहा था कि मेरे लिए यह एक गंभीर किस्म की खोज थी। जॉब्स ने अपने दोस्तों से कहा था कि वह अपने गुरु की तलाश में भारत जा रहे हैं।” वॉल्टर लिखते हैं कि भारत आने पर जॉब्स बीमार हो गए और जब उनकी सेहत में सुधार हुआ तो वे हरिद्वार पहुंचे और उस समय वहां कुंभ मेला चल रहा है। जॉब्स ने बताया कि कुंभ में हर तरफ साधु-संत व श्रद्धालु थे और टेंट में अलग-अलग महात्मा रह रहे थे।

‘हिंदू बनना चाहती हैं जॉब्स की पत्नी’

जॉब्स की पत्नी लॉरेन भी कुछ दिनों महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी से सनातनी परंपरा के तहत गुरू दीक्षा ली है। उन्हें महाकाली के बीज मंत्र की दीक्षा दी गई है। कैलाशानंद गिरी ने बताया है कि लॉरेन को करीब एक वर्ष पहले ही ‘कमला’ नाम और गौत्र दिया जा चुका था। उन्होंने बताया कि लॉरेन अब सनातन धर्म से जुड़ना चाहती हैं और अपने गुरू से जुड़कर अपनी परंपराएं जानना चाहती हैं।

महाकुंभ के पड़ोस वाले जिले में वक्फ बोर्ड का कब्जा, बना दी मजहबी संरचनाएँ, ये रिपोर्ट उड़ा देगी आपके होश
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में जहां इन दिनों सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व ‘महाकुंभ’ (MahaKumbh) धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं इसके पड़ोसी जिले कौशांबी से एक चौकानें वाला खुलासा सामने आया है। इस खुलासे में दावा किया जा रहा है कि जिले में वक्फ बोर्ड द्वारा 93 हेक्टेयर की 413 ज़मीनों पर अवैध कब्जा किया गया है।कौशांबी डीएम का कहना है कि वक्फ ने प्रशासन की ज़मीनों पर ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह और करबला जैसे मजहबी स्थलों का निर्माण किया है।

कौशांबी का खुलासा सामने आते ही मुलायम सरकार द्वारा वक्फ को दिए गए तोहफों को लेकर जनता का गुस्सा अब सामने आ रहा है।

वक्फ की भेंट चढ़ी कौशांबी की तहसीलें

कौशांबी जिले में वक्फ बोर्ड द्वारा किए गए अवैध कब्जे ने एक बार फिर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनितिक खामियों को उजागर किया है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने इस खुलासे को करते हुए बताया, जिले में 93 हेक्टेयर की 413 सरकारी ज़मीनों पर वक्फ बोर्ड ने कब्जा कर लिया है, और इन ज़मीनों पर मजहबी स्थलों जैसे ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह और कर्बला बनाए गए हैं। यह ज़मीनें सरकारी रिकॉर्ड में जीएस लैंड के रूप में दर्ज हैं, जो इस कब्जे को और भी गंभीर बनाता है। प्रशासन ने इस मामले को शासन के पास भेज दिया है, और अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिलचस्प यह है कि ये अवैध कब्जे तीन प्रमुख तहसीलों—चायल, सिराथू और मंझनपुर—में पाए गए हैं। सर्वे और सत्यापन के दौरान चायल तहसील में सबसे ज्यादा 44 हेक्टेयर ज़मीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा मिला है। सिराथू में 26 हेक्टेयर और मंझनपुर में 23.11 हेक्टेयर ज़मीन पर कब्जा किया गया है। इन ज़मीनों पर शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्तियाँ पाई गईं हैं। फिलहाल इस मामले में डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। जिसकी सूचना देते हुए उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों से आई रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद रिपोर्ट को आगे भेज दिया गया है, शासन से अनुमति मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।