mahakumbha 2025 – Dainik Bhaskar UP/UK

महाकुंभ के नाम पर धोखाधड़ी : चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
प्रयागराज : साइबर थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को महाकुंभ में सुविधा एवं टेंट सिटी की बुकिंग के नाम धोखाधड़ी करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन लैपटॉप, छह पेनड्राइव, मोबाइल फोन और छह एटीएम कार्ड बरामद हुआ है।

पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के नालंदा जनपद स्थित गिरियक थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव निवासी पंकज कुमार, वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुरीदपुर गांव निवासी यश चौबे, छीतमपुर गांव निवासी अंकित कुमार और आजमगढ़ जनपद के बर्दा थाना क्षेत्र स्थित रसड़ा खुर्द ठेकमा गांव निवासी अमन कुमार सहाय है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में 22 नवम्बर को पुलिस ने साइबर थाने में आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही थी। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार तिवारी एवं उनकी टीम ने शुक्रवार गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार इस धोखाधड़ी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अब तक गिरोह के सदस्यों ने 35 लोगों को कुंभमेला में टेंट सिटी में बुकिंग के नाम धोखाधड़ी कर चुके हैं। जांच के दौरान 9 फर्जी वेबसाइट को ट्रेस किया गया है। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील किया है कि कुंभ के नाम फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की जा रही हैं। अब तक जांच में 9 फर्जी वेबसाइट पकड़ी जा चुकी है। मेला एवं होटल बुकिंग करते समय संबंधित विभाग से जानकारी आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग करें। जांच परख कर पेमेंट करें। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम चार और साइबर अपराध के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

Mahakumbh: काशी विश्वनाथ धाम की शोभायात्रा में महाकुंभ की दिखेगी झलक
श्री काशी विश्वनाथ धाम (कॉरिडोर) के नव्य और भव्य स्वरूप के तीसरे वर्षगांठ पर शुक्रवार (13 दिसम्बर) को भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इस भव्य शोभायात्रा की थीम प्रयागराज महाकुंभ पर आधारित है। काशी विश्वनाथ धाम की शोभायात्रा में महाकुंभ के प्रति आस्था, संस्कृति, धर्म का संगम दिखेंगा। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से शिव बारात समिति के बैनर तले निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में प्रदेश के पूर्व मंत्री, शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में शोभयात्रा के संयोजक शिव बारात समिति के दिलीप सिंह,उद्यमी आर.के.चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धाम के वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा लोक महोत्सव के रूप में निकाली जा रही है। जिसमें काशी नगरी के धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों का समावेश होता है। शिव बारात समिति का हर आयोजन एक विशेष थीम पर होता है जो उस समय का सबसे चर्चित मुद्दा होता है। इसलिए इस बार शोभायात्रा की थीम प्रयागराज महाकुंभ पर आधारित है।

इस बार इसका विशेष महत्व यह है कि प्रयागराज महाकुंभ लगने वाला है और महाकुंभ का बाबा भोलेनाथ से सीधा नाता है। आर.के.चौधरी ने कहा कि देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन से निकले अमृत को पाने की होड़ लगी थी। जब उसमें से विष निकला तो महादेव ने जन कल्याण और जन सुरक्षा के लिए अपने कण्ठ में धारण कर लिया और नीलकण्ठ कहलाएं। लेकिन अमृत निकलते ही उसे पीने के लिए देवताओं और दानवों में युद्ध छिड़ गया। तभी इन्द्र के पुत्र जयंत अमृत कलश लेकर भागे। इसकी कुछ बूँदे हरिद्वार (गंगा), प्रयागराज (त्रिवेणी), नासिक (गोदावरी) और उज्जैन (शिप्रा) में गिरी। ये चारों स्थल आज महातीर्थ के रूप में विद्यमान है। महोदव ने विषपान करके सबकी रक्षा की थी, इसलिए महाकुंभ को लोग उनके त्याग के पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। महादेव का काशी से नाता है। ऐसी स्थिति में महाकुंभ का भी काशी नगरी से जुड़ाव सहज हो जाता है।

प्रयागराज का महाकुंभ इसलिए भी विशेष है कि बाकी तीन नगरों उज्जैन, हरिद्वार, नासिक में एक नदी है। जहां अमृत की बूँदे गिरी थी जबकि प्रयागराज की त्रिवेणी में तीन-तीन नदियों का संगम है जहां अमृत की बूँदे गिरी। उन्होंने बताया कि जब मेष का सूर्य होता है तो वैसाख में गंगा में हरिद्वार में, तुला का सूर्य होने पर आषाढ़ में शिप्रा नदी उज्जैन, कर्क का सूर्य होने पर अश्विन में गोदावरी नासिक में और मकर का सूर्य होने पर प्रयागराज के त्रिवेणी पर महाकुंभ होता है।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में लोग देश के कोने-कोने से बिना प्रचार-प्रसार, बिना निमंत्रण के पहुंचते है। दुनिया में इतना बड़ा रेला या मेला न कभी सम्भव है और न होगा। इसलिए हमारी कोशिश है ​कि इस बार शोभायात्रा में महाकुंभ की वही आस्था, संस्कृति, धर्म का संगम दिखे। उन्होंने कहा कि धाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा। जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धरातल पर उतारा। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा मैदागिन से चितरंजन पार्क दशाश्वमेध तक निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बनारस के धार्मिक संगठन सहभाग करेंगे। इसमें भगवान के स्वरूप और झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके अलावा परंपरागत बैंड, ढोल, डमरू दल और शंखवादकों की टोली भी रहेगी।

महाकुंभ: सीएम योगी के निर्देश पर भक्तों को वितरित होगा बड़े हनुमान मंदिर का महाप्रसाद
महाकुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार स्पेशल प्रसाद मिलने जा रहा है। सीएम योगी के निर्देश पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की विशेष मुहिम शुरू होने जा रही है, जिसका लाभ सभी श्रद्धालुओं को मिलेगा।

दरअसल, यहां सर्वाधिक मान्यता और पौराणिकता वाले मंदिरों में से एक लेटे हुए हनुमान मंदिर (बड़े हनुमान मंदिर) का महाप्रसाद इस बार महाकुम्भ में आने वाले भक्तों को भेंट करने की योजना बनाई गई है। यही नहीं, बाघम्बरी गद्दी और वन विभाग देश के सभी शंकराचार्यों को महाकुम्भनगर से निशानी के तौर पर चंदन और रुद्राक्ष के पौधे भी भेंट करने जा रहे हैं।

हरित वन के रूप में निखर रहा तीर्थराजउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुम्भनगर के प्रमुख चौराहों के साथ-साथ यहां आने वाले प्रमुख राजमार्गों को भी प्राकृतिक रूप से सजाने संवारने का काम चल रहा है।

डीएफओ प्रयागराज अरविंद कुमार यादव बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप इस बार के महाकुम्भ को दिव्य, नव्य और भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। इसके तहत कुल 1,49,620 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसमें 1,37,964 पौधे अभी तक लगाए भी जा चुके हैं। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री से सम्मानित सबसे कम उम्र के गंगा सेवक पर्यावरणविद् मानस चिरविजय सांकृत्त्यायन के अनुसार महाकुम्भ में भक्तों को लेटे हुए हनुमान मंदिर से महाप्रसाद के रूप में सप्त ऋषि वन के पौधे भेंट करने की तैयारी है।

कुछ अलग करने का फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने विशेष मुहिम शुरू की है। जिसमें बाघम्बरी गद्दी और वन विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। लेटे हुए हनुमान मंदिर, संगम तट, प्रयागराज के महंत एवं श्रीमठ बाघम्बरी पीठाधीश्वर बलवीर गिरी महराज ने इस बार देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में विशेष तोहफा देने की योजना बनाई है। मंदिर का विशेष पौराणिक महत्व एवं श्रद्धालुओं के विशेष लगाव के कारण मंदिर की ओर से इस बार कुछ अलग करने का फैसला किया गया है। देश विदेश से आने वाले लोगों का उत्साह देखकर यह निर्णय लिया गया है।

महाकुम्भ बनेगा भव्यता का उदाहरणप्रयागराज में वन विभाग के आईटी हेड आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी दुनिया के इस सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम को अविस्मरणीय बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा है कि श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की दिव्य और भव्य व्यवस्था की जाए। ताकि आने वाले समय में महाकुम्भ सभी के लिए एक उदाहरण बनकर उभरे।

महाकुंभ 2025: कल सीएम योगी करेंगे परेड मैदान में तैयार हुए कैम्प कार्यालय का उद्घाटन
महाकुंभ 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए परेड मैदान में महाकुंभ मेला प्रशासन का कैम्प कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है। इसे एलजीएस कंपनी ने तैयार किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसम्बर को इसका उद्घाटन करेंगे और कैम्प कार्यालय में बने प्रेस कांफ्रेंस हाल में संतों के संग मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए बैठक करेंगे।

कुंभ मेला के प्रशासनिक कार्यालय का निर्माण लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है। एक ही छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी इसी कार्यालय में श्रद्धालुओं एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

इस कार्यालय का निर्माण करा रहे लल्लू जी गोपाल दास एंड संस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एस.अग्रवाल ने बताया कि इससे पूर्व मेले के दौरान बने प्रशासनिक कार्यालय से इसकी बेहतर बनावट और कुंभ से जुड़े चित्र भी बनाए जा रहें है। इस कार्यालय के निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री 7 दिसम्बर को इसका उद्घाटन करेंगे।

महाकुंभ में होंगे बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन: 70 करोड़ में बनकर तैयार हुआ शिवालय पार्क
प्रयागराज नगर निगम की ओर से जेडटेक इंडिया कम्पनी को सत्रह करोड़ के टेंडर के बाद अरैल घाट के किनारे दस एकड़ जमीन पर शिवालय पार्क बनकर तैयार हुआ है। अरैल घाट पर इस पार्क में महाकुम्भ आने वाले श्रद्धालुओं को बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन हो सकेंगे।

बारह ज्योतिर्लिंगों के मंदिरों को बनाये जाने के कारण इस पार्क का नाम शिवालय पार्क दिया गया है। पार्क को तैयार करने में कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाने वाले सचिन सिंह ने बुधवार को मीडिया को बताया कि पार्क बेहद खुबसूरत बना है। इसे डिजाइन करते हुए भारत के नक्शे जैसा बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि महाकुम्भ में अरैल घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भारत का यह नक्शा वाला शिवालय पार्क दिखेगा। पार्क में ज्योतिर्लिंगों के दर्शनार्थ रामेश्वरम मंदिर, केदारनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, वैद्यनाथ मंदिर, जगन्नाथ पुरी मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे प्रमुख मंदिरों के स्वरूप को बनाकर तैयार किया गया है। पार्क में अयोध्या का प्रभु श्रीराम मंदिर भी बनाया गया है।

शिवालय पार्क में बारह ज्योतिर्लिंग के अलावा महाकुम्भ में अमृत प्राप्ति के लिए देवताओं और दानवों को समुद्र मंथन करते हुए भी देखा जायेगा। इसके लिए मुख्य मार्ग से सामने की ओर आने पर समुद्र मंथन के दर्शन हो सकेगें। पार्क को महाकुम्भ से पहले पूरी तरह से तैयार कर लिया जा रहा है।

महाकुंभ 2025: 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगे हाईटेक रिमोट लाइट बॉय
महाकुम्भ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर परिस्थिति में 45 करोड़ लोगों के संगम स्नान का पूरा सुरक्षित प्लान तैयार कर लिया गया है।

इसके लिए पीएसी के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मिलकर काम कर रही हैं। जिसमें एक-एक श्रद्धालु की सुरक्षा को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। यहां 700 झंडे लगी नाव पर 24 घंटे पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को मौजगिरी के रास्ते सुरक्षित निकाले जाने की योजना बनाई गई।

सबसे खास बात यह है कि संगम नोज से किलाघाट तक सभी जर्जर नाव हटाई जाएंगी। इसी क्रम में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर रिमोट लाइट बॉय तैनात किए गए हैं, जो पलक झपकते कहीं भी पहुंचने में सक्षम हैं और किसी भी अनहोनी से पहले व्यक्ति को सुरक्षित स्थान ले जाने में सक्षम हैं।

एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा पर नजरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी जोन, प्रयागराज डॉ. राजीव नारायण मिश्र और कमांडेंट एसडीआरएफ सतीश कुमार संगम नोज और वीआईपी घाट पहुंचे। उन्होंने जवानों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर एक-एक श्रद्धालु की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। पीएसी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के जवानों को हर आधुनिक टेक्नोलॉजी से प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जवानों के लिए अत्याधुनिक लाइफ जैकेट, 04 नई फ्लोटिंग जेटी और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ट्यूब मंगा लिए गए हैं, जिससे किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने में हमारे जवान सक्षम रहेंगे।

वीआईपी मूवमेंट वाले किला घाट पर स्पेशल फोर्स की तैनातीवीआईपी मूवमेंट वाले किला घाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां पर स्पेशल फोर्स की तैनाती की जा रही है, जिससे देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। यही नहीं, सरस्वती घाट से लेकर संगम घाट तक कड़ी सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। यहां डीप बैरिकेडिंग की जा रही है। इसके अलावा घाट पर चारों तरफ जाल लगाने का काम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।

विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यासमहाकुम्भ को सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 4वीं वाहिनी एवं 42वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दलों ने संगम घाट और विकसित किए जा रहे विभिन्न स्नान घाटों की भौगोलिक स्थिति का भी निरीक्षण किया। साथ ही किसी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास भी किया गया। प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी जोन डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने जवानों को सजग रहकर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया। दलनायक बाढ़ राहत दल 4वीं वाहिनी पीएसी रवीन्द्र प्रसाद, दलनायक 42वीं वाहिनी मिथिलेश राय ने भी जवानों की टीम को श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद रहने के तरीके बताए।

सात स्पेशल कम्पनी पीएसी तैनातडॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि महाकुम्भ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सात कम्पनी पीएसी तैनात कर दी गई है, जिसके तहत एक कम्पनी जीआरपी में और एक कम्पनी को कमिश्नरेट में तैनात किया गया है। इसके अलावा पांच कम्पनी मेले में लगाई गई है। जिनमें से दो कम्पनियां बाढ़ राहत दल में तैनात हैं।

सुरक्षाकर्मी कम्युनिकेशन में किए जा रहे दक्षसुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों को कम्युनिकेशन में दक्ष बनाया जा रहा है। इन्हें सिखाया जा रहा है कि एक नाव से दूसरे नाव में तैनात जवान किस प्रकार से एक दूसरे से कम्युनिकेशन करेंगे। इसके अलावा बोट पलटने या किसी के साथ अनहोनी होने पर उसे बचाने के लिए क्या तात्कालिक व्यवस्था करनी है। इसके तहत जवानों ने पूर्वाभ्यास किया। साथ ही पेट्रोलिंग करके प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी जोन डॉ. राजीव नारायण मिश्र और कमांडेंट एसडीआरएफ सतीश कुमार के समक्ष अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया।