Main Accused – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : धर्मांतरण के मुकदमे दर्ज कर मुख्य आरोपियों को पकड़ना भूली पुलिस
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

फतेहपुर। जनपद में सबसे बड़े धर्मांतरण का मामला 2022 में तब सामने आया जब हरिहरगंज चर्च के पादरी समेत आधा सैकड़ा लोगों पर सामूहिक धर्मांतरण की एफआईआर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई। जिले में यह खेल बीते कई दशकों से चल रहा था। सूत्र बताते हैं फतेहपुर में हिन्दुओ के धर्मांतरण की संख्या एक लाख पार हो चुकी है हालांकि पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी ने लगभग आधा दर्जन एफआईआर धर्मांतरण की सैकड़ो लोगो के ऊपर दर्ज की मगर धर्मान्तरित लोगों के आंकड़ो को जुटाने की कभी जहमत नहीं उठाई। जो आया उसने धर्मांतरण के मामले में प्रभावी कार्रवाई के बजाय उसको सिर्फ भुनाया ! तभी तो जनपद में धर्मांतरण के नाम पर पांच एफआईआर 2022 से लेकर 2023 तक मे दर्ज हुई मगर धर्मांतरण के सरगना लाल बंधुओ की गिरफ्तारी तो दूर की बात फतेहपुर की पुलिस उन्हें छू तक नहीं पाई।

जबकि पुलिस पर शुआट्स में जाकर मिठाई खाने के आरोप जरूर लगे ! वहीं प्रयागराज पुलिस ने शुआट्स में पूर्व में काम कर रही एक महिला की तहरीर पर लाल बन्धुओ सहित अन्य पर धर्मांतरण, पॉक्सो, एससी एसटी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी जिसमे लाल बंधु फरार थे। प्रयागराज पुलिस ने हाल ही में कुछ दिन पूर्व विनोद बी लाल को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। प्रयागराज की घूरपुर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तत्काल के दर्ज मुकदमे में दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को विनोद बिहारी लाल की रिमांड न्यायालय से ले लिया।

फतेहपुर पुलिस ने गिरफ्तारी तो दूर की बात विनोद बी लाल सहित अन्य आरोपियों में किसी की रिमांड लेने की अर्जी आज तक नहीं लगाई ! कुछ माह पूर्व धर्मांतरण के एक मुकदमे में वांछित डॉ इम्तियाज को फतेहपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपाई थी जो फतेहपुर की जेल में कई महीने बंद भी रहा उसकी भी रिमांड लेकर पूछताछ करने की जहमत पुलिस ने नहीं उठाई। जबकि धर्मांतरण के पांच मुकदमो में दर्जन भर से अधिक लोग अभी भी वांछित हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए भी, 700 ग्राम गांजा व सुतली बम पकड़कर पीठ थपथपाने वाली पुलिस के पास वक्त नहीं है! आश्चर्य यह है कि इम्तियाज जनपद की जेल में कई महीने बंद रहा, अब जमानत पर रिहा भी हो गया है लेकिन उसके पास धर्मांतरण के मामले में पूछताछ करने कोई नहीं पहुंचा ! इसी तरह शुआट्स के निदेशक विनोद बी लाल की गिरफ्तारी के लगभग पन्द्रह दिन बीत गए मगर फतेहपुर पुलिस की तरफ से रिमांड की कोई अर्जी प्रयागराज कोर्ट में नहीं लगाई गई।

जबकि विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि प्रयागराज के एक बड़े अधिकारी ने मामले में महकमे के मुखिया को सख्ती से हिदायत दी थी लेकिन अधिकारी की बातों को भी दरकिनार कर मामले जस के तस पड़े हैं ! इस बाबत सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि इम्तियाज की रिमांड की कोई आवश्यकता ही नहीं है जो कोर्ट में हाजिर होता है उससे पूछताछ के लिए रिमांड ली जाती है जो गिरफ्तार होता है उसे रिमांड में लेने की कोई जरूरत नहीं। विनोद बी लाल की गिरफ्तारी प्रयागराज पुलिस द्वारा होने व रिमांड लिए जाने और फतेहपुर पुलिस द्वारा न लेने के सवाल पर कहा कि मीडिया या किसी के हिसाब से विवेचना नहीं होगी। हमने व सीओ प्रगति यादव ने विनोद बी लाल से प्रयागराज जाकर पूछताछ की है। रिमांड की आवश्यकता नहीं लगी तो नहीं ली। धर्मांतरण के कई आरोपी आज भी फरार हैं के सवाल पर सीओ ने कहा कि फरार आरोपियों के घर कोर्ट से नोटिस गई है कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट से स्टे ले रखा है दो बार सुप्रीम कोर्ट जा चुके हैं। नियमानुसार कार्रवाई लगातार की जा रही है।

– धर्मांतरण में कई एफआईआर, सैकड़ों नामजद, कार्रवाई शून्य

फतेहपुर जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज क्षेत्र स्थित चर्च में विगत 14 अप्रैल 2022 को सामूहिक धर्मान्तरण का खेल चल रहा था। स्थानीय लोगो ने चर्च में धर्मांतरण की सूचना वीएचपी के कार्यकर्ताओं को दी। जिसके बाद वीएचपी और बजरंगदल के कार्यकर्ता चर्च के बाहर इकट्ठा हो गए और चर्च का घेराव कर जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया था। वीएचपी के हंगामे के बाद मौके पर एसडीएम, सीओ व भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

वीएचपी और बजरंगदल के कार्यकर्ता चर्च के पादरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े गए थे जिसके बाद चर्च के भीतर मौजूद 55 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद पुलिस ने 35 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धर्मांतरण कराये जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, वहीं 26 आरोपियों को हाई कोर्ट व जिला जज कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी।

इस एफआईआर के बाद भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने जिले में एक लाख से ऊपर धर्मांतरण का दावा किया था जिसके बाद कार्रवाई में तेजी आई। पुलिस ने जनवरी 2023 में धर्मांतरण के मामले में ताबड़तोड़ तीन एफआईआर दर्ज की जिनमे सैकड़ो लोग नामजद हुए।  धर्मांतरण के मामले में देश की सबसे बड़ी कार्रवाई फ़तेहपुर में हुई। मगर धर्मांतरण के मास्टरमाइंड आरबी लाल व विनोद बी लाल को पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई !

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

कमलेश तिवारी मर्डर केस: मुइनुद्दीन और अशफाक पर यूपी पुलिस ने रखा 2.5 लाख का इनाम
हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की बीते शुक्रवार को उनके कार्यालय पर हत्या करने वाले आरोपित मुइनुद्दीन और अशफाक पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को ढाई—ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही हत्याकांड में गुजरात से गिरफ्तार तीन आरोपितों मोसिन सलीम शेख, फैजान और रशीद अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस लखनऊ लेकर आ गई है। सोमवार सुबह की फ्लाइट से आरोपितों को लखनऊ लाया गया।

कमलेश तिवारी की हत्या मामले में चार जिलों और बाहर के राज्यों में सक्रिय यूपी पुलिस को शाहजहांपुर में सीसीटीवी फुटेज में मुइनुद्दीन और अशफाक को देखा गया है। दोनों एक चार पहिया वाहन से आते हुए दिखे हैं। इस सीसीटीवी फुटेज के मिलने पर यूपी पुलिस ने दोनों आरोपितों पर इनाम की राशि घोषित की है, जिससे दोनों को पहचान कर गिरफ्तार कराने में आम लोगों से मदद मिल सके।

पलिया में कमलेश के हत्यारों ने पांच हजार रुपये पर एक इनोवा बुक की और उससे वह रात करीब 12 बजे शाहजहांपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर जाकर उन्होंने ट्रेन के बारे में पता किया। इसके बाद इनोवा गाड़ी छोड़ दी। दोनों हत्यारे पैदल ही स्टेशन रोड से अशफाकनगर पुलिस चौकी की ओर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। उनके पीछे लगी एसटीएफ भी कुछ ही देर के बाद शाहजहांपुर पहुंची। इनोवा के चालक को हिरासत में ले लिया और उससे कड़ी पूछताछ की। चालक ने बताया कि उसके मालिक पलिया में रहते हैं और मालिक के रिश्तेदार गुजरात में रहते हैं।

गुजरात से ही फोन आने पर पांच हजार रुपये किराए पर मालिक ने कार ले जाने के लिए कहा था, बाकी उसे कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर आसपास के होटल, मदरसे व अन्य संभावित स्थानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक हत्यारों का पता नहीं लग सका है।

कमलेश हत्याकांड के बाद एसटीएफ को इनकी सीतापुर, गाजियाबाद में भी लोकेशन मिली थी। अशफाक के कानपुर से सिम खरीदने की भी जानकारी यूपी पुलिस व एसटीएफ को मिली थी। एटीएस भी इस मामले में सक्रिय है और सीमाओं पर दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें है, जिससे ये दोनों किसी जगह भागने में सफल ना हो पायें।

बुलंदशहर हिंसा : मुख्य आरोपी योगेश ने जारी किया VIDEO, कहा- नहीं था मै घटनास्थल पर…
बुलंदशहर हिंसा में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दे  मुख्य आरोपी और बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज भले ही अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा हो, मगर उसने एक वीडियो जारी कर टहका मचा दिया है. उसने इस विडियो ने खुद को  बेकसूर बताया है।  उसका कहना है कि वह घटना स्थल पर नहीं बल्कि घटना के वक्त थाने में था  चिंगरावठी गांव में भीड़ की हिंसा में दो लोगों की जान जाने के बाद बुधवार को यहां तनाव छाया रहा। ग्रामीणों ने दावा किया कि कई लोग पुलिस कार्रवाई के डर से घर छोड़कर चले गये हैं और सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ने नहीं आ रहे।

http://www.dainikbhaskarup.com/2018/12/05/bulandshahr-violence-fir-expose-up-police-news/

आरोपी योगेश ने अपने इस वीडियो में कहा

‘जैसा कि आप बुलंदशहर स्याना में गोकशी प्रकरण को आप देख रहे होंगे। प्रकरण में पुलिस मुझे ऐसे पेश कर रही है जैसे मेरी बहुत बड़ा आपराधिक प्रवृति की रही हो। आप सब लोगों को यह बताना चाहता हूं कि उस दिन दो घटना हुई पहली स्याना के नजदीक गांव में हुई गोकशी की जिसकी सूचना देने के लिए हम स्याना थाने में अपना मुकदमा लिखाने गए और वहां बैठे ही थे कि हमें पता चला कि उक्त स्थल पर ग्रामीणों ने पथराव किया है जिसमें गोलीबारी हुई और इसमें एक युवक तथा एक पुलिसकर्मी को गोली लगी। दूसरी घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।’

http://www.dainikbhaskarup.com/2018/12/05/live-bulandshahr-violence-a-game-of-hatred-or-conspiracy-a-big-statement-came-in-front-of-the-dgp-news/

ये था मामला

चिंगरावठी के पास महाव गांव के बाहर जंगल में पशुओं के कंकाल मिलने के बाद हिंसा भड़क गयी थी जिसमें गोली लगने से 20 साल के सुमित कुमार की मौत हो गयी। हिंसा में पुलिस  इंस्पेक्टर सुबोध कुमार भी मारे गये। सुबोध कुमार सिंह के परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मुलाकात करेंगे।

बुलंदशहर जिले के स्याना इलाके में हिंसक भीड़ ने करीब 400 लोगों की भीड़ ने सोमवार को पुलिस के साथ मारपीट की। यह हिंसा पास के जंगल में गाय के कंकाल होने की जानकारी मिलने से भीड़ भड़क उठी थी। गुस्साई भीड़ ने इस दौरान पुलिस पर पथराव करते हुए पुलिस के कई वाहनों में आग लगा दी और उन पर गोलियां भी चलाईं।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस हिंसा में स्याना के थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह और 20 वर्षीय युवक सुमित कुमार की मौत हो गई थी। इस हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए पुलिस ने मंगलवार को पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।