Mamata Banerjees Opposition rally – Dainik Bhaskar UP/UK

महारैली : दीदी के मंच से मोदी के खिलाफ 22 दलों ने भरी हुंकार : जानिए कौन किसने क्या बोला…
भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो टूटेगा देश: केजरीवाल

कोलकाता। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ महाविपक्षी एकता के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित महारैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अगर 2019 में केंद्र की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी दोबारा काबिज हो गई तो देश के टुकड़े हो जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह और नरेन्द्र मोदी की जोड़ी ने देश का कबाड़ा कर दिया है। सीबीआई, आरबीआई पर सरकार ने कब्जा कर लिया है। देश भर में नफरत का माहौल पैदा कर दिया गया है।

यह सरकार हिन्दुओं को मुसलमानों से लड़ा रही है। देशभर में दलितों को मारा पीटा और कत्ल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग के जरिए अल्पसंख्यकों और दलित समुदाय के लोगों की हत्या की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता महिलाओं का सम्मान नहीं करते।

ये लोग सोशल साइट पर महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां देते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन नेताओं को फॉलो करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले अमित शाह ने एक जनसभा से कहा था कि अगर 2019 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी तो आने वाले 50 साल तक भाजपा की ही सरकार रहेगी। ऐसा उन्होंने इसलिए कहा क्योंकि अगर दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट कर दिया जाएगा। हिटलर ने यही किया था। उसने सब कुछ अपने नियंत्रण में ले लिया था और जब तक जिंदा था तब तक जर्मनी का शासक बना रहा। केंद्र की भाजपा सरकार भी यही कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि अगर दोबारा केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो ये लोग चुनाव नहीं होने देंगे। न्यायालय को खत्म कर देंगे, सीबीआई जैसी संस्थाएं नहीं बचेंगी और इस तरह से पूरे देश पर अपना शासन जमाए रखेंगे।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इतने साल में पाकिस्तान ने देश का जितना नुकसान नहीं किया, उससे अधिक नफरत और हिंसा भारतीय जनता पार्टी ने लोगों में भर दी है। आज पूरे देश में चारों ओर सांप्रदायिकता का माहौल है। हिन्दुओं को मुसलमानों से लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश को बांटना चाहते हैं। अगर दोबारा केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो निश्चित तौर पर ये देश के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ता में आने के लिए नरेन्द्र मोदी ने दावा किया था कि करोड़ों बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगे, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी जैसे तानाशाही वाले फैसले लागू कर करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के मंच पर देश भर के बड़े नेताओं का जमघट और ब्रिगेड परेड मैदान में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ देखकर मुझे यकीन हो गया है कि केंद्र से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा।

यूपी में भाजपा का खाता भी नहीं खुलने देंगे : अखिलेश

कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में ममता बनर्जी द्वारा आयोजित महारैली में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। इसके साथ ही उन्होंने मंच पर मौजूद पार्टियों के नेताओं से अनुरोध किया कि सारे लोग मिलकर अपने राज्य में भाजपा का सूपड़ा साफ कर दें। आने वाले लोकसभा चुनाव के बाद देश में नया प्रधानमंत्री होगा और जिसे पाकर सारा देश खुश होगा। उन्होंने महागठबंधन के नेता के बारे में संकेत देते हुए कहा कि जनता जिसे चुनेगी, वही हमारा नेता बनेगा। अखिलेश ने कहा कि मैं दीदी (ममता) को धन्यवाद दूंगा कि 12 तारीख को सपा, बसपा और हमारे सहयोगी दलों का गठबंधन हो गया।

गठबंधन हुआ तो देश में खुशी की लहर दौड़ गई और आज की रैली से जो संदेश जाएगा, उससे देश की जनता भी फैसला लेने के लिए तैयार हो जाएगी। अखिलेश नेे कहा कि प्रधानमंत्री कभी-कभी हमें चिढ़ाने के लिए यह भी कहते हैं कि इनके पास दूल्हे बहुत हैं। कौन बनेगा? हम तो कहते हैं अगर हमारे पास दुल्हा ज्यादा है तो जिसे जनता तय करेगी वही बनेगा। अखिलेश ने कहा कि हम आपसे पूछते हैं कि जो फेल हो गए, जिन्होंने देश को निराश कर दिया, जिन्होंने जनता को धोखा दिया, जिन्होंने साजिश की, समाज में नफरत फैलाई उसके अलावा कोई दूसरा नाम भाजपा के पास हो तो बता दें। उन्होंने कहा कि अभी कम दलों का गठबंधन है, और अधिक पार्टियां जुड़ेंगी। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, आप में 40 गठबंधन है। 40 गठबंधन के साथ-साथ जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है आप और लोगों से भी गठबंधन कर रहे हो। सीबीआई से, ईडी से, लेकिन हम सभी ने मिलकर जनता से गठबंधन कर लिया है और लोकतंत्र में जो जनता तय करती है वही फैसला होता है। उन्होंने कहा कि जब से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हुआ है, तब से भाजपा में खलबली मची हुई है। रोज बैठकें हो रही हैं, ताकि कम से कम उत्तर प्रदेश में एक सीट बचा लें। बंगाल, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु भाजपा को जीरो पर रोक सकता है तो हम सभी को भी मिलकर भाजपा को जीरो पर लाना होगा। हमारी आपकी जिम्मेदारी भी है कि भाजपा का खाता नहीं खुले। अखिलेश ने कहा कि जो बोलते थे कि सबका साथ सबका विकास होगा, उन्होंने समाज में नफरत फैलाई। देश को बचाने के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए और जो संवैधानिक संस्थाएं हैं उनको बचाने के लिए हमको एक होकर काम करना होगा और आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा।

हम डराने-धमकाने की रणनीति से नहीं डरते हमें देश को बचाना है और हम बचाएंगेः तेजस्वी यादव

मोदी जी इस देश को टुकड़ों में बांटने का काम कर रहे हैं। इसलिए बीजेपी भगाओ और देश बचाओ हम लोग अलग-अलग दल हैं, अलग-अलग भाषा वाले हैं क्योंकि हमारी अनेकता में ही एकता है। विपक्ष की अनेकता ही उसकी शक्ति बनेगी चौकीदार अपना काम सही से नहीं करेगा, चोरी करेगा तो थानेदार उसको सजा जरूर देगा। थानेदार देश की जनता है यूनाइटेड इंडिया रैली’ में बोले RJD नेता तेजस्वी यादव, कहा- मुझे आने में देर हुई क्योंकि मोदी जी और अमित शाह जी कृपा थी। अगर आप उनसे हाथ मिला लो तो आप राजा हरिश्चंद्र हैं, अगर आपने खिलाफ बोला तो फिर CBI और ED आपके पीछे लग जाएंगे।