Manish Sisodia claims – Dainik Bhaskar UP/UK

मनीष सिसोदिया का दावा-आप के हिमाचल प्रदेश दौरे से घबराई BJP, अब जल्द बदलेगी CM
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बंपर जीत के बाद अपने कदम बढ़ाना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश में रैली की। इस रैली के दूसरे ही दिन आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आप नेता ने दावा किया है कि, भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल के हिमाचल प्रदेश दौरे से डर गई है और जल्द ही प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने वाली है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि, केजरीवाल की सफल रैली के बाद अचानक बीजेपी को याद आया है कि साढ़े चार साल के कार्यकाल के बाद उसे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हटाकर दूसरा मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। दरअसल हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। पंजाब में जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का फोकस अब इस पहाड़ी राज्य पर है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में हिमाचल का दौरा भी किया था। इसके बाद मनीष सिसोदिया के बयान ने राजनीतिक पारा हाई कर दिया है।

मनीष सिसोदिया बोले कि…

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आप के नेता मनीष सिसोदियो ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि वह जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि CM जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है। यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी चेहरे बदल लेगी लेकिन साढ़े 4 साल जो जनता की उम्मीदों को तोड़ा गया है अब जनता बीजेपी को याद नहीं करने वाली है।

आप नेता ने कहा कि, दिल्ली और पंजाब के बाद अब जहां भी चुनाव हो रहे हैं, लोग चाहते हैं कि वहां आम आदमी पार्टी की सरकार बने। क्योंकि आम आदमी पार्टी जनता के हित के फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि, जनता अब केजरीवाल जी को मौका देना चाहती है। इसका असर उनकी रैलियों में साफतौर पर देखा जा सकता है।

कई नेताओं ने आप का साथ छोड़ बीजेपी का पकड़ा दामन

बता दें कि हिमचाल प्रदेश से पहले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने गुजरात में भी तिरंग यात्रा के जरिए पार्टी की शक्ति का प्रदर्शन किया था। हालांकि ये बात और है कि गुजरात से केजरीवाल के लौटते ही कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया।