mann ki baat today – Dainik Bhaskar UP/UK

मन की बात में बोले पीएम मोदी, त्योहारों का उपयोग जल संरक्षण के लिए हो
नयी दिल्ली 28 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता बढाने के लिए त्योहारों का उपयोग करनेपर जोर दिया है ।  मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में ‘ मन की बात’ की दूसरी कड़ी में आज कहा, “ त्योहारों का समय आ गया है। त्योहारों के अवसर पर कई मेले भी लगते हैं। जल संरक्षण के लिए क्यों ना इन मेलों का भी उपयोग करें। मेलों में समाज के हर वर्ग के लोग पहुँचते हैं। इन मेलों में पानी बचाने का सन्देश हम बड़े ही प्रभावी ढंग से दे सकते हैं, प्रदर्शनी लगा सकते हैं, नुक्कड़ नाटक कर सकते हैं, उत्सवों के साथ-साथ जल संरक्षण का सन्देश बहुत आसानी से हम पहुँचा सकते हैं। ”

प्रधानमंत्री ने कहा , “मैं अनुभव कर रहा हूँ कि पानी के विषय में इन दिनों हिन्दुस्तान के दिलों को झकझोर दिया है। जल संरक्षण को लेकर, देशभर में अनेक विद, प्रभावी प्रयास चल रहे हैं। ” उन्होंने कहा कि लोगों ने पारंपरिक तौर-तरीकों के बारे में जानकारियाँ साझा की हैं। मीडिया ने जल संरक्षण पर कई नवाचार अभियान शुरू किये हैं। सरकार हो या गैर सरकारी संगठन युद्ध स्तर पर कुछ-ना-कुछ कर रहे हैं। सामूहिकता का सामर्थ्य देखकर,मन को बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत संतोष हो रहा है।

उन्होंने जल संरक्षण के संबंध में झारखण्ड का उदाहरण देते हुए कहा कि में रांची से कुछ दूर, ओरमांझी प्रखण्ड के आरा केरम गाँव में वहाँ के ग्रामीणों ने जल प्रबंधन को लेकर जो हौंसला दिखाया है, वह हर किसी के लिए मिसाल बन गया है। ग्रामीणों ने श्रम दान करके पहाड़ से बहते झरने को एक निश्चित दिशा देने का काम किया। वह भी शुद्ध देसी तरीका से । इससे ना केवल मिट्टी का कटाव और फसल की बर्बादी रुकी है, बल्कि खेतों को भी पानी मिल रहा है। ग्रामीणों का ये श्रम दान, अब पूरे गाँव के लिए जीवन दान से कम नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का खूबसूरत राज्य मेघालय देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने अपनी जल-नीति तैयार की है। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार को बधाई दी ।

आगे उन्होंने कहा की बड़ी संख्या में लोगों ने Narendra Modi App के माध्यम से अनेक प्रकार की पुस्तकों की जानकारी साझा की हैं. मुझे अच्छा लगा कि लोग साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, इतिहास, संस्कृति, बिजनेस, जीवन चरित्र, ऐसे कई विषयों पर लिखी गयी किताबों पर चर्चा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हरियाणा में उन फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनमें कम पानी की जरुरत होती है और किसान का भी कोई नुकसान नहीं होता है। उन्होंने हरियाणा सरकार को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के साथ संवाद करके उन्हें परम्परागत खेती से हटकर कम पानी वाली फसलों के लिए प्रेरित किया।

रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने की अमरनाथ यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा की सफलता के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कश्मीर के लोग अमरनाथ यात्रियों की सेवा और मदद करते हैं. इस बार अमरनाथ यात्रा में पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग अमरनाथ यात्रा से लौटकर आते हैं, वह जम्मू-कश्मीर के लोगों की गर्मजोशी और अपनेपन की भावना के कायल हो जाते हैं. वहीं उत्तराखंड में भी चार धाम की यात्रा के लिए रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं।

पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’, जल संरक्षण के लिए जन आंदोलन का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपने दूसरे कार्यकाल में रविवार को अपने पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों से च्स्वच्छ भारत अभियानज् की तर्ज पर अब जल संरक्षण पर जागरुकता पैदा करने के लिए अभियान शुरू करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से बड़े सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनावों में मिली जीत के लिए जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के विश्वास के कारण सत्ता में वापसी संभव हुई। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ६१ करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया जिससे पता चला कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अभ्यास था। मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में सफाई के लिए देशवासियों में जागरुकता पैदा करने के लिए च्स्वच्छ भारत अभियानज् शुरू किया था। इसकी व्यापक सफलता को देखते हुए प्रधानमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल में जल संरक्षण के विषय को चुना है। उन्होंने कहा कि आपको आश्चर्य होगा कि सालभर में वर्षा से जो पानी प्राप्त होता है उसका केवल ८ प्रतिशत हमारे देश में बचाया जाता है, अब समय आ गया है इस समस्या का समाधान निकाला जाए, मुझे विश्वास है, हम दूसरी और समस्याओं की तरह ही जनभागीदारी से इस संकट का भी समाधान कर लेंगे।

उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद को बचाने के लिए एक जागरुकता अभियान की शुरुआत करें। इसमें पानी से जुड़ी समस्याओं के बारे में बतायें, साथ ही पानी बचाने के तरीकों का प्रचार-प्रसार करें। मैं विशेष रूप से अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों से जल संरक्षण के लिए अभिनव अभियान का नेतृत्व करने का आग्रह करता हूं। फिल्म व खेल जगत, हमारे मीडिया के साथी, सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए लोग, सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े हुए लोग, कथा-कीर्तन करने वाले लोग, हर कोई अपने-अपने तरीके से इस आंदोलन का नेतृत्व करें। मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से बड़े सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पूरे देश में जल संकट से निपटने का कोई एक फॉर्मूला नहीं हो सकता है। इसके लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन सबका लक्ष्य एक ही है और वह है जल संरक्षण।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने जल संरक्षण के महत्व और ग्रामीण भारत में इस विषय पर जागरुकता पैदा करने के लिए कदम उठाने के लिए ग्राम प्रधानों को एक पत्र लिखा है। च्मन की बातज् के माध्यम से प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण पर देशवासियों से तीन प्रकार के आग्रह किये। उन्होंने कहा कि जैसे देशवासियों ने स्वच्छता को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया, आइए, वैसे ही जल संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन की शुरुआत करें।हमारे देश में पानी के संरक्षण के लिए कई पारंपरिक तौर-तरीके सदियों से उपयोग में लाए जा रहे हैं, मैं आप सभी से, जल संरक्षण के उन पारंपरिक तरीकों को साझा करने का आग्रह करता हूं। आप सभी से मेरा तीसरा अनुरोध है कि जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों का, स्वयंसेवी संस्थाओं का और इस क्षेत्र में काम करने वाले हर किसी का, उनकी जो जानकारी हो, उसे आप साझा करें। हम सभी जल संरक्षण से जुड़ें और ज्यादा से ज्यादा तरीकों की एक सूची बनाकर लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करें। आप सभी #JanShakti4JalShakti हैशटैग का उपयोग करके अपना कंटेंट साझा कर सकते हैं।

जल संरक्षण पर दिए ये तीन सुझाव–

1- जिस तरह से देशवासियों ने स्वच्छता को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया. ठीक वैसे ही जल संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन की शुरुआत करनी चाहिए.

2- देश में पानी के संरक्षण के लिए कई पारंपरिक तौर-तरीके सदियों से उपयोग में लाए जा रहे हैं. जल संरक्षण के उन पारंपरिक तरीकों को लोग एक दूसरे से साझा करें.

3- यदि आप जल संरक्षण काम करने वाले किसी व्यक्ति या गैर सरकारी संगठन के बारे में जानते हैं, तो लोगों के उसके बारे में बताएं.