mann ki baat – Dainik Bhaskar UP/UK

कानपुर : मन की बात की तैयारियों के साथ ही प्रस्तावित जनसभाओं पर हुई चर्चा
कानपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र मुख्यालय में गुरुवार को दोपहर सोशल मीडिया एवं आईटी के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई।बैठक में महा संपर्क अभियान के अंतर्गत संपन्न होने वाले कार्यक्रम मन की बात, जनसभा, योग दिवस एवं 25 जून को आपातकाल दिवस की चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे में रहने के कारण मन की बात का कार्यक्रम 25 जून को न होकर अब 18 जून को संपन्न होगा। यह कार्यक्रम पूर्व की भांति सभी 17 जिलों के 20787 बूथों पर प्रातः संपन्न होना है।

सोशल मीडिया के पदाधिकारी अभियान को जिला स्तर पर देखेंगे

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक जिले में मन की बात कार्यक्रम के निमित्त प्रत्येक 2 मंडलों पर 1 जिले का पदाधिकारी दो आईटी सोशल मीडिया के पदाधिकारी मन की बात के कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत सभी सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन आदि सभी जनप्रतिनिधियों को प्रत्येक बूथ पर मन की बात सुनकर अपने क्षेत्र की जनता को भी जोड़ना है।क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि 18, 19, 20 जून को लोकसभा में प्रस्तावित जनसभाओं में ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, हिमाचल प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आदि नेताओं के कार्यक्रम विभिन्न लोकसभा में संपन्न होने वाली जनसभा में प्रस्तावित है। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, अनूप अवस्थी, दीपू पांडे, अखिलेश बाजपेई, मयंक भट्ट, महेंद्र विक्रम सिंह, हर्ष द्विवेदी, अचल गुप्ता, आलोक शुक्ला, अंकित बाजपेई, पवन पांडे, शैलेंद्र सैनी, उमेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

‘मन की बात’ : मोदी ने गणित, जल, दिव्यांग साथियों एवं प्रधानमंत्री संग्रहालय पर की चर्चा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 88वीं कड़ी में प्रधानमंत्री संग्रहालय से लेकर जल संरक्षण, गणित के विषय को केंद्र में रखकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान दिव्यांग साथियों की प्रतिभा का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि तकनीक दिव्यांग साथियों की असाधारण क्षमताओं का लाभ देश और दुनिया को दिलाने में जुटा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानमंत्री संग्रहालय से किया। उन्होंने कहा कि इस बात उन्हें सबसे ज्यादा चिट्ठियां प्रधानमंत्री संग्रहालय को लेकर मिली है। संग्रहालयों के प्रति छात्रों की जिज्ञासा बढ़ाते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि 18 मई को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाएगा। क्यों न आने वाली छुट्टियों में आप अपने दोस्तों की मंडली के साथ किसी स्थानीय संग्रहालयों को देखने जाएं।

आगे उन्होंने कहा कि “बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय का लोकार्पण हुआ है। गुरुग्राम में रहने वाले सार्थक जी पहला मौका मिलते ही संग्रहालय देख आए। उन्होंने नमो एप पर पीएम संग्रहालय की ऐसी चीजों के बारे में लिखा है, जो उनकी जिज्ञासा को और बढ़ाने वाली थी।” उन्होंने कहा कि अमृत काल देश के तमाम प्रधानमंत्रियों के योगदान को याद करने का सही समय है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं को देश के इतिहास से अवगत कराने के लिए म्यूजियम क्विज शुरू करने की भी घोषणा की।

भीषण गर्मी के बीच जल के महत्व की चर्चा करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि जल से जुड़ा हर प्रयास, हमारे कल से जुड़ा है। जल संरक्षण के लिये सदियों से अलग-अलग समाज लगातार अपने-अपने प्रयास करते आये हैं।’ इस संदर्भ में उन्होंने कच्छ की ‘मालधारी’ जनजाति का जिक्र किया, जो जल संरक्षण के लिए वृदास नामक तरीका इस्तेमाल करती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जल के महत्व को बताते हुये संस्कृत के एक श्लोक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “पानियम् परमम् लोके, जीवानाम् जीवनम् समृतम् अर्थात संसार में जल ही हर जीव के जीवन का आधार है। जल ही सबसे बड़ा संसाधन भी है, इसलिए हमारे पूर्वजों ने भी जल संरक्षण पर इतना जोर दिया।

आगे उन्होंने कहा कि वेदों से लेकर पुराणों तक हर जगह पानी बचाने, तालाब-सरोवर आदि बनवाने के कार्य को मनुष्य का सामाजिक और आध्यात्मिक कर्तव्य बताया गया है। वाल्मीकि रामायण में जल स्त्रोतों को जोड़ने और जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। इतिहास की चर्चा करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास के छात्र जानते होंगे कि सिन्धु-सरस्वती और हडप्पा सभ्यता के दौरान भी भारत में पानी को लेकर कितनी विकसित तकनीक होती थी। प्राचीन काल में कई शहर में जल-स्त्रोत आपस में मिले होते थे।

उन्होंने कहा कि पहले जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बहुत ज्यादा थी। लेकिन, आज स्थिति इसके उलट है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि अपने इलाके के ऐसे पुराने तालाबों, कुंओं और सरोवरों के बारे में जानें। अमृत सरोवर अभियान की वजह से जल संरक्षण के साथ-साथ आपके इलाके की पहचान भी बनेगी।

गणित की चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि भारतीयों के लिए गणित कभी मुश्किल विषय नहीं रहा। इसका एक बड़ा कारण हमारा वैदिक गणित भी है। उन्होंने कहा कि आपने शून्य की खोज के बारे में तो सुना ही होगा। अगर शून्य की खोज न होती तो शायद विज्ञान में इतनी प्रगति न देख पाते। आगे उन्होंने कहा कि गणित को लेकर हम भारतीयों को सबसे ज्यादा सहज होना चाहिए। आखिर, गणित को लेकर पूरी दुनिया के लिए सबसे ज्यादा शोध और योगदान भारत के लोगों ने ही तो दिया है।

इसी विषय को विस्तार देते हुये उन्होंने कहा कि भारतीयों के लिए गणित कभी मुश्किल विषय नहीं रहा है, इसका एक बड़ा कारण हमारी वैदिक गणित भी है। आधुनिक काल में वैदिक गणित का श्रेय भारती कृष्ण तीर्थ महाराज को जाता है। उन्होंने गणना के प्राचीन तरीकों को परिस्कृत किया और उसे वैदिक गणित नाम दिया। वैदिक गणित की सबसे खास बात यह थी कि इसके जरिए आप कठिन से कठिन गणनाएं पलक झपकते ही मन में ही कर सकते हैं। आज-कल तो सोशल मीडिय पर वैदिक गणित सीखने और सिखाने वाले ऐसे कई युवाओं के वीडियो भी उपलब्ध हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वैदिक गणित सिखाने वाले कोलकाता के गौरव टेकरीवाल से बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों के अनूठे ‘कैशलेस डे आउट’ प्रयोगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह देश भर में डिजिटल भुगतान को तेजी से अपनाने को दर्शाता है। छोटे ऑनलाइन भुगतान एक बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में मदद कर रहे हैं। प्रतिदिन 20,000 करोड़ रुपये का ऑनलाइन लेनदेन किया जाता है। पिछले मार्च में यूपीआई ट्रांजेक्शन 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

इस दौरान दिव्यांग साथियों की चर्चा करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीक की ताकत कैसे सामान्य लोगों का जीवन बदल रही है, यह हमें आस-पास लगातार नजर आ रहा है। तकनीक ने एक और बड़ा काम किया है, उसने दिव्यांग साथियों की असाधारण क्षमताओं का लाभ देश और दुनिया को दिलाया। हमारे दिव्यांग भाई-बहन क्या कर सकते हैं, ये हमने टोक्यो पैरालंपिक में देखा है। खेलों की तरह ही कला और ज्ञान के साथ-साथ कई क्षेत्र में भी दिव्यांग साथी कमाल कर रहे हैं। इन साथियों को तकनीक की ताकत मिल जाती है, तो वे बड़े मुकाम हासिल करके दिखाते हैं। इसलिए, देश आजकल लगातार संसाधनों और आधारभूत संरचनाओं को दिव्यांगों के लिए सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने आने वाले त्योहारों के लिये देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश में ईद का त्योहार आने वाला है। 3 मई को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाएगी। कुछ दिन बाद ही वैशाख बुध पूर्णिमा का पर्व भी आएगा। यह सभी त्योहार संयम, पवित्रता, दान और सौहार्द के पर्व हैं। आप सभी को इन पर्वों की अग्रिम शुभकामनायें।

VIDEO : मन की बात में पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, पढ़े और भी खास बाते
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात में देशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे। दुनिया में फेस्टिवल टूरिज्म का अपना ही आकर्षण है। हमारा भारत ‘कंट्री ऑफ़ फेस्टिवल्स’ है, उसमें फेस्टिवल टूरिज्म की भी अपार संभावनाएं हैं। हमारा प्रयास होना चाहिये कि हम त्योहारों का प्रसार करें।

आगे PM मोदी ने कहा इस दिवाली को याद रखने के लिए इससे बेहतर विचार और क्या हो सकता है कि पॉजिटिविटी का विकास करें। कई देशों में दिवाली मनाई जाती है। इसमें केवल भारतीय नागरिक ही नहीं बल्कि वहां की सरकारें और लोग भी शामिल होते हैं। हमारा देश कंट्री ऑफ फेस्टिवल्स है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि ओणम, पोंगल, बिहू जैसे उत्सवों में लोगों को शामिल करें। त्योहारों में विदेश में रहने वाले भारतीयों की भूमिका भी अहम है।’’

मोदी ने कहा, मेरे प्यारे देशवासियो, पिछली मन की बात में हमने तय किया था कि इस दीपावली पर कुछ अलग करेंगे। मैंने कहा था – आइए, हम सभी इस दीपावली पर भारत की नारी शक्ति और उनकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करें, ये भारत की लक्ष्मी का सम्मान है। भारत की लक्ष्मी की ऐसी अनेक कहानियां लोगों ने शेयर की हैं। आप जरुर पढ़िए, प्रेरणा लीजिये और खुद भी ऐसा ही कुछ अपने आस-पास से शेयर कीजिए। मेरा, भारत की इन सभी लक्ष्मियों को आदरपूर्वक नमन है।

मन की बात में बोले पीएम मोदी, त्योहारों का उपयोग जल संरक्षण के लिए हो
नयी दिल्ली 28 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता बढाने के लिए त्योहारों का उपयोग करनेपर जोर दिया है ।  मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में ‘ मन की बात’ की दूसरी कड़ी में आज कहा, “ त्योहारों का समय आ गया है। त्योहारों के अवसर पर कई मेले भी लगते हैं। जल संरक्षण के लिए क्यों ना इन मेलों का भी उपयोग करें। मेलों में समाज के हर वर्ग के लोग पहुँचते हैं। इन मेलों में पानी बचाने का सन्देश हम बड़े ही प्रभावी ढंग से दे सकते हैं, प्रदर्शनी लगा सकते हैं, नुक्कड़ नाटक कर सकते हैं, उत्सवों के साथ-साथ जल संरक्षण का सन्देश बहुत आसानी से हम पहुँचा सकते हैं। ”

प्रधानमंत्री ने कहा , “मैं अनुभव कर रहा हूँ कि पानी के विषय में इन दिनों हिन्दुस्तान के दिलों को झकझोर दिया है। जल संरक्षण को लेकर, देशभर में अनेक विद, प्रभावी प्रयास चल रहे हैं। ” उन्होंने कहा कि लोगों ने पारंपरिक तौर-तरीकों के बारे में जानकारियाँ साझा की हैं। मीडिया ने जल संरक्षण पर कई नवाचार अभियान शुरू किये हैं। सरकार हो या गैर सरकारी संगठन युद्ध स्तर पर कुछ-ना-कुछ कर रहे हैं। सामूहिकता का सामर्थ्य देखकर,मन को बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत संतोष हो रहा है।

उन्होंने जल संरक्षण के संबंध में झारखण्ड का उदाहरण देते हुए कहा कि में रांची से कुछ दूर, ओरमांझी प्रखण्ड के आरा केरम गाँव में वहाँ के ग्रामीणों ने जल प्रबंधन को लेकर जो हौंसला दिखाया है, वह हर किसी के लिए मिसाल बन गया है। ग्रामीणों ने श्रम दान करके पहाड़ से बहते झरने को एक निश्चित दिशा देने का काम किया। वह भी शुद्ध देसी तरीका से । इससे ना केवल मिट्टी का कटाव और फसल की बर्बादी रुकी है, बल्कि खेतों को भी पानी मिल रहा है। ग्रामीणों का ये श्रम दान, अब पूरे गाँव के लिए जीवन दान से कम नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का खूबसूरत राज्य मेघालय देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने अपनी जल-नीति तैयार की है। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार को बधाई दी ।

आगे उन्होंने कहा की बड़ी संख्या में लोगों ने Narendra Modi App के माध्यम से अनेक प्रकार की पुस्तकों की जानकारी साझा की हैं. मुझे अच्छा लगा कि लोग साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, इतिहास, संस्कृति, बिजनेस, जीवन चरित्र, ऐसे कई विषयों पर लिखी गयी किताबों पर चर्चा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हरियाणा में उन फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनमें कम पानी की जरुरत होती है और किसान का भी कोई नुकसान नहीं होता है। उन्होंने हरियाणा सरकार को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के साथ संवाद करके उन्हें परम्परागत खेती से हटकर कम पानी वाली फसलों के लिए प्रेरित किया।

रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने की अमरनाथ यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा की सफलता के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कश्मीर के लोग अमरनाथ यात्रियों की सेवा और मदद करते हैं. इस बार अमरनाथ यात्रा में पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग अमरनाथ यात्रा से लौटकर आते हैं, वह जम्मू-कश्मीर के लोगों की गर्मजोशी और अपनेपन की भावना के कायल हो जाते हैं. वहीं उत्तराखंड में भी चार धाम की यात्रा के लिए रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं।

मन की बात का 52 वां एपिसोड : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को समर्पित है ‘क्रांति मंदिर’, देखे VIDEO
नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ की 52वीं कड़ी में लाल किले में बने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस और भारतीय आर्मी को समर्पित संग्रहालय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लाल किले के भीतर आज़ादी से अबतक कई कमरे, इमारतें बंद पड़ी थी। लाल किले के उन बंद पड़े कमरों को बहुत सुन्दर संग्रहालयों में बदला गया है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और भारतीय आर्मी को समर्पित संग्रहालय ‘याद-ए-जलियां’, 1857ः इंडियाज़ फर्स्ट वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस को समर्पित संग्रहालय और इस पूरे परिसर को ‘क्रान्ति मन्दिर’ के रूप में देश को समर्पित किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश बहुरत्ना है।

ऐसे महापुरुषों में से एक थे- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस। 23 जनवरी को पूरे देश ने एक अलग अंदाज में उनकी जन्म जयन्ती मनाई। नेताजी की जन्म जयन्ती पर मुझे भारत की आजादी के संघर्ष में अपना योगदान देने वाले वीरों को समर्पित एक संग्रहालय के उद्घाटन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संग्रहालय के चप्पे-चप्पे पर हमारे स्वाधीनता संग्राम के वीरों की गाथाओं को बयां करने वाली बातें, हमें इतिहास में झांकने के लिए प्रेरित करती हैं। इसी स्थान पर भारत मां के वीर बेटों कर्नल प्रेम सहगल, कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लो और मेजर जनरल शाहनवाज़ खां पर अंग्रेजी हुकूमत ने मुकदमा चलाया था। उन्होंने आगे कहा कि जब मैं लाल किले के क्रान्ति मंदिर में नेताजी से जुड़ी यादों के दर्शन कर रहा था तब मुझे नेताजी के परिवार के सदस्यों ने एक बहुत ही ख़ास कैप, टोपी भेंट की। कभी नेताजी उसी टोपी को पहना करते थे। मैंने संग्रहालय में ही उस टोपी को रखवा दिया, जिससे वहां आने वाले लोग भी उस टोपी को देखें और उससे देशभक्ति की प्रेरणा लें।

दरअसल अपने नायकों के शौर्य और देशभक्ति को बार- बार अलग- अलग रूप से निरंतर नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता होती है। अभी महीने भर पहले ही 30 दिसंबर को मैं अंडमान और निकोबार द्वीप गया था। एक कार्यक्रम में ठीक उसी स्थान पर तिरंगा फहराया गया जहां नेताजी सुभाष बोस ने 75 साल पहले तिरंगा फहराया था। इसी तरह से अक्टूबर 2018 में लाल किले पर जब तिरंगा फहराया गया तो सबको आश्चर्य हुआ क्योंकि वहाँ तो 15 अगस्त को ही यह परम्परा है। यह अवसर था आजाद हिन्द सरकार के गठन के 75 वर्ष पूरे होने का। मुझे ख़ुशी है कि भारत के महान नायकों से जुड़े कई स्थानों को दिल्ली में विकसित करने का प्रयास हुआ है।

चाहे वो बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़ा 26, अलीपुर रोड हो या फिर सरदार पटेल संग्रहालय हो या वो क्रांति मंदिर हो। अगर आप दिल्ली आएँ तो इन स्थानों को देखने जरूर जाएं।

मन की बात में बोले PM मोदी-सरकारे बदलती रहेगी, देख अटल रहेगा
नयी दिल्ली, . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी को संचार का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए कहा है कि इसका एहसास उन्हें दो दशक पहले उस समय हुआ जब वह हिमाचल प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे।

मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर ‘मन की बात ’कार्यक्रम में कहा कि रेडिया कितना ताकतवर है और इसकी पहुंच समाज के किस कोने तक है इसका एहसास उन्हें वर्ष 1998 में हुआ जब वह हिमाचल प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाके में भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम रहे थे। उन्होंने कहा “मैं आपको एक किस्सा सुनाना चाहता हूँ। ये 1998 की बात है, मैं भाजपा के संगठन के कार्यकर्ता के रूप में हिमाचल में काम करता था। मई का महीना था और मैं शाम के समय यात्रा करता हुआ किसी और स्थान पर जा रहा था। हिमाचल की पहाड़ियों में शाम को ठंड तो हो ही जाती है, तो रास्ते में एक ढाबे पर चाय के लिये रुका और मैंने चाय के लिए आर्डर किया। वह बहुत छोटा-सा ढाबा था,एक ही व्यक्ति चाय बना रहा था और बेच भी था। दुकान के ऊपर कपड़ा भी नहीं था ऐसे ही सड़क के किनारे पर छोटा-सा ठेला लगा के खड़ा था।”

प्रधानमंत्री ने 1998 में अपनी हिमाचल यात्रा के दौरान हुए अनुभवों का स्मरण करते हुए कहा की रेडियो जन मन से जुड़ा हुआ है और रेडियो की बड़ी ताकत है. PM on #MannKiBaat #MannKiBaat50 pic.twitter.com/1tMkfrApBN

— Akashvani आकाशवाणी (@AkashvaniAIR) November 25, 2018

मोदी ने कहा कि चाय के लिए बोलने ही उस व्यक्ति ने अपने पास रखे शीशे के बर्तन से लड्डू निकाला और कहने लगा “साहब, चाय बाद में, लड्डू खाइए। मुँह मीठा कीजिये।

मैं भी हैरान हो गया और उससे पूछा कि क्या बात है ? घर में कोई शादी-वादी का कोई प्रसंग-वसंग है क्या! उसने कहा नहीं-नहीं भाई साहब, आपको मालूम नहीं क्या? अरे बहुत बड़ी खुशी की बात है। वह ऐसा उछल रहा था, ऐसा उमंग से भरा हुआ था, तो मैंने कहा क्या हुआ! उसने कहा कि अरे, आज भारत ने बम फोड़ दिया है। मैंने कहा कि भारत ने बम फोड़ दिया है! मैं कुछ समझा नहीं! तो उसने कहा- देखिये साहब, रेडियो सुनिये। रेडियो पर उसी की चर्चा चल रही थी।

वह परमाणु परीक्षण का दिन था और उस समय हमारे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मीडिया के सामने आकर घोषणा की थी। इसने यह घोषणा रेडियो पर सुनी थी और नाच रहा था और मुझे बड़ा ही आश्चर्य हुआ कि इस जंगल के सुनसान इलाके में, बर्फीली पहाड़ियों के बीच, एक सामान्य इंसान जो चाय का ठेला लगाकर अपना काम कर रहा है और दिन-भर रेडियो सुनता रहता होगा और उस रेडियो की ख़बर का उसके मन पर इतना असर था, इतना प्रभाव था और तब से मेरे मन में एक बात घर कर गयी थी कि रेडियो जन-जन से जुड़ा हुआ है और रेडियो की बहुत बड़ी ताकत है। संचार की पहुंच और उसकी गहराई, शायद रेडियो की बराबरी कोई नहीं कर सकता ये उस समय से मेरे मन में भरा पड़ा है और उसकी ताकत का मैं अंदाज करता था।”

मोदी ने कहा “जब मैं प्रधानमंत्री बना तो सबसे ताकतवर माध्यम की तरफ़ मेरा ध्यान जाना बहुत स्वाभाविक था और जब मैंने मई 2014 में एक ‘प्रधान-सेवक’ के रूप में कार्यभार संभाला तो मेरे मन में इच्छा थी कि देश की एकता, हमारे भव्य इतिहास, उसका शौर्य, भारत की विविधताएँ, हमारी सांस्कृतिक विविधताएँ, हमारे समाज के रग-रग में समायी हुई अच्छाइयाँ, लोगों का पुरुषार्थ, जज़्बा, त्याग, तपस्या इन सारी बातों को, भारत की यह कहानी, जन-जन तक पहुँचनी चाहिये। देश के दूर-सुदूर गावों से लेकर महानगरों तक, किसानों से लेकर के युवा पेशेवरों तक और बस उसी में से ये ‘मन की बात’ की यात्रा प्रारंभ हो गयी।”

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा-

अगले वर्ष 2019 में हम गुरु नानक देव जी का 550वाँ प्रकाश-पर्व मनाने जा रहे हैं। उन्होंने सदा ही पूरी मानवता के कल्याण के लिए सोचा। उन्होंने समाज को हमेशा सत्य, कर्म, सेवा, करुणा और सौहार्द का मार्ग दिखाया। गुरु नानक जी से जुड़े पवित्र स्थलों के मार्ग पर एक ट्रेन भी चलाई जायेगी. भारत सरकार ने करतारपुर कॉरीडोर बनाने का एक बड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, ताकि हमारे देश के यात्री आसानी से पाकिस्तान के करतारपुर में गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल पर दर्शन कर सकें।

लोकतंत्र बाबा साहब के स्वभाव में रचा-बसा था, वो कहते थे कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्य कहीं बाहर से नहीं आए हैं। संविधान सभा में उन्होंने एक बहुत भावुक अपील की थी कि इतने संघर्ष के बाद मिली स्वतंत्रता की रक्षा हमें अपने खून की आखिरी बूँद तक करनी है।

संविधान सभा के बारे में बात करते हुए उस महापुरुष का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता जो संविधान सभा के केंद्र में रहे। ये महापुरुष थे पूजनीय डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर.6 दिसम्बर को उनका महा-परिनिर्वाण दिवस है। मैं सभी देशवासियों की ओर से बाबा साहब को नमन् करता हूँ।

संविधान सभा देश की महान प्रतिभाओं का संगम थी,उनमें से हर कोई अपने देश को एक ऐसा संविधान देने के लिए प्रतिबद्ध था जिससे भारत के लोग सशक्त हों, ग़रीब से ग़रीब व्यक्ति भी समर्थ बने. हमारे संविधान में खास बात यही है कि इसमें अधिकार और कर्तव्य के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है।

कल ‘संविधान दिवस’ है, यह उन महान विभूतियों को याद करने का दिन है जिन्होंने हमारा संविधान बनाया. 26 नवम्बर, 1949 को हमारे संविधान को अपनाया गया था. संविधान ड्राफ्ट करने के इस ऐतिहासिक कार्य को पूरा करने में संविधान सभा को 2 वर्ष, 11 महीने और 17 दिन लगे।

आज के युवाओं की यह खूबी है कि वो ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिस पर स्वयं उन्हें विश्वास न हो और जब वो किसी चीज़ पर विश्वास करते हैं तो फिर उसके लिए सब कुछ छोड़-छाड़ कर उसके पीछे लग जाते हैं।

देश के अधिकतर जिलों में  मैं गया हूँ और देश के दूर-दराज जिलों में मैंने काफी समय बिताया है, इसके कारण जब मैं पत्र पढ़ता हूँ तो मैं उस स्थान और सन्दर्भ से relate कर पाता हूँ. सच पूछिए तो #MannKiBaat में आवाज़ मेरी है, लेकिन उदाहरण, भाव और शक्ति मेरे देशवासियों की ही है।

भारत जैसे देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए जन-सामान्य की प्रतिभाएँ पुरुषार्थ को उचित स्थान मिले, यह हम सबका एक सामूहिक दायित्व है और ‘मन की बात’ इस दिशा में एक नम्र और छोटा सा प्रयास है।

मन की बात’ सरकारी बात नहीं – यह समाज की बात है. ‘मन की बात’ एक महत्वाकांक्षी भारत की बात है। भारत का मूल-प्राण राजनीति नहीं है, भारत का मूल-प्राण समाजनीति और समाज-शक्ति है।

कब किसी की इतनी ताक़त होगी कि #selfiewithdaughter की मुहिम हरियाणा के एक छोटे से गाँव से शुरू होकर पूरे देश में ही नहीं, विदेशों में भी फैल जाए.समाज का हर वर्ग, सेलेब्रिटी सब जुड़कर साथ आएं और समाज में सोच-परिवर्तन की एक नयी भाषा में, जिसे आज की पीढ़ी समझती हो, ऐसी अलख जगा जाये।

हर ‘मन की बात’ से पहले आने वाले पत्रों, ऑनलाइन कमेंट्स फोन कॉल्स इनमें श्रोताओं की अपेक्षाएँ साफ़ होती हैं.मोदी आएगा और चला जाएगा, लेकिन यह देश अटल रहेगा, हमारी संस्कृति अमर रहेगी. 130 करोड़ देशवासियों की छोटी-छोटी यह कहानियाँ हमेशा जीवित रहेंगी।

मुझे यह देखकर के खुशी हुई कि ‘मन की बात’ के कारण रेडियो,और अधिक लोकप्रिय हो रहा है. लेकिन यह केवल रेडियो ही नहीं है बल्कि TV,FM रेडियो, मोबाइल, इन्टरनेट, फ़ेसबुक लाइव के साथ-साथ NarendraModiApp के माध्यम से भी ‘मन की बात’ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

हर महीने लाखों की संख्या में पत्रों को पढ़ते, फोन कॉल्स सुनते, एप और MyGov पर कमेंट देखते और इन सबको एक सूत्र में पिरोकर के, हल्की-फुल्की बातें करते-करते 50-एपिसोड का ये सफ़र हम सबने मिलकर तय किया है। जिन लोगों के बीच सर्वे किया गया है, उनमें से औसतन 70% नियमित रूप से ‘मन की बात’ सुनने वाले लोग हैं।

मई 2014 में जब मैंने एक ‘प्रधान-सेवक’ के रूप में कार्यभार संभाला तो मेरे मन में इच्छा थी कि देश की एकता, भव्य इतिहास, उसका शौर्य, भारत की विविधताएँ  हमारे समाज के रग-रग में समायी हुई अच्छाइयाँ, पुरुषार्थ, जज़्बा, त्याग, तपस्या इन सारी बातों को,जन-जन तक पहुँचाना चाहिये।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं, लोगों की सहभागिता, विभिन्न विषयों एवं कार्यक्रमों के बारे में लोगों की राय जानने के लिए ‘मन की बात’ सर्वे कराया गया। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा था कि मन की बात के 50 एपिसोड पूरे हो रहे हैं। ‘मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इस कार्यक्रम के बारे में हो रहे सर्वेक्षण में हिस्सा लें। आपके विचार बहुत उपयोगी होंगे।’

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने दी नवरात्रि, दुर्गापूजा और विजयादशमी की शुभकामनाएं
नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी 48वीं मन की बात में एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि शनिवार को सवा सौ करोड़ देशवासियों ने सर्जिकल स्ट्राइक की याद में पराक्रम पर्व मनाया। मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक आतंक की आड़ में चलाए जा रहे प्रॉक्सी वॉर की धृष्टता करने वालों को दिया गया मुंह तोड़ जवाब था।

पीएम ने मन की बात के दौरान आने वाले 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के मद्देनजर दोनों को याद किया। पीएम ने बताया कि सरकार दो साल तक महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएगी, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। इस क्रम में पीएम ने लोगों से खादी के कपड़े खरीदने की भी अपील की।

पीएम ने कहा- नवरात्रि, दुर्गापूजा और विजयादशमी जैसे पवित्र पर्वों के लिए मैं आप सब को हृदयपूर्वक बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.

मेरे प्यारे देशवासियो, नवरात्रि हो, दुर्गापूजा हो, विजयादशमी हो इस पवित्र पर्वों के लिए मैं आप सब को हृदयपूर्वक बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूँ। धन्यवाद: : PM @narendramodi #PMOnAIR #MannKiBaat pic.twitter.com/fXGBqkZ0rT

— All India Radio News (@airnewsalerts) September 30, 2018

पूज्य बापू लोक संग्राहक थे। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को ये अनुभव कराया कि वह देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण और नितांत आवश्यक है। स्वतंत्रता संग्राम में उनका सबसे बड़ा योगदान ये रहा कि उन्होंने इसे एक व्यापक जन-आंदोलन बना दिया: PM @narendramodi #PMOnAIR #MannKiBaat pic.twitter.com/v1MZ7pQ4UI

— All India Radio News (@airnewsalerts) September 30, 2018

स्वच्छता के प्रति महात्मा गांधी के आग्रह को याद करते हुए पीएम ने पिछले दिनों स्वच्छ भारत मिशन के अपने कार्यक्रम भी जानकारी दी। पीएम मोदी ने गांधी के जंतर को याद करते हुए कहा कि यह आज भी देश के लिए उतना ही प्रासंगिक है।

पीएम ने कहा कि देश31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का आयोजन करता है। इस दौरान कुछ वर्षों से रन फॉर यूनिटी का आयोजन होता है। पीएम मोदी ने अपील की कि इस वर्ष में भी अपने प्रयत्न से एकता के लिए दौड़ का आयोजन करें।

11:16 AM: प्रत्येक भारतीय चाहे वो किसी भी क्षेत्र, जाति, धर्म, पंथ या भाषा का क्यों न हो, हमारे सैनिकों के प्रति अपनी खुशी अभिव्यक्त करने और समर्थन दिखाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। देश में स्त्री और पुरुष की समानता सुनिश्चित करने में एयर फोर्स ने मिसाल कायम किया है और अपने प्रत्येक विभाग के द्वार देश की बेटियों के लिए खोल दिए हैं: ‘मन की बात’ में PM मोदी

11:13 AM: अब से 2 साल के लिए हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को देखते हुए विश्वभर में अनेक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। देश के लिए अपनी सेवा देने वाले सभी एयर वारियर्स और उनके परिवारों का मैं अपने दिल की गहराई से अभिनंदन करता हूं: ‘मन की बात’ में PM मोदी

11:12 AM: मैंने अभिलाष (नेवी कमांडर) से टेलीफोन पर बात की। इतने संकट से बाहर आने के बाद भी उनका जो जज्बा था, हौसला था और फिर एक बार ऐसा ही कुछ पराक्रम करने का जो संकल्प उन्होंने बताया देश की युवा-पीढ़ी के लिए वो हमारे देश की युवा-पीढ़ी को ज़रूर प्रेरणा देगी: ‘मन की बात’ में PM मोदी

11:10 AM: पराक्रम पर्व पर देश में अलग-अलग स्थानों पर हमारे सशस्त्र बलों ने प्रदर्शनियां लगाईं ताकि देश के नागरिक खासकर युवा-पीढ़ी यह जान सके कि हमारी ताकत क्या है: ‘मन की बात’ में PM मोदी

11:09 AM: आज भी संयुक्त राष्ट्र की अलग-अलग शांति सेनाओं में भारत सबसे ज्यादा सैनिक भेजने वाले देशों में से एक है। दशकों से हमारे बहादुर सैनिकों ने ब्लू हेलमेट पहनकर विश्व में शांति कायम रखने में अहम भूमिका निभाई है।

11:06 AM: कल भारत के सवा-सौ करोड़ देशवासियों ने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए पराक्रमपर्व मनाया, जब हमारे सैनिकों ने हमारे राष्ट्र पर आतंकवाद की आड़ में प्रॉक्सी वॉर की धृष्टता करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था: नरेंद्र मोदी

11:03 AM: हर भारतीय को हमारे सशस्त्र बलों पर,सेना के जवानों पर गर्व है। प्रत्येक भारतीय चाहे वो किसी भी क्षेत्र,जाति, धर्म, का क्यों न हो, हमारे सैनिकों के प्रति अपनी खुशी और समर्थन अभिव्यक्त करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है: नरेंद्र मोदी

11:01 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत जवानों के पराक्रम को याद करते हुए की।

11:00 AM: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ बात कार्यक्रम को संबोधित करना शुरू किया।

LIVE : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा योग ने किया दुनिया को एकजुट, देखे VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। ये ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 45वां एपिसोड है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समाज से जुड़े कई मुद्दों को उठाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए आज एक बार फिर देशवासियों से अपने विचार साझा किए.  कार्यक्रम की 45वीं कड़ी में पीएम मोदी ने भारत-अफगानिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक टेस्ट मैच को याद किया. साथ ही उन्होंने जीएसटी को सफल बताते हुए इसका क्रेडिट राज्यों को दिया.

जीएसटी को बताया सफल

पीएम मोदी ने जीएसटी की पहली सालगिरह आने से पहले इसकी सफलता का क्रेडिट राज्यों को दिया. उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन वन टैक्स’ देश के लोगों का सपना था, जो अब हकीकत में बदल चुका है. पीएम ने कहा कि जीएसटी की सफलता के लिए राज्यों ने मिलकर काम किया और इसे सफल बनाया. उन्होंने जीएसटी ईमानदारी की जीत करार दिया.

The thoughts and ideals of Sant Kabir Das Ji emphasize on social harmony. #MannKiBaat pic.twitter.com/eGUQmaQ8zS

— PMO India (@PMOIndia) June 24, 2018

‘मन की बात’ की शुरुआत में बेंगलुरु में हुए भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने अफगानी स्टार बॉलर राशिद खान के खेल को सराहा. साथ ही उन्होंने कहा कि यह मैच यादगार रहेगा. पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे यह मैच इसलिए याद रहेगा क्योंकि भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेते समय अफगानिस्तान की टीम को आमंत्रित किया और दोनों टीमों ने साथ में फोटो लिए.’

Great enthusiasm during this year's Yoga Day. #MannKiBaat pic.twitter.com/5hGZ25dTf3

— PMO India (@PMOIndia) June 24, 2018

योग ने दुनिया को एकजुट किया

पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में मनाए गए योग दिवस का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘योग दिवस पर अलग ही नजारा था, जब पूरी दुनिया एकजुट नजर आई. विश्वभर में योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया. सऊदी अरब में पहली बार ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ और मुझे बताया गया है कि बहुत सारे आसन महिलाओं ने किए. लद्दाख की ऊंची चोटियों पर भारत और चीन के सैनिकों ने एकसाथ मिलकर योगाभ्यास किया.’

In 2019 we mark the 550th Prakash Parv of Guru Nanak Dev Ji. Let us think about ways in which we can mark this historic occasion. #MannKiBaat pic.twitter.com/gA4o2Oo1eV

— PMO India (@PMOIndia) June 24, 2018

पीएम ने कहा, ‘वायुसेना के हमारे योद्धाओं ने तो बीच आसमान में धरती से 15 हजार फुट की ऊंचाई पर योगासन करके सबको स्तब्ध कर दिया. देखने वाला नजारा यह था कि उन्होंने हवा में तैरते हुए किया, न कि हवाई जहाज में बैठ कर.’

Remembering the martyrs of the Jallianwala Bagh massacre.  #MannKiBaat pic.twitter.com/XLd5ivgxlD

— PMO India (@PMOIndia) June 24, 2018

श्यामा प्रसाद को किया याद

पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद किया. उन्होंने कहा कि कल ही (23 जून) श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि थी. उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी के करीबी विषयों में शिक्षा, प्रशासन और संसदीय मामले थे.

देखे VIDEO

https://www.facebook.com/narendramodi/videos/10160599501785165/