manohar lohia institute of medical sciences – Dainik Bhaskar UP/UK

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता का निधन
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल मौर्य का शनिवार को निधन हो गया है। उन्हें उपचार के लिए लखनऊ में लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। राममनोहर लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक मालवीय ने यह जानकारी दी।

डॉ. मालवीय ने बताया कि लोहिया संस्थान में आज दोपहर के समय 75 वर्षीय श्यामलाल मौर्य को एम्बुलेंस से लाया गया था। उन्हें हृदयघात हुआ था। चिकित्सकों की टीम ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया और उपचार शुरु कर दिया। करीब एक घंटे के उपचार में उनको बचाने का प्रयास हुआ लेकिन उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि श्यामलाल मौर्य के मृत्यु की जानकारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दे दी गयी है। वह इलाहाबाद में हैं और लखनऊ आ रहे हैं। शव को फिलहाल संस्थान में ही रखा गया है।

विभिन्न मंत्रियों, पूर्व मंत्री ने दुख व्यक्त किया

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल मौर्य के निधन की जानकारी मिलते ही विभिन्न मंत्रियों आशुतोष टण्डन, बृजेश पाठक और रीता बहुगुणा जोशी सहित पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह, एमएलसी यशवन्त सिंह आदि ने दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशव मौर्य के पिता के निधन पर जताया शोक

। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्याम लाल मौर्य के निधन पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शोक संवेदना प्रकट की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भी शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। वहीं, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा कहा कि श्यामलाल मौर्य के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सदगति प्रदान करें और परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने केशव के पिता के निधन पर दुःखी मन से कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता इस दुःखद क्षण में केशव व उनके परिवार के साथ है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि केशव जी व उनके परिवार को इस अपूर्णनीय क्षति में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डॉ राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाईपी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, डाॅ मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ समीर सिंह, मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ तरूण कान्त त्रिपाठी, ने भी केशव मौर्य के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

केशव के पिता श्याम लाल मौर्य (75) पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनका लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। पिता के निधन का समाचार सुनते ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद से राजधानी पहुंचे और शव को लेकर गृह जनपद कौशाम्बी रवाना हो गये।