may come – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं 95 गांव, डीएम ने की बैठक
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । जिला अतिवृष्टि योजना के अंतर्गत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे उन्होंने मातहतो को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में मुख्यतः गंगा नदी, यमुना नदी एवं पांडु नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन जाती है। बाढ़ से होने वाली जन हानि एवं पशु हानि में चिन्हित 95 ग्राम चपेट में आ सकते है।

इसके लिए उप जिलाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों के बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लें और उसी प्रकार व्यवस्था बाढ़ से पूर्व करवा लें। साथ ही बाढ़ संभावित क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों, राजस्व लेखपाल, बीट कांस्टेबल व सम्बंधितो के साथ बैठक कर बेहतर समन्वय बनाकर बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी बाढ़ संभावित क्षेत्रों मे बाढ़ चौकियों में ड्यूटी लगा दें और बाढ़ संभावित क्षेत्रों मे एक नोडल अधिकारी नामित करते हुए क्षेत्रीय गोताखोरों, नाविको की सूची बना लें और रिपोर्ट से अवगत भी कराए।

उन्होनें अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ से संबंधित सामग्री(रस्सा, टार्च, चाकू, प्राथमिक चिकित्सा, लाइफ जैकेट, पतवार, बांस आदि) जरूरत की सामाग्री की सूची बना ले साथ ही तहसीलवार उपलब्धता भी चेक कर लें। जो सामग्री नही है नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसकी ब्यवस्था कराएं। उन्होंने राहत कैंपों में भी राजस्व लेखपाल, महिला व पुरुष कांस्टेबल की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही राहत कैंपों में राशन किट, फूड पैकेटिंग, डिग्निटी किट आदि की रखने की व्यवस्था देख ले। सभी सामग्रियो को बाढ़ के दौरान ढक कर ले जाने के निर्देश दिये। साथ ही संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए कैंप में प्रभारी चिकित्साधिकारी की तैनाती कराये जाने व दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधितों को दिए। गौशालाओ में भी जल भराव से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं करने व जनपद में बरसात के जल जमाव की स्थिति का निस्तारण करने के निर्देश दिये।

विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि ससुर खदेरी नदी पार्ट-1 के किनारे के ग्रामों में जल भराव/जमाव की स्थिति न बनने पाए। साथ ही समय से किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध हो सके, इसके लिए ससुर खदेरी नदी में बने चेक डैमो की सिल्ट साफ सफाई कराई जाये। उन्होंने बिंदकी नगर में जल भराव की स्थिति के निस्तारण के उचित प्रबंध समय से कराने के लिए भी कहा। जिलाधिकारी ने मातहतो को जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराए गए सभी सुझावों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अमल में लाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर 12वीं वाहिनी पीएसी कमांडेंट मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी, बिंदकी मनीष कुमार, खागा नंदप्रकाश मौर्य, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, तहसीलदार सदर इवेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए शेषमणि सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 नवल किशोर सचान, उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह, एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा गौतम, ईओ सदर सहित संबंधित उपस्थित रहे।