mayawati bungalow – Dainik Bhaskar UP/UK

माया के बंगले में कदम रखते ही शिवपाल ने साधा अखिलेश पर निशाना, कहा-मैं हूँ सपा
लखनऊ।  सेक्युलर मोर्चा के संयोजक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को महाष्टमी के दिन नए सरकारी बंगले में गृह प्रवेश किया। राज्य संपत्ति विभाग ने  यादव को छह लाल बहादुर शास्त्री मार्ग अावास आवंटित किया है। यह बंगला पहले बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती को आवंटित था।

यादव ने बताया कि महाष्टमी के दिन पूजा पाठ करके गृह प्रवेश कर लिया है। उन्होने कहा कि कल से यहां पर पार्टी का काम शुरू हो जाएगा। प्रदेश की जनता का विश्वास बहुत से दलों से उठ गया है, इसलिए हमने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया है। इसी बंगले से बैठकर हम काम करेंगे और यहीं पर हम लोगों से मिलेंगे। उन्होने कहा कि सभी समान विचारधारा दलो को समाजवादी सेक्युलर माेर्चा से जोड़ा जायेगा।  गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कुछ दिन समाजवादी पार्टी(सपा) से बगावत कर समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन करने वाले विधायक शिवपाल यादव को राज्य संपत्ति विभाग ने नया बंगला छह लाल बहादुर शास्त्री मार्ग आवंटित किया था। इस बंगले में कभी बसपा अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आफिस हुआ करता था।

शिवपाल ने मीडिया  से बातचीत में कहा

शिवपाल ने मीडिया  से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव से कहीं ज्यादा योगदान समाजवादी पार्टी को बनाने में मेरा है. हम ही समाजवादी पार्टी हैं और हम सेकुलर भी हैं.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा समाजवादी सेकुलर मोर्चा को बीजेपी की बी टीम कहे जाने पर भड़के शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव को मुझे बीजेपी की बी टीम कहने का कोई अधिकार नहीं है. अभी जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं वहां समाजवादी पार्टी की हैसियत क्या है पता चल जाएगा.

शिवपाल ने कहा,’ मैंने मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद से ही समाजवादी सेकुलर मोर्चा बना बनाया है. नेता जी का आशीर्वाद हमारे साथ हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा.

उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी सेकुलर मोर्चा के बिना केंद्र में कोई सरकार नहीं बनेगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में हमारा जलवा दिखेगा.

शिवपाल ने कहा कि बीजेपी ने मुझे सरकारी बंगला देकर कोई मेहरबानी नहीं की है मेरे ऊपर खतरा था एलआईयू की रिपोर्ट थी. मैं 5 बार का विधायक हूं सबसे सीनियर हूं और मुझे छोटा सा फ्लैट दिया गया था. यही वजह है कि मुझे यह बंगाला आवंटित किया गया है. उन्होंने कहा कि शासन ने तो हम से नीचे और कम अनुभव वाले लोगों को बड़े-बड़े बंगले दे रखे हैं इसलिए यह आरोप गलत है.

शिवपाल ने कहा कि नवरात्र अच्छा वक्त होता है इसीलिए हम लोगों ने गृह प्रवेश के लिए यह दिन चुना है. ये घर होगा और यहीं पर पार्टी के लोगों से मिलूंगा. उन्होंने कहा, ‘मैं सभी दूसरे दलों के ऐसे लोगों को जोड़ रहा हूं जो अपने दलों में उपेक्षित हैं. समाजवादी और गांधीवादी लोगों का एक गठजोड़ बनेगा.