meeting concluded – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच : डीएम की अध्यक्षता में बैंको की जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

बहराइच। बैकों की जिला सालहकार एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की शुक्रवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करती हुई जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लीड बैंक प्रबन्धक को निर्देश दिया कि बैंको के जोनल हेड को पत्राचार किया जाय कि जिला समन्वयक बैंक द्वारा उपलब्ध करायी गयी l डाटा के सम्बंध में बैठक के दौरान स्पष्ट जानकारी प्रदान करने में असमर्थ रहते है जिससे बैंक के प्रगति के स्थिति की जानकारी प्राप्त नही हो पाती है।

बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि पशु पालकों व मत्स्य पालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित किया जाय। सीडी रेसियो की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि जिन बैकों की सीडी रेसियो मानक से कम है वे विशेष प्रयास कर सीडी रेसियो मानक के अनुसार सुनिश्चित कराये ताकि जनपद की रैकिंग मानक के अनुसार बनी रहे। वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने बैकों को निर्देश दिया कि कृषि प्रधान आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में कृषि सेक्टर में अधिक से अधिक ऋण वितरण करें जिससे किसानों की आय में इजाफा हो सके।

इसी प्रकार एसएसएमई सेक्टर में भी प्राथमिकता के आधार पर ऋण का वितरण करें जिससे जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। विभिन्न विभागों के स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा के दौरान एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना की समीक्षा के दौरान पूर्ण लक्ष्य की पूर्ति किये जाने पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग व बैकों के प्रयासों की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं से सम्बन्धित लम्बित पत्रावलियों को अभियान संचालित कर समय से निस्तारण करते हुए ऋण वितरण की कार्रवाई सुनिश्चित कराये। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बीएलबीसी की बैठकों को प्रभावी ढंग से किया जाय।

बैठक के लिए सूचना समय से सम्बन्धित को दी जाय और सभी सम्बन्धित इन बैठकों में अवश्य प्रतिभाग करें। बैकों को निर्देश दिये गये कि पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, कोटेदार व अन्य सम्बन्धित के सहयोग से अपरान्ह 02 से 04 बजे तक एक माह का विशेष अभियान संचालित कर शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों का आधार बैंक खातों से लिंक कराये। इस सम्बंध में सभी बैको के जिला समन्वयक, अपने बैंक शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित भी कर दें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, एलडीएम जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, आरबीआई के प्रतिनिधि मार्कन्डे चतुर्वेदी, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, सहायक निदेशक मत्स्य जितेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

बस्ती : डीसीसी-डीएलआरसी की बैठक हुई संपन्न, डीएम संग अन्य अधिकारी मौजूद
बस्ती । हर्रैया में डी.सी.सी./डी.एल.आर.सी. की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अपील किया है कि किसान क्रेेडिट कार्ड का नवीनीकरण तथा नया कार्ड बनाने का कार्य प्रारम्भ है। इसके लिए संबंधित बैंक से सम्पर्क किया जा सकता है। इसमें किसी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो संज्ञान में लायें, जिससे समस्याओं का निराकरण तुरन्त किया जा सकें। उन्होने यह भी कहा कि जिन लाभार्थियों द्वारा लोन लिया गया है और जमा नही किया जा रहा है, ऐसे बकायेदार लाभार्थी को रिकबरी नोटिस जारी किया जाय।

उन्होने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओ.डी.ओ.पी. वित्तीय सहायता, मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। उन्होने बैंकवार क्राप, एग्रीकल्चर, पीएमईजीपी, सीसीएल खाता, पीएम स्वनिधि, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, एआईएफ प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी स्तर पर ऋण पत्रावली लम्बित ना रहें तथा लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति शतप्रतिशत सुनिश्चित करें।

उन्होने बैंक के अधिकारियों से कहा है कि समय-समय पर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बैठक करे, जिससे आकड़ों की फीडिंग में कोई व्यवधान ना रहें। बैठक का संचालन लीड बैंक मैनेजर आर.एन. मौर्या ने किया। इसमें सीडीओ जयदेव सी.एस., पीडी राजेश कुमार झा, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डी.डी.एम. नाबार्ड मनीष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक आशुतोष रंजन, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, उप दुग्धशाला विकास प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सी.बी.ओ. डा. अनिल कुमार, विभिन्न बैंको के जिला समन्वयक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

बहराइच : डीएम की अध्यक्षता में जिला भू-गर्भ जल प्रबन्धन परिषद की बैठक सम्पन्न
बहराइच। भू-गर्भ जल प्रबन्धन एवं विनियमन अधिनियम 2019 के अन्तर्गत विविध प्राविधानों के क्रियान्वयन हेतु विकासित किये गये आनलाइन वेब पोर्टल यूपीजीडब्ल्यूडी आनलाइन डाट इन पर 23 सितम्बर 2023 तक विधिमान कूप की बोरिंग हेतु प्राधिकार एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र नवीनीकरण एवं ड्रेलिंग एजेन्सी के पंजीकरण हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद बैठक की अध्यक्षता करती हुई जिलाधिकारी मोनिका रानी ने हाइड्रोलाजिस्ट एवं परिषद के नोडल अधिकारी अजीत कुमार कन्नौजिया को निर्देश दिया कि भू-गर्भ जल प्रबन्धन एवं विनियमन अधिनियम 2019 के प्राविधानों एवं सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के गाइडलाइन के अनुसार समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए तथा आवश्यक अभिलेख सम्बन्धित आवेदकों से आवश्यक अभिलेख प्राप्त करते हुए पुनः बैठक आयोजित करायी जाय।

बैठक के दौरान चीनीमिल नानपारा द्वारा जल उपयोग से सम्बन्धित आवेदन पत्र पर आवश्यक विचार-विमर्श के साथ नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय शर्मा, उपायुक्त उद्योग डॉ केशवराम वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी सिचाई आकांक्षा यादव, सहायक अभियन्ता लघु सिचाई मंशाराम मौर्या सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

बहराइच : खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की समीक्षा, डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
बहराइच। खाद्य एवं रसद विभाग अन्तर्गत मॉडल शाप का निर्माण, राशन की रिक्त दुकानों भरने, निलम्बित कोटेदारों की जांच, कोटेदारों को एम.डी.एम. का भुगतान, टेढ़ी एवं सरयू नदी (पुरानी) की खुदाई, भरथापुर विस्थापन, दीवानी न्यायालय भूमि की प्रगति, बायोगैस प्लान्ट हेतु भूमि चिन्हांकन, आईजीआरएस व सीएम डैश बोर्ड इत्यादि की समीक्षा के लिए मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

मॉडल शाप निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में 27 दुकानों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। डीएम ने निर्देश दिया कि मॉडल शाप निर्माण के सम्बन्ध में यदि कोई समस्या आती है तो सम्बन्धित विभाग समन्वय कर आपस में पत्राचार करें जिसकी प्रति डीएम व सीडीओ को भी प्रेषित की जाय। तहसीलवार रिक्त दुकानों की समीक्षा के दौरान डीएम द्वारा निर्देश दिये गये कि नियमानुसार खुली बैठक कर कोटेदारों का चयन करें। निलम्बित दुकानों के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि नियमानुसार जांच पूरी कर विधिनुसार निर्णय लिया जाय। कोटेदारों को एमडीएम भुगतान की समीक्षा के दौरान खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा बताया गया कि भुगतान कर दिया गया है।

आईजीआरएस सन्दर्भों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान डीएम द्वारा निर्देश दिये गये कि शिकायतों का समाधान करते हुए गुणवत्ता के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान की जाये जिससे जिले की रैंक न प्रभावित हो। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि आपरेशन कायाकल्प अन्तर्गत अवशेष विद्यालयों एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों को एक माह के अन्दर आच्छादित कराया जाय। भरतापुर विस्थापन के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी  को निर्देश दिया गया कि 15 दिवस के अन्दर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य राजस्व अधिकारी अवशेष कुमार मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट आकाश दीप बधावन, उप जिलाधिकारी मोतीपुर संजय कुमार, सदर की डॉ. पूजा यादव, पयागपुर के दिनेश कुमार व कैसरगंज के पंकज दीक्षित, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

बहराइच : नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
बहराइच। जिले के भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार को शाम कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला सैनिक बन्धु समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूतपूर्व सैनिकों की जो भी समस्याएं हैं उनका समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाय।

निस्तारण करते समय इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाये कि पूर्व सैनिक अथवा उनका परिवार कार्यवाही से संतुष्ट हों। नगर मजिस्ट्रेट ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सुझाव दिया कि अपनी समस्याओं को लिखित रूप में अवगत करा दें ताकि उनका समाधान कराया जा सके।

इस अवसर पर लीड बैंक प्रबन्धक डॉ. जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, एनसीसी के एन.ओ. पंकज सिंह व अन्य अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ सहायक भानु प्रताप गुप्त सहित पूर्व सैनिक तथा सैनिकों के आश्रित मौजूद रहे।

बहराइच : वकील और एसडीएम के बीच चल रहे कोर्ट बहिष्कार मामले में बैठक हुई संपन्न
बहराइच l पयागपुर तहसील में वकील और एसडीएम के बीच अचानक उत्पन्न हुए विवाद के मामले ने इतना तूल पकड़ा कि 3 महीने तक लगातार वकीलों के द्वारा कोर्ट का बहिष्कार किया गया l वकील जहां अपनी जिद पर अड़े रहे ; वहीं वादकारियों को 3 महीने का सफर काटना पड़ा l जिसको लेकर आज मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एसडीएम पयागपुर और वकीलों के मध्य तहसील सभागार में बैठक हुई l बैठक में अधिवक्ता गण और एसडीम के बीच कोर्ट बहिष्कार के मुद्दे को लेकर वार्ता का क्रम लगातार चलता रहा जिसमें वकीलों ने अपने पक्ष को मुख्य राजस्व अधिकारी के समक्ष रखा तत्पश्चात एस डी एम ने भी अपनी बात को रखा l जब इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार से बात किया गया।

अधिवक्ता संघ जो फैसला लेगा हम उसी फैसले पर कायम रहेंगे :- अधिवक्ता गण तहसील पयागपुर

वहीं उन्होंने बताया कि हमारे तरफ से किसी के भी प्रति कोई दुर्भावना नहीं है और ना ही किसी का अहित चाहते हैं l मालूम हो कि लगातार तीन महीने से जारी एसडीएम कोर्ट बहिष्कार वाद कारियों के लिए मुसीबत बन गया था जिसके चलते फौजदारी व राजस्व के लगभग 2000 वाद लंबित हो गए थे ; जिसमें 1207 मामले फौजदारी व 793 मामले राजस्व के विचाराधीन थे l कोर्ट बहिष्कार को लेकर आज अधिवक्ताओं और एसडीएम ने बैठकर आपस में चल रही खींचातानी को दूर करने की कोशिश किया l

वार्ता के अंत में पयागपुर तहसील के वकीलों ने कोर्ट बहिष्कार के मुद्दे को लेकर फैसला लिया कि अधिवक्ता संघ बहराइच जो भी निर्णय लेगा हम उसी निर्णय पर कायम रहेंगे l इस संदर्भ में अधिवक्ता शिवराम शुक्ला ,राघवेंद्र प्रताप सिंह ,श्रवण कुमार सिंह ,विजय तिवारी अरविंद मणि, सत्य प्रकाश दुबे आदि लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अधिवक्ता और एसडीएम के बीच चल रहे कोर्ट बहिष्कार के मामले पर अधिवक्ता संघ जो फैसला लेगा, उसी फैसले का हम सभी लोग स्वागत करेंगे |

बहराइच : डीएम की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक हुई सम्पन्न
बहराइच। उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला निर्यात समिति, एम.ओ.यू..क्रियान्वयन समिति एवं उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान डीएम मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों की समस्याओं का समयबद्धता एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए ताकि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

एमओयू से लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि इससे सम्बन्धित निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाय। उन्होनें सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एम.ओ.यू. साईन करने वाले सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण कराया जाय।

डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि एम.ओ.यू. से सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण की प्रत्येक पखवाड़े समीक्षा भी की जाय। विगत बैठक में उठाये गये समस्याओं के अनुपालन की समीक्षा के दौरान अधि. अभि. विद्युत को निर्देश दिये गये कि मशरूम की खेती करने वाले कृषक को विद्युत की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। अधि. अधि. नगर पालिका परिषद को निर्देश दिये गये कि त्रिमुहानी घाट जाने वाले मार्ग पर सुदृढ़ीकरण व सौन्द्रीयकरण का कार्य यथाशीघ्र करा लिया जाय। इस कार्य में जिला पंचायत से भी आवश्यक सहयोग प्राप्त करने के सुझाव दिये गये।

डीएम ने अधि. अभि. विद्युत को निर्देश दिया कि मोर्हरम के अवसर पर विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण कराया जाय और यह सुनिश्चित किया जाए कि इस दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। मिल परिसर में जलभराव की समस्या के समाधान के सम्बंध में बताया गया कि टेण्डर की प्रकिया पूर्ण कर ली गयी शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। बैठक के दौरान शुभम केडिया के बैंक धोखाधड़ी से सम्बन्धित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव द्वारा सलाह दी गयी कि इस सम्बंध में आरबीआई से भी सहयोग प्राप्त कर सकते है।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना के प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बैंको को निर्देश दिये गये कि योजनाओं से सम्बन्धित बैकांे में लम्बित ऋण पत्रावालियों का समय से निस्तारण कराते हुए ऋण का वितरण सुनिश्चित किया जाय ताकि लाभार्थी अपना रोजगार शुरू कर सके। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग केशव कुमार वर्मा ने किया।

इस अवसर पर डीएफओ बहराइच संजय शर्मा,, अधि.अभि. विद्युत वितरण खण्ड बहराइच शैलेन्द्र कुमार, नानपारा कृष्ण कुमार, कैसरगंज सौरभ निगम व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, उद्यमी अशोक मातनहेलिया, कुलभूषण अरोड़ा, गौरी शंकर भानीरामका, ब्रजमोहन मातनहेलिया, विनोद कुमार टेकड़ीवाल सुनील केडिया विजय केड़िया सहित अन्य व्यापारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।

बस्ती : मोहर्रम त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
बस्ती। छावनी में आगामी मोहर्रम त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई,इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के अलावा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अनेकों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी ने पीस कमेटी की बैठक में आए हुए सभी संभ्रांत लोगों को आगामी मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कहा गया क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पाण्डेय को आदेशित किए की सभी जुलूस/करबला पर सुरक्षा व्यवस्था में आवश्यक पुलिस बल ड्यूटी लगाई जाय।

वहीं उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व को शांति माहौल में संपन्न कराने के लिए आप लोग प्रशासन का सहयोग करें।थानाध्यक्ष ने मौजूद लोगों को बताया गया कि मोहर्रम पर्व मे शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व को आप लोग शांतिपूर्वक मनाएं और किसी भी अफवाह से दूर रहें। और सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक ,टि्वटर आदि पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो तुरंत हमें बताएं।

आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम गुलाब चंद ने पीस कमेटी की मीटिंग में उपस्थित समस्त लोगों को अवगत कराया कि जुलूस/कर्बला के जाने कि रास्ते में कोई समस्या हो तो हमें अवश्य बताएं जिसका समय रहते ही समाधान निकाला जाएगा । उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व मे कोई भी समस्या आती है तो थानाध्यक्ष को तुरंत सूचित करें जिसका समय रहते समाधान किया जा सके ।

बस्ती : डीजे संचालकों और कांवड़ पदाधिकारियों संग संपन्न हुई बैठक
बैठक लेते प्रभारी निरीक्षक एवं मौजूद लोग

बस्ती। हर्रैया पुलिस अधीक्षक महोदय गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी रुधौली श्रीमती प्रीती खरवार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश कुमारसिंह के नेतृत्व में आगामी श्रावण मास त्योहार / कावंड मेला के दृष्टिगत डीजे संचालक व कावंड संघ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद लोगों को प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त आदेशों/निर्देशों से अवगत कराते हुए कांवड़ मेला के दौरान यातायात नियमों का पालन करने तथा सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों के अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने के साथ सुरक्षित तरीके से कावड़ यात्रा पूरी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर त्योहार हमें शांति और सद्भावना का संदेश देते हैं।

सरकार ने जो भी नियम और कानून बनाए हैं सभी जन हित को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें संविधान में अधिकार दिए गए हैं लेकिन हमारे कर्तव्य भी बताए गए हैं।हमें ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे किसी के अधिकारों का हनन हो।समाजिक सौहार्द बिगड़ जाय। उन्होंने कहा कि त्योहार को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया जाय। उन्होंने मौजूद लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कहीं से भी यदि समाजिक सौहार्द बिगड़ने की नौबत आती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें जिससे समय रहते समस्याओं का निदान हो जाय।इस मौके पर थाना परिवार के सभी अधिकारी तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

बहराइच : डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न
खुशहाल बचपन अभियान का डीएम ने लान्च किया पोस्टर

बहराइच। स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु मंगलवार को देर २ााम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह आयोजित होने वाली समिति की बैठक में सभी बीसीपीएम, बीपीएम, बीएएम अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आशा, एएनएम सहित किसी भी महिला अधिकारी/कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सभी इन्डीकेटर में तजवापुर, जरवल व कैसरगंज के अच्छे परफार्मेन्स के लिए सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गुडवर्क के लिए 03 प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा में चश्मा वितरण की प्रगति कम पाये जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के जिला समन्वयक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएचसी, पीएचसी सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों की समुचित साफ-सफाई, डेस्टबिन, स्वास्थ्य केन्द्र के खिड़की, दरवाजे, पंखा, प्रकाश, बेड, बेडशीट, २ाौचालय इत्यादि को साफ-सुथरा रखा जाय। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में जगह की उपलब्धता के अनुसार पौधरोपण भी कराया जाय ताकि स्वास्थ्य केन्द्र सुन्दर व आकर्षण दिखे। प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) पर सर्जरी की कम प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि सभी एफआरयू पर मानक के अनुसार लाजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए मानक के अनुसार संचालन किया जाय।

डीएम मोनिका रानी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों के पंजीकरण के सापेक्ष चिकित्सक द्वारा कितने मरीजों को देखा गया और उनको क्या-क्या दवा लेने की सलाह दी गयी इसका पूरा विवरण भी रजिस्टर पर अंकित किया जाय। प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी हेल्थ एण्ड वेेलनेस सेण्टर को मानक के अनुसार संचालित कराएं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परामिल फाण्डेशन के खुशहाल बचपन अभियान का पोस्टर लांच किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओ.पी. चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक जे.पी. सिंह, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर, सीडीपीओ, एमओआईसी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।