mega recruitment drive launched – Dainik Bhaskar UP/UK

धनतेरस पर 75 हजार युवाओं को PM मोदी का गिफ्ट, आज होगा मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में रोजगार के लिए मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव लॉन्च करेंगे। इसके तहत अगले डेढ़ साल यानी दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का टारगेट है। इस ड्राइव की शुरूआत में ही मोदी 75 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपेंगे। इस दौरान PM युवाओं से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे।

केंद्र सरकार की तरफ मिलने वाली 10 लाख नौकरियों के लिए केंद्र सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में खाली पदों का डेटाबेस तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री ने इसी साल जून में मंत्रालयों और विभागों में मैन पावर की समीक्षा की थी। सभी भर्तियां UPSC, SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से की जाएंगी।

यहां से आएंगी 10 लाख नौकरियां

अभी ग्रुप ए (गजेटेड) कैटेगरी में 23584, ग्रुप बी (गजेटेड) कैटेगरी में 26282, वहीं ग्रुप सी की नॉन गेजेटेड कैटेगरी में 8.36 लाख पोस्ट खाली हैं। अकेले रक्षा मंत्रालय में ग्रुप बी (नॉन गेजेटेड) के 39366 और ग्रुप सी के 2.14 लाख पद खाली हैं। रेलवे में ग्रुप सी के 2.91 लाख और गृह मंत्रालय में ग्रुप सी नॉन गेजेटेड कैटगरी के तहत 1.21 लाख पद खाली हैं।

PM के इस मेगा जॉब कैंपेन के तहत रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) , सीमा शुल्क और बैंकिंग, सशस्त्र बल कर्मी, सब-इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल, LDC, स्टेनो, PA और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर सहित 38 विभागों में देशभर से चुने गए युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।

कई शहरों के केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

कार्यक्रम में देशभर के केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। ओडिशा से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गुजरात से स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, चंडीगढ़ से सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, महाराष्ट्र से वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, राजस्थान से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उत्तर प्रदेश से उद्योग मंत्री महेंद्र पांडेय शामिल होंगे। वहीं, झारखंड से आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और बिहार से पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल होंगे।

2020 तक 8.72 लाख पद खाली पड़े थे

पिछले साल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में बताया था कि केंद्र सरकार के विभागों में एक मार्च, 2020 तक 8.72 लाख पद खाली पड़े थे। केंद्र सरकार के विभागों में कुल 40 लाख 4 हजार पद हैं, जिनमें से 31 लाख 32 हजार भरे हुए थे। 2016-17 से 2020-21 के दौरान SSC में कुल 2 लाख 14 हजार 601 कर्मचारियों को भर्ती किया गया था। साथ ही RRB ने 2 लाख 4 हजार 945 लोगों को नियुक्ति दी। वहीं UPSC ने भी 25 हजार 267 उम्मीदवारों का चयन किया।