Mercy killing – Dainik Bhaskar UP/UK

कर्ज में डूबे किसान ने लौटाए PM सम्मान निधि में मिले 2000 रु, अब मांग रहा इच्छामृत्यु
बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र की NDA सरकार ने बड़े जोर-शोर से PM किसान सम्मान निधि योजना लागू की थी लेकिन एक बीच एक खबर ने लोगो के होश उड़ा दिए बताते चले ये मामला यूपी के आगरा से सामने आया है जहाँ  एक किसान ने न सिर्फ पहले क़िस्त में मिली 2000 रुपये की रकम वापस कर दी है बल्कि इच्छामृत्यु की भी मांग की है। आगरा के इस आलू किसान के ऊपर कर्ज बढ़ता जा रहा है जिससे परेशान होकर उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखा है।

कर्ज में डूबे किसान ने लौटाए PM सम्मान निधि में मिले 2000 रु

अहिर ब्लॉक के जिला बड़ोली के 39 साल के प्रदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को 2,000 रुपए भेज दिए हैं और अगर मुख्यमंत्री उनकी मदद नहीं कर सकते हैं तो वह उनको कम से कम इच्छामृत्यु की अनुमति दे दें। आलू किसान ने यह भी कहा कि उनपर 35 लाख रुपये का कर्ज है। शर्मा ने बताया कि उनका परिवार एक छोटे से किराये के मकान में रहता है।

कई बार मांगी मदद, हर बार खाली हाथ

उन्होंने बताया कि वह पहले भी जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मदद मांग चुके हैं। वह पिछले साल दिसंबर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से भी मिलने गए थे लेकिन खाली हाथ ही लौटना पड़ा। शर्मा ने जिला अधिकारियों के सामने भी फसल को होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाया लेकिन उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला।

सीएम योगी से मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

प्रदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने 2016 में फसल बर्बाद होने के बाद जिला प्रशासन और राज्य सरकार को पत्र लिखकर मदद मांगी लेकिन कभी कोई जवाब नहीं मिला। शर्मा कहते हैं, ‘पिछले साल दिसंबर में मैं केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से मिलने दिल्ली गया था, लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा।’ प्रदीप ने अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि जब 2015 में उनके चाचा की कर्ज के बोझ तले दबे होने कारण हार्ट अटैक से मौत हो गई तो लगा था कि जिला प्रशासन कुछ करेगा लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।

कवि गोपालदास नीरज का सामने आया ख़त, डीएम ने कहा मांगी थी मरने की इजाजत…
कवि नीरज जीवन के अंतिम समय में अपनी बीमारी से इतने टूट गये थे कि उन्होंने प्रशासन से इच्छा मृत्यु मांगी थी। इस बावत उन्होंने अलीगढ़ प्रशासन को पत्र भी लिखा था। 11 जुलाई को अलीगढ़ के डीएम को लिखे गये पत्र में उन्होंने ‘खुद को शरीर से मुक्त होने की इच्छा’ जताई थी। अलीगढ़ के डीएम चंद्र भूषण ने कहा है कि उन्हें कवि नीरज से ऐसा पत्र मिला था।

क्या कहते है जिलाधिकारी

डीएम ने कहा, “11 जुलाई को भेजे गये इस पत्र को रजिस्टर्ज डाक से भेजा गया था, यह पत्र हमलोगों को 16 जुलाई को मिला था, उसी दिन नीरज जी आगरा चले गये थे। फिर भी सीएमओ क को निर्देश दिये गये थे, और उन्हें उनका तुरंत इलाज करने को कहा गया था।”

दास नीरज की बेटी ने बताया

कवि गोपाल दास नीरज की बेटी कुंडलिका शर्मा ने एक बड़े अख़बार को बताया, “मुझे इसकी जानकारी तब मिली जब उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था, ये पता चला था कि उन्होंने अलीगढ़ के डीएम को एक पत्र लिखा था, ये काफी आश्चर्यजनक है, क्योंकि उन्हें एक खुशमिजाज व्यक्ति के तौर पर जाना जाता था,

परिवार के सभी लोग उनकी सेवा करने के लिए तैयार रहते थे।” कवि नीरज ने इस पत्र में इच्छा मृत्यु के संबंध में हाल में दिये गये सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, “कुछ दिनों पूर्व उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि जिन लोगों को शारीरिक पीड़ा के कारण असमर्थता प्राप्त हो जाती है,

वे लोग स्वेच्छया मृत्युवरण कर सकते हैं, मेरा स्वास्थ्य एवं शरीर अब इस योग्य नहीं है कि कुछ भी कर सके, इसलिए जो शरीर मेरे लिए अब बड़ा बोझ बन गया है उससे मुक्त होना चाहता हूं।” पत्र में कवि नीरज ने मृत्यु का वरण करने के लिए हेलीडेथ इंजेक्शन की मांग की थी।

कवि गोपालदास नीरज 16 जुलाई को आगरा पहुंचे थे।

परिवारवालों के मुताबिक उस दिन तक उनकी तबियत सामान्य थी। 17 जुलाई को उनकी तबियत खराब हो गई। 18 जुलाई को उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। 19 जुलाई को 93 साल की अवस्था में उनकी मृत्यु हो गई। 21 जुलाई को अलीगढ़ में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले आगरा में भी उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। आगरा में नीरज की अंतिम यात्रा मे भी सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कवि सम्मेलन समिति द्वारा तैयार रथ में उनका पार्थिव शरीर रखा गया। इस दौरान उनके लिखे गीत…ऐ भई जरा देखकर चलो… गूंजते रहे। करीब एक किलोमीटर तक अंतिम यात्रा के बाद एंबुलेंस से नीरज की पार्थिव देह को अलीगढ़ ले जाया गया। नीरज के पुत्र मिलन प्रभात और नाती ने एंबुलेंस से पार्थिव देह को अलीगढ़ ले जाने को कहा ताकि वहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो सके।