Minister Shivraj Patil claims – Dainik Bhaskar UP/UK

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का दावा- जिहाद न केवल इस्लाम में, बल्कि भगवद् गीता-ईसाई धर्म में भी है
कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने दावा किया है कि जिहाद न केवल इस्लाम में, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी था। पाटिल ने कहा कि गीता के हिस्से में श्री कृष्ण ने अर्जुन से जिहाद की बात कही है।

पाटिल के विवादित बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

पाटिल बोले, श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया

दिल्ली में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की बायोग्राफी का विमोचन हुआ। इसी प्रोग्राम में शिवराज पाटिल ने कहा- ‘ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद की बहुत चर्चा है। संसद में हम जिहाद को लेकर काम नहीं कर रहे हैं बल्कि विचार को लेकर काम कर रहे हैं।’

पाटिल ने आगे दावा किया कि सिर्फ कुरान में ही नहीं, गीता के हिस्से में श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं। यह बात सिर्फ कुरान या गीता में नहीं बल्कि ईसाई धर्म में भी है। ईसाइयों ने भी लिखा है कि वे सिर्फ शांति स्थापित करने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि साथ में तलवारें भी लाए हैं। यानि कि अगर सब कुछ समझाने के बावजूद भी कोई हथियार लेकर आ रहा है तो आप भाग नहीं सकते हैं।

BJP बोली, पाटिल ने ही हिंदू टेरर शब्द ईजाद किया था

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू नफरत की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। शिवराज पाटिल ने ही हिंदू टेरर शब्द ईजाद किया था। अब उन्होंने गीता की तुलना जिहाद से की है। उन्होंने कहा है कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया है।

पूनावाला ने आगे कहा कि वैसे तो कांग्रेस पार्टी ने खुद को जनेऊधारी हिंदू की पार्टी बताया है, लेकिन राम मंदिर का विरोध करना, राम के अस्तित्व पर हलफनामा देकर सवाल उठाना, हिंदू टेरर कहना दिखाता है कि कांग्रेस हिंदुओं से नफरत करती है। इस तरह के बयान गुजरात चुनाव को देखते हुए दिए जा रहे हैं। गुजरात की जनता इनको सबक सिखाएगी।

शिवराज पाटिल कांग्रेस सरकार में कई बार मंत्री रहे

शिवराज पाटिल की गिनती कांग्रेस के सीनियर नेताओं में होती है। पाटिल महाराष्ट्र से आते हैं। लातूर से सांसद रह चुके हैं। 2014 के बाद से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। पाटिल 1980 से कई बार केंद्र में मंत्री रहे। 2004 से 2008 तक होम मिनिस्टर थे। शिवराज पाटिल को 2010 में पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया जा चुका है।