minister – Dainik Bhaskar UP/UK

कानपुर : बेसहारा गोवंशों को मिला आश्रय, 31 दिसम्बर तक चलेगा अभियान- पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

कानपुर। पूरे प्रदेश में बेसहारा गोवंशो को आश्रयस्थल भेजा जायेगा। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में गोवंश चिन्हित कर लिये गये है जिन्हें पकड़ने के लिये पूरी ताकत से अभियान चलेगा। यह बात शहर आये मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मपाल सिंह ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कही।

जनपद भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस के सभागार में निरार्श्रित गोवंश प्रगति की समीक्षा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की। बैठक वधायक नीलिमा कटियार, ब्लाक प्रमुख कल्याणपुर अनुराधा अवस्थी, ब्लाक प्रमुख शिवराजपुर शुभम बाजपेयी, मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार सहित सभी सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय व ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस माह से शुरू हुआ अभियान 31 दिसम्बर तक चलेगा।

इस दौरान निराश्रित गोवंश एक जनवरी 2024 से किसानों के खेतों में, सड़कों पर, शहर की गलियों में दिखाई ना दें। उन्होंने कहा कि खेत, सड़क, गलियों में बेसहारा गौवंशो को पकड़ने के लिये कैटिल कैचिंग दस्ता पूरी ताकत से काम करेगा नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से कैटिल दस्ता किराये पर लिये जाने के निर्देश भी दिये है। उन्होंने कहा कि पशुपालन के लिये भी सरकार अनुदान दे रही है जिसका लाभ सभी को मिले यह अफसर सुनिश्चित करे।

साथ ही दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज, ग्राम्य विकास, नगर विकास, राजस्व, पशुपालन विभाग के साथ बैठक की गई, जिसमें यह संज्ञान में आया कि जब से अभियान चला है यहां पर 900 निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किया गया है, जिसमें 599 नगरीय क्षेत्र व अन्य ग्रामीण क्षेत्र में संरक्षित किया गया है। टीमें तहसील स्तर, ब्लॉक स्तर व गांव स्तर पर बन गई है। ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में अभियान चलेगा व नगरी क्षेत्र में नगर आयुक्त की देखरेख में पूरा अभियान चलेगा।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

बस्ती : महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य मोदी जी ने किया- बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री
[ संबोधित करतीं मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ]

दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

हर्रैया, बस्ती। कस्बे के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सूबे  की बाल विकास और पुषटाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन के साथ हुआ। तत्पश्चात सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह,रासिंगार ओझा सहित अन्य नेताओं ने बुकें देकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।

इस मौके पर मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की महिलाओं का गौरवशाली इतिहास रहा वैदिक काल में अपाला, घोषा,और विद्योत्तमा  जैसी विदुषी  महिलाओं ने अपनी  विद्वता के बल पर समाज की पूज्य बनी तो है इतिहास कभी भी चित्तौड़ की महारानी पद्मावती के जौहर को कभी भूल नहीं सकता ।उन्होंने कहा की जंगे आजादी की लड़ाई में महारानी लक्ष्मीबाई जैसी अनेकों महिलाओं के त्याग और बलिदान को देश  कभी भूल नहीं सकता है।

महिलाओं ने हमेशा पुरुषों के साथ सिंहनी की तरह आक्रांताओं से लड़ाई लड़ा ।उन्होंने कहा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का उन्हें सशक्त बनाने का कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने महिलाओं के हित में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के दर्द को समझते हुए उन्होंने उज्ज्वला योजना चला करके घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाया। सदन से लेकर नौकरी में महिलाओं की भागीदारी दिलाकर करके जो वादा किया था उसको पूरा करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि चाहे मन  की बात हो या फिर अन्य कोई भी कार्यक्रम हो मोदी जी कभी भी महिलाओं के अधिकार दिलाने की बात करना कभी नहीं भूलते हैं ।उन्होंने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और हर क्षेत्र में सशक्त बनाने का कार्य देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विद्यालय में जूडो और कर्राटे  सिखा करके बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं ,तो महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने मौजूद महिलाओं को  महिला सशक्तिकरण की  शपथ दिलाई। इससे पूर्व कार्यक्रम को  सांसद हरीश द्विवेदी ,विधायक अजय सिंह, जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा , डाक्टर ममता पाण्डेय,रोली सिंह,करूणा सिंह राम सिंगार ओझा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ,श्रीश  मिश्रा, दुष्यंत विक्रम सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर ध्रुव नारायण सिंह,कुंवर आनंद सिंह, प्रदीप सिंह, राजेंश सिंह, गिरिजा शंकर द्विवेदी सहित अनेकों भाजपा नेता कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

बहराइच : चेयरमैन ने ऊर्जा मंत्री को मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए लिखा पत्र
रूपईडीहा/बहराइच । रूपईडीहा चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य ने उर्जा मंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की है। चेयरमैन ने बताया कि उर्जा एवं शहरी विकास मंत्री के प्रयासों से रूपईडीहा नगर पंचायत का गठन हो सका था जिसके लिए उन्हें कोटिश: धन्यवाद दिया गया है ।

साथ ही अवगत कराया गया है कि नवसृजित नगर पंचायत में बिजली की समस्या सबसे ज्यादा है , नगर में ट्रांसफार्मर जल जाने पर उसे बदलने में दो से तीन दिनों का समय लग जाता है । इसलिए नगर पंचायत रूपईडीहा को 600 केवीए एवं 400 केवीए के दो मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने का रिक्वेस्ट किया गया गया है ।

लखीमपुर खीरी : जलशक्ति मंत्री ने किया बाढ़, सिंचाई की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण
लखीमपुर खीरी। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद खीरी पहुंचे, जहां उनके आगमन पर शारदा नगर स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग निरीक्षण भवन में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुष्प देकर स्वागत किया।

जहां कबीना मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक मंजू त्यागी, विनोद शंकर अवस्थी, शशांक वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा संग जनपद खीरी में बाढ़ व सिंचाई की 20 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं दो परियोजनाओं का शिलान्यास पूजन अर्चन कर एवम् शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्य अभियंता एसपी सिंह, अशोक कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह, ललित कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार, जेपी सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जनपद खीरी में इस सरकार के 2017 में आने के बाद बाढ़ की कुल इक्यावन परियोजनायें, जिसकी कुल लागत तीन सौ पचपन करोड़ रूपये थी, स्वीकृत कर पूरी की गई हैं। इन परियोजनाओं से दो सौ बावन ग्रामों की कुल तीन लाख आबादी को सुरक्षित किया एवं कुल ग्यारह हजार पाँच सौ बीस हेक्टेयर भूमि को कटान से सुरक्षित किया। इस वर्ष सूखे से निपटने के लिए लखीमपुर स्थित शारदा बैराज से निकलने वाली फीडर नहर को अबतक के अधिकतम डिस्चार्ज से चलाया जा रहा। इस नहर के जरिए प्रदेश के सोलह जनपदों में सिंचाई प्रदान की जाती है। इस नहर को अधिकतम स्तर से चलाने के कारण प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सूखे की स्थिति नियन्त्रण में है।

उन्होंने कहा कि आज कुल बीस परियोजनाओं को पूर्ण कर लोकार्पण किया जा रहा। इन परियोजनाओं से छियासी ग्रामों की एक लाख तेरह हजार दो सौ नब्बे आबादी एवं तीन हजार नौ सौ सतहत्तर हेक्टेयर भूमि की कटान से सुरक्षा हुई। दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, जिससे तेईस ग्रामों की अट्ठावन हजार सात सौ आबादी को लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि विधायक मंजू त्यागी ने जिस समस्या से अवगत कराया।

उसके लिए विभाग गहराई से चिंता करेगा। जल्द ही अधिकारी सर्वे भी करेंगे। उन्होंने कहा कि गत सात वर्षों में शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर में कोई भी तटबंध या परियोजना को ना तो कोई भी खतरा हुआ है ना ही कटा है। सरकार मोदी-योगी के ईमानदार नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, खेत, खलियान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे। सरकार जहां एक और टेल तक पानी पहुंचा रही। वहीं 2024 तक नल से के जल पहुंचने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही।

विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि शारदा-धौरहरा के बीच बसे बाढ़, कटान से गांव को बचाने के लिए सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता से काम किया। उन्होंने बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए अफसर की तारीफ की। विधायक मंजू त्यागी ने अपने क्षेत्र की कटान की वर्तमान परिस्थितियों बताई। उनके क्षेत्र में फ्लड प्लेन जोन में अनुरक्षण का काम करने की मांग की, ताकि कृषकों, क्षेत्रवासियों को कोई दिक्कत ना हो। विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि सरकार बाढ़ व कटान को लेकर बेहद गंभीर हैं। बाढ़रोधी परियोजनाओं में कीर्तिमान स्थापित करते हुए बड़े पैमाने पर लोगों को राहत दी है। जिले में वर्ष 2017 से 2023 तक बड़ी संख्या में परियोजनाएं क्रियान्वित हुई है।

*कबीना मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अफसरो संग किया पौधारोपण*

कार्यक्रम के उपरांत सूबे के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विधायक मंजू त्यागी, विनोद शंकर अवस्थी, शशांक वर्मा के संग सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग शारदा नगर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार, औषधीय पौध का रोपण किया।

*कबीना मंत्री ने “परियोजना विशेष पुस्तिका” का किया विमोचन*

बुधवार को निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जनप्रतिनिधियों, अफसरो संग जिले में क्रियान्वित परियोजनाओं पर आधारित “परियोजना विशेष पुस्तिका” का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

कानपुर : प्राथमिक विद्यालय का कैबिनेट मंत्री ने किया भ्रमण, बच्चों से पूछे सवाल
कानपुर। प्राथमिक विद्यालय महेंद्र नगर कल्याणपुर विकासखंड का निरीक्षण कैबिनेट मंत्री नंदी गोपाल नंदी एवं विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा किया गया | विद्यालय की प्रधानाध्यापिका खुर्शीदा परवीन द्वारा कैबिनेट मंत्री को विद्यालय का भ्रमण किया| कैबिनेट मंत्री श्री नंदी एवं विधायक सुरेंद्र मैथानी ने प्रत्येक कक्षा में बच्चों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़कर संवाद करते हुए बच्चों की हाजिर जवाबी भरे उत्तर सुनकर प्रसन्न हुए | मंत्री जी द्वारा बच्चों को उपहार वितरण भी किया गया | वहीं मिड डे मील, शौचालय, आंगनबाड़ी का निरीक्षण कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया। बाल वाटिका में बच्चों द्वारा भाव गीत प्रस्तुत करने पर बच्चों को फल वितरित किए गए | विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं को नामांकन वृद्धि हेतु निर्देशित किया |

रसोईया को भी बच्चों के हितार्थ विद्यालय में स्वच्छ रूप से भोजन व्यवस्था चलाने के लिए निर्देश प्रदान किए | विद्यालय के भौतिक परिवेश एवं बच्चों के एकेडमिक स्तर से मंत्री जी प्रफुल्लित दिखे | मंत्री जी द्वारा विद्यालय में बने एमडीएम को भी चखा, एमडीएम की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की, रसोईया से कहा कि जिस प्रकार से अपने बच्चों के लिए खाना बनाती हैं ।

बता दें कि उसी प्रकार से स्कूल के बच्चों के लिए भी खाना बनाएं, निरीक्षण के समय प्रभारी जिला अधिकारी एवं सीडीओ सुधीर कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह जिला पंचायतीराज अधिकारी कमल किशोर, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार उपस्थित रहे।

फतेहपुर : प्रदेश संगठन मंत्री ने दिया जीत का मूल-मंत्र
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रयागराज झांसी शिक्षक निर्वाचन संबंधित बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा नेताओं सहित कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनावी मंत्र दिए। उन्होंने आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी से भारी मतों से चुनाव जिताने के लिए अभी से जुट जाने की बात कही।

शिक्षक निर्वाचन सम्बन्धी बैठक को किया संबोधित

उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के सबसे निचले स्तर तक योजनाओं को पहुंचाया है जो बदलाव अब स्पष्ट नजर आ रहा है। रामकिशोर साहू जिला प्रभारी, आशीष मिश्रा जिला अध्यक्ष भाजपा, राजेन्द्र सिंह पटेल विधायक जहानाबाद, जय कुमार सिंह जैकी विधायक बिंदकी, विकास गुप्ता विधायक अयाहशाह, कृष्णा पासवान विधायक खागा, श्रीचन्द्र शर्मा एमएलसी, रणवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व मंत्री, विक्रम सिंह पूर्व विधायक व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बांदा: मत्स्य महाविद्यालय खुलवाने की सरकार से करेंगे व्यक्तिगत सिफारिश: मंत्री
दैनिक भास्कर न्यूज

बांदा। बुन्देलखण्ड की धरा पर अन्नदाताओं के लिए आयोजित इस विशाल मेले में प्रतिभाग करना सुखद अनुभूति है। कृषि विश्वविद्यालय बुन्देलखण्ड की कृषि के लिए वरदान है। विश्वविद्यालय कृषि के क्षेत्र में ज्ञान प्रसारित कर रहा है। कहा कि वे इस विश्वविद्यालय में एक मत्स्य महाविद्यालय खुलवाने की सरकार से व्यक्तिगत सिफारिश करेंगे। वैज्ञानिक पायलट प्रोजेक्ट बनाकर तकनीक का विस्तार और कृषकों को शिक्षित करें।

यह उद्गार कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित 3 दिवसीय किसान मेले के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। बुन्देलखण्ड पर हमारी केन्द्र व राज्य दोनों सरकारों का ध्यान है। कृषक सहयोगी योजनाएं इस क्षेत्र की दिशा व दशा बदलने में कारगर साबित हो रहीं हैं। इस विशाल कार्यक्रम के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के मुखिया प्रो.नरेन्द्र प्रताप सिंह तथा निदेशक प्रसार, डॉ.एनके बाजपेयी बधाई के पात्र हैं।

विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झाँसी के कुलपति डॉ.एके सिंह ने कहा कि कई जिलों के किसान साल में चार फसलें ले रहे हैं। यहां भी सम्भावना विकसित की जा सकती है। मक्के की खेती के लिए भी परिस्थियां अनुकूल है। सरसों अच्छी फसल है जिससे किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकता है। कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ के महानिदेशक डॉ.एसके सिंह ने तकनीकी प्रसार के लिए वैज्ञानिकों के महत्व को बताया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कठिया गेहूं एवं शजर पत्थर को वरदान बताया। कठिया गेहूं को एक जिला एक उत्पाद में सम्मिलित करने की योजना बनाई जा रही है।

विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो.नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा, शोध व प्रसार कार्य विश्वविद्यालय की प्रमुख गतिविधियां हैं। शोध प्राथमिकता की पहचान कर वैज्ञानिक कार्य कर रहे हैं। कृषि को मजबूत करने के लिए पलायन रोकना होगा इसके लिए कृषि से सम्बन्धित उद्योग व अतिरिक्त आय सृजित करने के लिए वैज्ञानिक कार्य में लगे हैं। प्रबंध परिषद की सदस्य ममता मिश्रा ने महिलाओं की कृषि में सहभागिता एवं रोजगार सृजन कर अतिरिक्त आय के लिए एक साहसी कदम बताते हुए कहा कि महिला विकास में अब पुरूषों से आगे निकल रही हैं। तकनीकी सत्र में जल संरक्षण विषय पर जलयोद्धा उमाशंकर पाण्डेय ने बुन्देलखण्ड में जल संरक्षण, महत्व, विधियां और उनसे पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की।

अग्नि हादसे के बाद उत्तरप्रदेश के पशुधन मंत्री पहुँचे घटनास्थल पर
वैभव शर्मा

गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र के कनावनी में ह्रदय विदारक हादसे के बाद गौ प्रेमियों के साथ सभी की आंखे नम हो गई है। कनावनी में चारों ओर गमगीन माहौल पसरा हुआ है। इस समय केवल प्रशासनिक अधिकारियों का लावा लश्कर के साथ चलने वाले जवानों के बुटो की खटखट और गाड़ियों की गड़गड़ाहट इस सन्नाटे को चीर रही है। जगह जगह लोग एकत्रित होकर इस हादसे के बारे में ही बाते कर रहे है। इस हादसे की चितकर ने प्रदेश शाशन को हिला कर रख दिया है। यही कारण है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मराज सिंह को घटना स्थल पर भेजा। आज शाम 5 बजे पशुधन मंत्री अपने लश्कर के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। मंत्री ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किए। खास बात यह है कि घटनास्थल पर पशुधन मंत्री धर्मपाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अब किसी भी गौशाला के आस पास कोई भी कबाड़ियों का गोदाम, डंपिंग ग्राउंड और झुग्गियों को विकसित नही होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गौशाला संचालक ने उन्हें बताया है कि उसने कई मर्तबा प्रशासन को कबाड़ियों के अवैध कब्जे के बारे में अवगत कराया था, लेकिन प्रशासन ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की। मंत्री ने बताया है कि गौवंश की मौत का घटनाक्रम ह्रदय विदारक है। इसलिए वो यहा आये है। जो भी घटनाक्रम के लिए दोषी है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पीड़ितों को कानून और नियमों के तहत हर संभव मदद दी जायेगी।

आपको बता दे कि इंदिरापुरम क्षेत्र के कनावनी गांव में अचानक घटित हुए अग्नि हादसे में तीन दर्जन से भी अधिक गौवंश अकाल मौत का शिकार हो गए थे। वही डेढ दर्जन से अधिक गौवंश घायल हो गए थे। दमकल विभाग ने ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू किया था। अग्नि हादसे में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम और एसएसपी को घटनास्थल पर जाने के आदेश देते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच रिपोर्ट तलब की थी।

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी बोले-

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ महेश कुमार ने बताया कि अग्नि हादसे में घायल सभी गौवंश का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए 38 गौवंश के इलावा अभी तक कोई अन्य दुख भारी सूचना नही है।

चारों ओर पसरा है सन्नाटा-

कनावनी में सोमवार को लोग मदद के लिए चीख रहे थे तो वही अब गौवंश की अग्नि हादसे में मृत्यु के बाद चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ है। गौ प्रेमियों के साथ पूरे प्रदेश में सब की आंखे घटना के बाद से नम है। हर कोई घटना पर चर्चा करते हुए दुख व्यक्त कर रहा है। घटनास्थल पर केवल गाड़ियों की गड़गड़ाहट और सुरक्षा बल के बुटो की खटखट की आवाज गुंज रही है।

अग्नि हादसे के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा प्रकोष्ठ ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन-

अग्नि हादसे के बाद गौ रक्षक आक्रोशित हो चुके है। गौ सेवा से जुड़ी संस्था जगह-जगह प्रशासन को ज्ञापन दे रही है। गाजियाबाद में भी विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा प्रकोष्ठ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देते हुए गौ रक्षक ने गौवंश की सुरक्षा मजबूत करने की मांग उठाई है। वही गौ रक्षक ने पहले हुए गौवंश से जुड़े प्रकरण में पुलिस पर भी सवाल खड़े किए है।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री बनने के बाद अलीगढ़ में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
खलील अहमद

अलीगढ़। यू0पी0 के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के पौत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के पुत्र संदीप सिंह के योगी सरकार 2.0 में दूसरी बार राज्यमंत्री बनने के बाद जनपद में प्रथम बार आगमन पर गभाना टोल प्लाजा पर ढ़ोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह गुरुवार दोपहर में करीब एक बजे गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ गभाना टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां पर मौजूद सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद बुलंदशहर भोला सिंह, एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह, पूर्व शहर विधायक संजीव राजा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ बुके देकर व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि जनता जनार्धन के सहयोग व आशीर्वाद की बदौलत ही वह फिर से राज्यमंत्री बने हैं। जनपद में चहुंमुखी विकास कराना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता श्यौराज सिंह, प्रवीनराज सिंह, ब्लाक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख चंडौस रेशमपाल सिंह, मुकेश लोधी, राजकुमार भारद्वाज, चंद्रमणी कौशिक, गभाना मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हिमांशु माहेश्वरी, जिला मंत्री विनय सिंह, आदर्श कुमार, बंटी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
यू0पी0 के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पौत्र और अलीगढ़ के अतरौली से विधायक संदीप सिंह दूसरी बार राज्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार अलीगढ़ पहुंचे तो गभाना टोल प्लाजा पर ढ़ोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह करीब एक बजे गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ गभाना टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां पर मौजूद सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद बुलंदशहर भोला सिंह, एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, कोल विधायक अनिल पारासर, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ बुके देकर व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

बांदा : तिंदवारी विधायक को मिला राज्यमंत्री का ओहदा, रामकेश ने ली शपथ
रामकेश के मंत्री बनने की खबर मिलते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर

समर्थकों ने जमकर बांटी मिठाई, उड़ाई भगवा रंग की अबीर गुलाल

भास्कर न्यूज

बांदा। प्रदेश की याेगी सरकार ने जब दूसरी बार शपथ ग्रहण की तो बांदा जिले के हिस्से में भी एक बड़ी खुशखबरी आई। जिले की वीआईपी सीटों में शुमार तिंदवारी विधानसभा से विधायक रामकेश निषाद को राज्यमंत्री का ओहदा सौंपा गया। उधर रामकेश निषाद के राज्यमंत्री बनने का ऐलान हुआ और इधर तिंदवारी समेत जिले के भाजपाई खुशी से झूम उठे। समर्थकों की टोलियों ने जहां सोशल मीडिया के माध्यम से अपने नेता को बधाई देना शुरू किया, वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कुल मिलाकर जिले को राज्यमंत्री का ओहदा मिलने के अब तेजी से हो रहे विकास को और अधिक गति मिलने की उम्मीदें जाग गई हैं।

तिंदवारी विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए निषाद समाज से आने वाले रामकेश निषाद को आखिरकार प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री नियुक्त  किया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री के रूप में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ लेकर रामकेश ने संवैधानिक परंपरा का निर्वाहन किया और प्रदेश के साथ ही जिले के विकास का पहिया तेजी से घुमाने का संकल्प दोहराया। पैलानी डेरा के रहने वाले रामकेश निषाद पेशे से अधिवक्ता हैं और भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा जिलाध्यक्ष हैं। हालांकि उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान जिला उपाध्यक्ष रहे संजय सिंह को जिला संयोजक के रूप में जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। रामकेश निषाद के मंत्री बनने को लेकर जिले में पहले से ही चर्चाओं का बाजार गरम था और कयास लगाए जा रहे थे कि जिले से यदि किसी को मंत्री बनने का मौका मिलेगा तो उसमें सबसे पहला नाम तिंदवारी विधायक रामकेश का ही होगा। इसके पीछे उनका निषाद बिरादरी से होने और संगठन से जुड़े होने को माना जा रहा था। योगी के दूसरे कार्यकाल में नियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों में संगठन से जुड़े लोगों को खासी तरजीह दी गई है। जिले के भाजपाईयों में राज्यमंत्री का ओहदा मिलने पर खुशी की लहर है और भाजपाई खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

साधारण वकील से मंत्री तक का सफर

कहते हैं कि जब सितारे बुलंद हो तो कोई मंजिल दूर नहीं होती, इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए तिंदवारी के नये नवेले विधायक और  यूपी की योगी-2 कैबिनेट में जगह पाने वाले रामकेश निषाद ने एक साधारण अधवक्ता से राज्यमंत्री तक का सफर पूरा किया है। महज दो साल से भी कम समय में रामकेश ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। वह दो साल पहले तक एक साधारण अधिवक्ता के रूप में जिला न्यायालय में वकालत करते थे। लेकिन जब सितारों ने अपना खेल दिखाया तो उन्हें सरकारी वकील बनने का मौका मिला। हालांकि कुछ ही महीनों बाद उन्हें भाजपा ने संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए जिलाध्यक्ष बना दिया। जिलाध्यक्ष बनने के करीब साल भर बाद ही 2022 के विधानसभा में भाजपा के टिकट पर वह विधायक चुने गए और अब राज्यमंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और जिले को विकास की राह पर लेकर जाएंगे।

वीवीआईपी सीट रही है तिंदवारी

बांदा। जिले की तिंदवारी विधानसभा हमेशा से ही वीवीआईपी सीट में शुमार रही है। जिले की तिंदवारी विधानसभा से राजा विश्वनाथ प्रताप सिंह ने चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बने थे, वहीं फतेहपुर लोकसभा से सांसद निर्वाचित होकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में पदासीन हुए थे। जबकि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और वर्तमान में राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद भी कई बार कैबिनेट व राज्यमंत्री के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। देश को प्रधानमंत्री और प्रदेश को मुख्यमंंत्री देने वाली तिंदवारी सीट को एक बार फिर से प्रदेश में प्रतिनिधित्व मिलने की खबर से जिले में खुशी का माहौल है।