Mobile phone thrown at Dhirendra Shastri – Dainik Bhaskar UP/UK

धीरेंद्र शास्त्री पर फेंका मोबाइल: बाबा बोले- ‘सड़क पर हिंदू किसी पर पत्थर नहीं फेंक रहें’
झांसी में बीते रोज मध्य प्रदेश की सीमा से सटी प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील झांसी जिले के मऊरानीपुर के देवरी पहुंची सनातन हिंदू एकता पदयात्रा मंगलवार को सुबह 9 बजे वहां से आगे चल पड़ी। इसी दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर यात्रा के दौरान ही किसी ने मोबाइल फेंक दिया। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू सड़क पर हैं, लेकिन किसी पर पत्थर नहीं फेंक रहे हैं। ऐसी हिंदू यात्राएं देश को गृह युद्ध से रोकेंगी।

The Jhansi police issued a statement clarifying that there was no attack on Padyatra. Baba Dhirendra Shastri also explained that people were showering flowers; a mobile phone accidentally slipped from someone's hand and fell along with the flowers. (2/3)pic.twitter.com/c33sZ8X0dE
— D-Intent Data (@dintentdata) November 26, 2024

धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का यूपी के झांसी जिले में आज दूसरा दिन है। सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा मंगलवार को 17 किमी चलेगी। सुबह 9 बजे धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर अपने लाखों अनुयाइयों के साथ यात्रा शुरू की थी। यात्रा की शुरुआत राष्ट्र ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ हुई। यात्रा के दौरान किसी ने फूलों के साथ मोबाइल फेंक दिया। फूलों के साथ फेंके मोबाइल को हाथ में लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिसने भी फूलों के साथ इसे मुझ पर फेंका है, वह मोबाइल अब मेरे हाथ में है। हिंदू सड़क पर हैं, लेकिन किसी पर पत्थर नहीं फेंक रहे हैं। यह उनकी प्रकृति में नहीं है। ऐसी हिंदू यात्राएं देश को गृह युद्ध में जाने से रोकने का काम करेंगी। कहा कि कई राज्यों में तो आगामी समय में गृहयुद्ध से काफी नुकसान होने वाला है।

गौरतलब है कि पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 160 किलोमीटर लंबी ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा निकाल रहे हैं। 21 नवंबर को यह पदयात्रा बागेश्वर धाम से शुरू हुई थी, जो 9 दिनों तक अनवरत रूप से चलते हुए 29 नवंबर को मध्य प्रदेश के ओरछा धाम पर सम्पन्न होगी। झांसी जोली में पहुंचने पर सोमवार को हिंदू एकता पदयात्रा में अभिनेता संजय दत्त और भारत के रेसलर खली भी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ पदयात्रा में चले।

इस दौरान संजय दत्त ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना भाई बताते हुए उन्हें गले लगाकर जादू की झप्पी दी। हाथ में हाथ मिलाए, कंधे पर हाथ रखकर साथ-साथ चलते दिखाई दिए। कहा कि बाबा मेरे गुरु और छोटे भाई हैं। मैं उनके साथ हमेशा हूं। वो जहां ले चलेंगे मैं उनके साथ जाऊंगा। इससे पहले श्री शास्त्री ने संभल जामा मस्जिद सर्वे को लेकर कहा कि जो सच है, वो सामने आना चाहिए। ऐसे उपद्रवियों को रोकने के लिए ऐसी पदयात्राएं होती हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से अगर किसी को दर्द हो रहा है तो होने दो। उनकी यात्रा देश के 100 करोड़ हिंदुओं की यात्रा है। जिसमें वह अपने हिन्दू भाइयों को संस्कृति से जोड़ने और सनातन धर्म के साथ चलने का आग्रह करने के लिए सड़क पर निकले हैं। ऐसी यात्राएं नहीं होंगी तो देश में हालत और बिगड़ते जाएंगे और हमारी संस्कृति पर हमला होता रहेगा।

बुल्डोजर से फूल बरसाकर हुआ स्वागत

मंगलवार की शाम तक यह पदयात्रा झांसी के घूघसी गांव में पहुंचेगी। यहीं रात्रि विश्राम रहेगा। सोमवार को बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पद यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए थे। झांसी लोकसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही बुलडोजर पर सवार होकर लोगों ने फूल बरसाकर उनका भव्यता के साथ स्वागत किया था। यात्रा में फिल्म अभिनेता संजय दत्त, द ग्रेट खली ने शामिल होकर हिंदू राष्ट्र बनाने का समर्थन किया।