mobile recovered – Dainik Bhaskar UP/UK

बरेली : चोरी का मोबाइल बरामद के बाद भी थाने के चक्कर काटने को मजबूर है पीड़ित छात्रा
फाइल फोटो

दैनिक भास्कर ब्यूरो

बरेली । पुलिस महकमा पीड़ितों की फरियाद सुनने के लिए थाना की व्यवस्था से लेकर त्वरित कार्रवाई का दावा कर रही है, लेकिन थानों में इसका रत्ती भर असर नहीं है। जिस छात्रा कों महिला सम्मान मिलना चाहिए था। पुलिस उससे बार -बार थाने के चक्कर लगवा रही है। एक माह बीत रहा मगर अभी तक छात्रा कों इंसाफ नहीं मिला है। यहां तक कि छात्रा उस दिन की अपनी बहादुरी कों बुज़दिली समझने लगी है। युवती कहती है काश उस दिन लुटेरे फ़ोन लें ही जाते तो अच्छा था। इस तरह बार -बार थाने के चक्कर तो नहीं काटना पड़ते।

क्या है पूरा मामला

दिव्यांशी बताती है कि वो एक मॉल में जॉब करती है। बीते 19अगस्त कों वो सेटेलाइट से अपने घर जा रही थी। इस बीच दिव्यांशी जिस ऑटो में सवार हुई उसमें दो अन्य युवक भी सवार थे।ऑटो चालक युवती कों घर कों छोड़ने के बजाय दिव्यांशी कों जंक्शन रोड की तरफ लें जानें लगा। जिसका दिव्यांशी ने विरोध किया। तो ऑटो चालक नें बदतमीजी शुरु कर दी और दिव्यांशी को ऑटो में से धक्का देकर चालक दिव्यांशी का फोन लेकर फरार हो गया। उसके बाद दिव्यांशी ने ऑटो का पीछा किया। वही छात्रा ने ऑटो चालक को बटलर प्लाजा के पास जाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची दिव्यांशी ने बहादुरी दिखाकर ऑटो चालक से अपना फ़ोन लें लिया मौके शोर-शराबा होने लगा वही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने झपट मार की पिटाई भी की तभी घटनास्थल पर पुलिस चोर कों थाने लें गईं साथ में उस मोबाइल को जप्त कर लिया गया।

वही दिव्यांशी अपने फोन कों पाने के लिये थाने के चक्कर लगा रही है। दिव्यांशी का आरोप है कि थाने में रोज उसे नई नई प्रक्रिया बताकर टालने की कोशिश कर रहे हैं पहले दिन बोला गया कल मिल जाएगा दूसरे दिन थाने में कुछ लोगों ने कहा कि आवेदन लिख दो उसके बाद मिल जाएगा। फिर जब आवेदन लिखा गया तो अब कहा गया कि यह कोर्ट का मामला है इतना आसानी से मोबाइल नहीं मिलेगा।वही दिव्यांशी बिना मोबाइल के काफी परेशान है।छात्रा का कहना है कि वो मोबाइल से ऑनलाइन पढ़ाई करती थी और किसी से भी संपर्क नहीं कर पा रही है।

फतेहपुर : दो नाबालिग चोरों के संग मोबाइल बरामद
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल, घटना में प्रयुक्त दो गाड़िया बरामद हुई हैं। एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि शहर के अलग अलग स्थानों में तीन मोबाइल चोरी की घटनाएं हुई थी। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे।

घटना में प्रयुक्त दो वाहन बरामद

कोतवाल एसबी सिंह, उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, शिवकुमार यादव, दिवाकर सिंह ने बुधवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के तीन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और बाइक बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि नाबालिग अपने सहयोगी के साथ चोरी के मोबाइल बेंचने जा रहे थे तभी उन्हें पकड़ लिया गया। यह लोग शहर में घूम घूम कर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

औरैया : बिधूना पुलिस की गिरफ्त में दो लुटेरे, तमंचा समेत मोबाइल बरामद
औरैया। बिधूना पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो लुटेरों को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से अवैध तमंचा व लूट का मोबाइल फोन बरामद करने के साथ लूट में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया गया है। वही एक फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए भी पुलिस की कवायद तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक संजू जाटव पुत्र शीतल प्रसाद जाटव निवासी बढिन थाना एरवाकटरा द्वारा बिधूना कोतवाली में क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एरवाकटरा रोड पर सहसपुर के समीप एक लाल अपाचे सवार तीन अज्ञात लोगों द्वारा 29 मार्च 2023 को उसे रोककर उसका मोबाइल फोन वीवो छीन कर भाग जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई थी ।

एक फरार हुए आरोपी को पकड़ने की भी चल रही कवायद

आपको बता दें कि जिस पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह के निकट पर्वेक्षण एवं कोतवाल ललित कुमार की देखरेख में उपनिरीक्षक जेके दुबे उपनिरीक्षक सुशील चंद्र सिपाही अरविंद सिंह व शीलेंद्र सारस्वत ने कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह निवासी नवादा मलखान थाना बिधूना कुलदीप बाबू पुत्र राम प्रकाश निवासी मोहल्ला दानशाह कस्बा सहार थाना सहार को बिधूना कस्बे के अरिन्द नदी के समीप सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है ।

वही तीसरा आरोपी सूरज पुत्र प्रेम बाबू निवासी बंसई थाना सहार मौके से बचकर भाग जाने में सफल रहा है पकड़े गए आरोपी राहुल के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर कारतूस व कुलदीप बाबू के पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किए जाने के साथ घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल को पकड़कर सीज किया गया है। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है वहीं फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने का भी प्रयास तेज कर दिया गया है।