modinagar news – Dainik Bhaskar UP/UK

संपत्ति की लालच में हैवान बना बेटा: सो रहे माता-पिता को चाकू से गोदा…चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी
गाजियाबाद (मोदनीगर)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के मोदीनगर इलाके में संपत्ति के विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को खून के आंसुओं में डुबो दिया। महज एक मकान के लालच में अंधे हुए एक बेटे ने अपने उन बूढ़े माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिन्होंने उसे पाल-पोसकर बड़ा किया था। आरोपी बेटे ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अपने माता-पिता को लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया।

मकान नाम न करने पर भड़का बेटा, घर बना कुरुक्षेत्र

मिली जानकारी के मुताबिक, मोदीनगर की गोविंदपुरी कॉलोनी के रहने वाले 70 वर्षीय रमाशंकर अपनी पत्नी सुशीला देवी, बेटे मनोज और बहू किरण के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि मनोज पिछले काफी समय से अपने पिता पर पैतृक मकान को उसके नाम ट्रांसफर करने का दबाव बना रहा था। रमाशंकर इसके लिए तैयार नहीं थे, जिसे लेकर घर में पिछले कई दिनों से कलह चल रही थी। महज चार दिन पहले भी इसी बात को लेकर घर में बड़ा झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पीड़ित बुजुर्ग न्याय की गुहार लेकर पुलिस चौकी भी पहुंचे थे।

पुलिस की सुस्ती पड़ी भारी? सोमवार को दी थी शिकायत

इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित बुजुर्ग दंपती ने सोमवार को भी मोदीनगर थाने जाकर बेटे द्वारा की जा रही मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने उस समय ठोस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें मंगलवार को आने की बात कहकर घर वापस भेज दिया। अगर पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप किया होता, तो शायद आज यह दर्दनाक मंजर देखने को न मिलता।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी, हालत बेहद नाजुक

मंगलवार को विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आगबबूला मनोज ने चाकू उठा लिया और अपने माता-पिता पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान घर में मची चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ते, आरोपी मनोज वहां से रफूचक्कर हो चुका था। पड़ोसियों ने तुरंत खून से लथपथ बुजुर्ग दंपती को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव गहरे होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक परिवार की ओर से कोई लिखित तहरीर (शिकायत) नहीं मिली है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद से पूरी गोविंदपुरी कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस कलयुगी बेटे की करतूत की निंदा कर रहे हैं।

बीच सड़क पति-पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, सहेली के साथ दिल्लगी करना पड़ा महंगा….
ये हैरान कर देने वाला मामला यूपी के  गाजियाबाद मोदीनगर से सामने आया है. जहाँ एक पति को पत्नी की सहेली से दिल्लगी करना उस समय महंगा पड़ गया जब उसकी पत्नी ने उसे सहेली के साथ एक रेस्टोरेंट रंगेहाथ पकड़ लिया। यह देखते ही गुस्से में लाल पत्नी ने पति की जमकर बीच सड़क धुनाई की। ये घटना दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में देखने को मिली. इस घटना के दौरान वहा मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस तरह काफी देर तक बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर जैसे-तैसे मामले को शांत किया।

जानिए पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद  मुरादनगर के रहने वाले एक युवक की शादी हाल में ही कुछ महीने पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद युवक के ससुराल आने-जाने के दौरान पत्नी की एक सहेली पर उसका दिल आ गया। इसके बाद पत्नी के पीट पीछे उन दोनों ने मिलना-जुलना शुरू कर दिया। पति व सहेली की करतूत की भनक जैसे ही नवविवाहिता को लगी तो उसने इसका जमकर विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने मुलाकातों का दौर जारी रखा।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को युवक पत्नी की सहेली से मिलने दिल्ली-मेरठ स्थित कपड़ा मिल के पास एक रेस्टोरेंट में मिलने जा रहा था। किसी तरह इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई। फिर क्या था वह भी पति के पीछे-पीछे मौके पर पहुंच गई और दोनों को मौज-मस्ती करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने अपनी सहेली के साथ ही पति को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई।

झगड़ा करते-करते तीनों लोग बीच सड़क पर पहुंच गए। बीच सड़क पर पति-पत्नी और वो के हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मौका मिलते ही सहेली नौ दो ग्यारह हो गई। वहीं पत्नी ने चप्पल उतारकर पति को जमकर पीटा। वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों को समझाकर मामले को किसी तरह शांत किया।