Monsoon enters Bhopal-Indore today – Dainik Bhaskar UP/UK

WEATHER UPDATE : भोपाल-इंदौर में आज मानसून की एंट्री, 13 जिलों में होगी भारी बारिश
भोपाल में सोमवार दोपहर 3 बजे के बाद काले बादल घिर आए और तेज बारिश शुरू हो चुकी है। इंदौर में भी मानसून की तूफानी एंट्री होगी। रविवार शाम भारी बारिश की वजह से श्योपुर में नदी-नाले उफना गए। देर रात आवदा थाना इलाके में दंपती बरसाती नदी में बह गए। कैलोर पंचायत के केरका गांव के रामस्वरूप आदिवासी और उनकी पत्नी रात 9 बजे जंगल से लौट रहे थे। बरसाती नदी को पार करते वक्त दोनों बह गए। देर रात रामस्वरूप का शव बरामद कर लिया गया। महिला लापता है।

श्योपुर शहर से ही 9 किलोमीटर दूर बावंदा पर सीप नदी में उफान आने से रविवार शाम 6 बजे से श्योपुर-शिवपुरी हाईवे बंद हो गया। देर रात पानी कम हुआ। शिवपुरी के अलावा बालाघाट, सीधी, गुना, ग्वालियर सिटी, रीवा, अशोकनगर, दमोह में भी तेज पानी गिरा। राजगढ़, बड़वानी, अशोकनगर, धार सिटी, भिंड, छिंदवाड़ा, उज्जैन, रीवा, गुना, शहडोल, भोपाल और इंदौर को भी बारिश ने भिगोया। मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच जहां ज्यादा एक्टिव है, वहीं अरब सागर वाली ब्रांच नमी दे रही है। इसी कारण 24 घंटे में 22 जिलों में जमकर बारिश हुई।

बैरागढ़ में भरा पानी, बड़ा हादसा टला
भोपाल में सोमवार दोपहर में हुई तेज बारिश से बैरागढ़ समेत शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। कई घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हो गए। बैरागढ़ स्थित पुरानी सिंधु टॉकीज के पीछे नाले में भी पानी आ गया। इस कारण यहां काम कर रहे कर्मचारी बहने जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, वे जैसे-तैसे बच पाए। नगर निगम के जोन-1 के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को बाहर निकाला। नाले में जब पानी आया, तब छह से आठ कर्मचारी काम कर रहे थे। नाले के पास निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें कर्मचारी लगे थे।

कैंची छोला में नाले का पानी बाहर आया
राजधानी के कैंची छोला की गली नंबर-3 में भी पानी भर गया। नाली का पानी सड़क पर आने से राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई। करोंद के शिवनगर, कोलार समेत निचली बस्तियों में भी पानी भर गया। सीजन की पहली तेज बारिश ने नगर निगम के सारे दावों की पोल भी खोलकर रख दी।

छिंदवाड़ा में घरों में घुसा पानी, राजगढ़ में बिजली गिरने से बच्चे की मौत

छिंदवाड़ा में रविवार शाम को हुई बारिश से नाले उफना गए। राजगढ़ में बिजली गिरने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। मासूम अपने माता-पिता के साथ बाइक से जा रहा था। अचानक बारिश होने से वह माता-पिता के साथ पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। बिजली गिरने से मासूम की मौत हो गई, जबकि माता-पिता झुलस गए। घटना राजगढ़ के सुठालिया थाना क्षेत्र के अमरगढ़ में रविवार शाम 4 बजे की है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, खरगोन, झाबुआ, रतलाम, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, राजगढ़, नीमच और मंदसौर में सोमवार सुबह तक तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, शहडोल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, रीवा और उज्जैल संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।