Moscow – Dainik Bhaskar UP/UK

मॉस्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की खबर ने मचाया हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने ली प्लेन की तलाशी
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह मॉस्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की खबर के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने सभी यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से उतार लिया है। यात्रियों के सामान और प्लेन की तलाशी ली गई है। फिलहाल, इनमें कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

बम की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को गुरुवार देर रात मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम फटने का धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया और एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। शुक्रवार अल सुबह करीब 3:20 बजे फ्लाइट नंबर SU 232 की रनवे 29 पर लैंडिंग करवाई गई।

पुलिस ने बताया कि पहले सभी यात्रियों, फिर क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। विमान की चेकिंग की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी कोई बम नहीं मिला है। फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे। पुलिस सभी यात्रियों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद ही सभी लोगों को एयरपोर्ट से बाहर निकलने दिया जाएगा।

भारत से गुजरे ईरानी प्लेन में बम की सूचना अफवाह

10 दिन पहले ईरान के यात्री विमान में बम की खबर आई थी, जो बाद में अफवाह निकली। दरअसल, विमान में बम की धमकी मिलने के बाद प्लेन के पायलट ने दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी, लेकिन ATC ने दिल्ली की जगह जयपुर या चंडीगढ़ जाने को कहा। इसके बाद विमान की निगरानी के लिए एयरफोर्स के सुखोई फाइटर जेट लगाए गए।

इन फाइटर जेट्स ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी और पीछा करते हुए उसे भारतीय सीमा से बाहर छोड़ आए। फ्लाइट ने चीन के ग्वांगझाऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। तलाशी के बाद इसमें कोई बम नहीं मिला।

पाकिस्तान से मिला था बम का इनपुट
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को महान एयर की फ्लाइट में बम का इनपुट लाहौर ATC से मिला था। इसके बाद, दिल्ली ATC ने पायलटों को जानकारी दी। साथ ही विमान को जयपुर और फिर चंडीगढ़ में उतरने का विकल्प दिया गया था, लेकिन पायलटों ने लैंडिंग से इनकार कर दिया और दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी, जिससे इनकार कर दिया गया।

सिंगापुर एयरलाइंस के विमान में बम की सूचना झूठी निकली

सिंगापुर एयरलाइंस के एक विमान में बम होने की सूचना झूठी निकली। इसकी जानकारी सिंगापुर के रक्षा मंत्रालय ने दी। इसमें बताया गया कि सैन फ्रांसिस्को से फ्लाइट में बैठे यात्री ने अपने हैंडबैग में बम होने का दावा किया था। लैंडिंग के बाद तलाशी के दौरान कुछ भी नहीं मिला। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फीफा विश्व कप 2018: आपनिंग सेरेमनी में पूरी दुनिया की निगाहें टिकी इन हस्तियों पर…
फीफा विश्व कप के लिए फैंस तैयार हैं और इसका पहला पड़ाव होगा  जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होंगी। आइए जानते हैं कि इस बार की ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन बटोरेगा सुर्खियां..

नई दिल्लीः रूस की मेजबानी में आयोजित हो रहे 21वें फुटबॉल विश्वकप का शुभारंभ गुरुवार को मॉस्को में होगा। रूस की राजधानी मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ फुटबॉल जगत के सबसे बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। ओपनिंग सेरेमनी में दुनिया की तमाम हस्तियां मैदान पर होंगी, कुछ परफॉर्म करेंगी तो कुछ अपनी मौजूदगी भर से फैंस का दिल जीतेंगी।

– तकरीबन 500 स्थानीय कलाकार

फीफा विश्व कप 2018 की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान तकरीबन 80 हजार दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान तकरीबन 500 स्थानीय कलाकार यहां प्रस्तुति देंगे जिसमें डांसर्स के अलावा जिमनास्ट और ट्रैम्पोलिनिस्ट भी शामिल होंगे।

– रॉबी विलियम्स बिखेरेंगे जलवा

फीफा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की पुष्टि कर दी थी कि ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्सन इस ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। रॉबी विलियम्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर खुद भी ये ऐलान कर दिया था। रॉबी विलियम्स ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैंने अपने करियर में बहुत कुछ किया और अब फीफा विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी करना..ये बचपन का सपना रहा है।’

Very excited to be returning to Russia to perform at the opening of the @FIFAWorldCup – tune in early on Thursday for an unforgettable show! #WorldCup pic.twitter.com/skwCwt21SM

— Robbie Williams (@robbiewilliams) June 11, 2018

– आइडा गेरीफ्यूलिना देंगी रॉबी का साथ

इस दौरान रूसी सोपरानो कलाकार आइडा गेरीफ्यूलिना भी रॉबी का स्टेज पर साथ देंगी। आइडा रूस में काफी लोकप्रिय हैं और यही वजह है कि फीफा ने रॉबी के साथ आइडा को मंच पर उतारने का फैसला लिया ताकि स्थानीय फैंस अपनी सीटों से बंधे रहें।

आइडा के अलावा पेरुवियाई ओपरेटिक टेनर जुआन डिएगो फ्लोरेज भी ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते नजर आएंगे।

स्पेनिश परफॉर्मर प्लासिडो डोमिंगो भी जलवा बिखेरेंगे..

रुस के क्लासिकल पियानिस्ट डेनिस मात्सुएव भी मंच पर नजर आएंगे..

– ये भी दिखेंगे मैदान पर

फीफा विश्व कप 2018 की इस ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर व दो बार की विश्व विजेता ब्राजीली टीम के सदस्य रोनाल्डो भी मौजूद रहेंगे। रोनाल्डो दुनिया भर में फुटबॉल प्रेमियों के चहेते रहे हैं और आज भी ये सिलसिला कायम है। रोनाल्डो के अलावा गायक निकी जैम और हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ भी यहां मौजूद रहेंगे जिन्होंने फीफा विश्व कप 2018 के आधिकारिक गीत ‘लिव इट अप’ में भी अपनी भूमिका निभाई है।

इनके अलावा रूसी कोलोरटूरा सोपरानो अल्बीना शगीमुरातोवा, रूसी बास ओपरा सिंगर इल्दार और अल्बेनिया की गायिका एरा इस्त्रेफी भी परफॉर्म करेंगी।