Mother Ganga – Dainik Bhaskar UP/UK

कानपुर : मां गंगा के तटो पर उमड़ा आस्था का सैलाब
गंगा के घाटों पर देखने को मिला मेले सा नजारा

लाखो श्रृद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

कानपुर। नगर, भारत देश सनातनी मान्यताओं का देश है और यहां हर पर्व ईश्वर के साथ ही ब्रम्हाण्ड एवं प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने वाली हमारी परम्परा रही है और इस देश के सभी पर्व इसी पर आधारित है कि हम कैसे ईश्वर की संरचना का सम्मान करे और हर जीवों के प्रति सम्मान रखे। आस्था और श्रद्धा के पर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शहर के सभी गंगा घाटों पर पहुंचे लाखों श्रृद्धालुओ ने गंगा स्थान कर पूजा-ध्यान किया।

सरसैया घात पर रविवार की शाम से ही दूर-दराज से श्रृद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। हर बार की ही भांति भारी संख्या में श्रृद्धालुओं की के आगमन के लिए कानपुर प्रशासन द्वारा हर तैयारी को पूर्ण कर लिया था। जहां रविवार की शाम को मां गंगा की आरती की तो वहीं घाटों पर सर्दी होने के बाद भी श्रृद्धालुओ ने भोर की प्रथम प्रहर में स्नान आरम्भ कर दिया।

बिठूर के ब्रम्हावर्त घाट, मौनी घाट, मैग्जीन घाट, सरसैया घाट, गोला घाट, सिद्धनाथ घाट सहित सभी घाओं पर भक्तों का जमावडा लगा रहा। भक्ती की इस गंगा में स्नान के बाद पूजन-अर्चन और दान भी दिया गया। सजग प्रशासन घाटों और आस-पास के क्षेत्रों में सर्तक रहा और यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखा।

घर-घर में हुआ श्रीहरि विष्णु तथा तुलसी पूजन –

तुलसी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और कार्तिक भर प्रत्येक घरों में तुलसी का तथा भगवान विष्णु का विशेष पूजन किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के लिए महिलाओं ने व्रत रखा और तुलसी की पूजा की। माता तुलसी को भोग लगाया गया, उन्हे वस्त्र उढाये गये साथ ही आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। ऐसी मान्यता है कि जो भी तुलसी की पूजा करता है उसके जीवन मंे सुख शांति होती है और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं भगवान विष्णु को भी तुलसी अत्यंत प्रिय है और तुलसी पूजा करने वालों पर भगवान विष्णु की भी कृपा बरसती है।

मां गंगा सेवा समिति ने मां गंगा की महाआरती –

माँ गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर माँ गंगा की महाआरती बड़ी धूमधाम के साथ 501 दीपों के द्वारा सरसैयाघाट में आयोजित की गयी। जिसमें महामंडलेश्वर दामोदर दास महाराज के कुशल संचालन में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने माँ गंगा जी की पूजा अर्चना करने के उपरांत दीपदान किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीनानाथ द्विवेदी ने संबोधित करते हुए सभी उपस्थित भक्तों को प्रदूषण मुक्त समाज और माँ गंगा जी की सफाई रखने पर जोर दिया।

महाआरती में प्रमुखरूप से डाॅ. श्याम बाबू गुप्ता, राकेंद्र मोहन तिवारी, डाॅ. कुशल द्विवेदी, सुरेश गुप्ता, संदीप साहू, विनोद मिश्रा, हरिओम मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, प्रतिभा साहू, शोभित गुप्त आदि उपस्थित रहे।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X