mother murder news – Dainik Bhaskar UP/UK

हत्यारोपी बेटे ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मां में आती थी पिता की आत्मा
मुंबई। एक वक्त मॉडल और फैशन डिजाइन रहीं सुनीता सिंह की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। ओशिवारा पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में सुनीता सिंह की हत्या के आरोपी और उनके बेटे लक्ष्य सिंह (26) ने खुलासा किया है कि उसके दिवंगत पिता की आत्मा अक्सर मां के शरीर में आती थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी लक्ष्य सिंह ने पुलिस पूछताछ में ताजा खुलासा किया है और बताया है कि उसके पिता कुलदीप सिंह की मौत के बाद मां अजीब तरह की हरकतें करती थी। उसने बताया कि मां के अंदर पिता की आत्मा आ जाती थी और वो अजीब ढंग से आवाजें निकालते हुए कुछ भी अजीबोगरीब चीजें मांगने लगती थी। कभी कभार तो पैसे या फिर नशे की चीजें मांगती थी।

बाबा की तलाश में पुलिस

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि कई बार वो गलत काम करने का भी दवाब बनाती थी और इनकार किए जाने पर झगड़ा करना शुरू कर देती थी। लक्ष्य के मुताबिक बीते बुधवार को वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी मना रहा था, इस दौरान उसकी मां नशे में अजीबोगरीब हरकतें करनी लगी। पुलिस ने आरोपी की गर्लफ्रेंड को सरकारी गवाह बना लिया है। पुलिस एक बाबा की भी तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को आरोपी लक्ष्य ने नशे में अपनी मां सुनीता सिंह को बाथरूम के अंदर धक्का देने के बाद बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार को लक्ष्य ने विलेपार्ले से इस बाबा को बुलाया ताकि वो मां को देख सके। लेकिन बाबा ने बेसुध पड़ी सुनीता को देखने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाने की बात कही और वहां से चलता बना।

बेसुध मां को छोड़कर भाग निकला था बेटा

बाबा ने कहा था कि पहले अस्पताल में सुनीता को होश आ जाए, इसके बाद वो शरीर से आत्मा निकाल देगा। लेकिन लक्ष्य सुनीता को अस्पताल ले जाने की जगह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग निकला। इसके बाद पुलिस को कुछ लोगों से लोखंडवाला स्थित फ्लैट में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शक की बिनाह पर लक्ष्य को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस हिरासत में मौजूद लक्ष्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।