mourning spread among the family members – Dainik Bhaskar UP/UK

बरेली : खेल-खेल में मासूम बच्ची की गई जान, परिजनों में पसरा मातम
बरेली। जनपद के ग्रामीण इलाके से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां लुका-छिपी खेलते हुए 4 वर्ष की बच्ची की मौत कार के अंदर दम घुटने से संदिग्ध हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकता था लेकिन बच्ची के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि पड़ोसी बच्चों के साथ बच्ची खेलते-खेलते कार के अंदर पहुंच गई और थोड़ी देर बाद अज्ञात कारणों से कार का दरवाजा लॉक हो गया। बच्ची बाहर निकलने का प्रयास करती रही लेकिन सफल नहीं हो पाई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। दो घंटे बाद परिजनों को जब उसका ख्याल आया तब तक देर हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ सकती थी मौत की असल वजह

दरअसल, बिशारतगंज थाना क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाली घटना मंगलवार शाम की है। थाना क्षेत्र के बलेई भगवन्तपुर के किसान कुंवरसेन सक्सेना की बेटी मधु देर शाम अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चे रोज की तरह ही लुका-छिपी खेलते हुए शोर कर रहे थे इसलिए किसी ने ज्यादा गौर नहीं किया। अंधेरा होने तक सभी बच्चे आसपास ही उछल-कूद कर रहे थे। इसके बाद सभी बच्चे घर पहुंच गए। जब मधु का पता नहीं चला तब उसकी तलाश शुरू की गई। बच्ची को कई जगह ढूंढा गया मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चला वहीं पास में खड़ी एक कार के अंदर जब झांक के देखा तब उसमें बच्ची मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अक्सर देखने में आया है कि जहां चोरी का डर नहीं होता है वहां सामान्य तौर पर गाड़ी को बिना लॉक के खुला ही छोड़ दिया जाता है। बड़ा सवाल यहीं पर खड़ा होता है कि गाड़ी अपने आप लॉक कैसे हो गई। दूसरी बड़ी लापरवाही ये रही कि यदि बोलेरो के दरवाजे बाहर से लॉक होते तो मधु उसमें छिपने का प्रयास नहीं करती और शायद ऐसी जानलेवा घटना न होती। कुंवर सेन की पत्नी सुनीता गृहणी हैं और उनके तीन बच्चों में मधु सबसे छोटी थी। बुधवार को गांव के समीप रामगंगा किनारे बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

औरैया : हाइवे पर मिला ई-रिक्शा चालक का शव, परिजनों में पसरा मातम
फाइल फोटो

औरैया। अजीतमल में नेशनल हाईवे पर भट्ठा रोड के सामने एक ई रिक्शा चालक का शव मिला। घटना स्थल से दो सौ मीटर दूर गली में उसका ई रिक्शा खड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ई रिक्शा चालक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक घर में इकलौता कमाने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर का रहने वाला हरिओम नागर (32 वर्ष) पुत्र बाबू ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार मे उसके अलावा मां कमला देवी, पत्नी लक्ष्मी, पुत्री पायल और पुत्र सत्यम और दीपेश साथ रहते हैं। हरिओम अक्सर कस्बे में बनी ट्रैवल्स एजेंसियों से अक्सर हाईवे पर रुकने वाली बसों में बैठाने के लिये सवारियों को लेकर जाता था।

400 मीटर दूरी पर गली में खड़ा मिला ई-रिक्शा

बुधवार को रात किसी व्यक्ति ने पुलिस को नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसको एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिओम की मौत की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचे और शव देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

मृतक हरिओम ई रिक्शा से रोज सवारियां लेकर हाईवे पर छोड़ने जाता था। बुधवार की रात उसका शव नेशनल हाईवे पर औरैया से इटावा की ओर जाने पर सड़क पर मिला है। जबकि उसका ई रिक्शा घटनास्थल से चार सौ मीटर दूर भटा रोड पर ट्रांसफार्मर के पास खड़ा मिला है। जिसके बाद हरिओम की मौत के पीछे कई सवाल खड़े हो गये हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसको सड़क हादसा मान रही है। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चैहान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता लगेगा और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फतेहपुर : सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत, परिजनों में पसरा मातम
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । शादी समारोह से घर वापस जा रहे बाइक सवार दो चचेरे भाई शुक्रवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में अनियंत्रित वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी भी कानपुर ले जाते समय रास्ते में सांसें थम गईं। बता दें कि ललौली थाना क्षेत्र के गंगईपार गांव निवासी रामजी मुंबई व उसका चचेरा भाई ज्ञान सिंह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बताते हैं कि दोनों दो मई को ही परदेश से गांव लौटे थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार ज्ञानसिंह के ससुराल राधानगर के रमवां में शादी थी। जहां समारोह में शामिल होने के बाद देर रात बाइक से दोनों वापस गांव लौट रहे थे।

एक गम्भीर घायल, परिजनो में मचा कोहराम

इस बीच जैसे ही बाइक सवार थाना क्षेत्र के कंजरवा डेरा के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार एक वाहन, बाइक में जोरदार टक्कर मारकर मौके से भाग गया। हादसे में ज्ञान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामजी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामजी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालात नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में सांसें थम गईं।

सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र गम्भीर

थरियांव थाना क्षेत्र के एनएच-2 पर उसरैना गांव के समीप देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर रानी कालोनी मोहल्ला निवासी मनोहर का 47 वर्षीय पुत्र रामबली व रामबली का 12 वर्षीय पुत्र विवेक देर शाम थरियांव थाना क्षेत्र से बाइक द्वारा फतेहपुर आ रहे थे। जब वह एनएच-2 पर उसरैना गांव के समीप पहुंचे तभी एक दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।

जिसमें पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित करते हुए पुत्र की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मृतक रामबली के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया और सभी रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे।