MP Maneka Gandhi – Dainik Bhaskar UP/UK

सुल्तानपुर : सांसद मेनका गांधी ने 3053 गरीबों को दिया आवास का स्वीकृत पत्र
सु्ल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुलतानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने बुधवार को अपने सुलतानपुर दौरे के तीसरे व अंतिम दिन कूरेभार विकासखंड मुख्यालय पर 3053 लाभार्थियों को पीएम आवास के स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण किया। जिसके उपरांत श्रीमती गांधी ने पीरोंसरैया में प्रदीप सिंह, विसावां बलवन्त सिंह एवं हैधनाकला में जय प्रकाश मिश्र के संयोजन में न्याय पंचायत स्तर के प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित किया। श्रीमती गांधी ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधान मेरे दाहिने हाथ है वह मेरे साथ गांवों के विकास को पंख देने का काम करे। श्रीमती गांधी ने बताया कि वह अब तक 3 हजार करोड़ रूपए से अधिक का विकास कार्य संसदीय क्षेत्र में करा चुकी हैं।

संसदीय क्षेत्र में कराया 3000 करोड़ का विकास कार्य रू मेनका संजय गांधी

श्रीमती गांधी ने कहा कि मां की ताकत को छोटा मत समझना। अपने काम के लिए कभी किसी को रिश्वत मत देना। मुझे फोन कर बताना, बिना रिश्वत के आपका काम होगा। मैं भ्रष्टाचारी अधिकारी व कर्मचारियों को विल्कुल प्रसन्द नही करती। मेरी कोशिश है कि सुलतानपुर के गरीबों व जरूरतमंदो को न्याय दिला सकूं। श्रीमती गांधी ने बताया कि अलीगंज से प्रभात नगर तक 72 करोड़ की लागत से जर्जर मार्ग का बहुत ही जल्द निर्माण शुरू होगा। इसी बीच श्रीमती गांधी ने प्राथमिक विद्यालय लोहंगी का निरीक्षण कर मिड डे मील का अवलोकन किया। यहां श्रीमती गांधी ने स्कूल के जिम्दारों को परिसर में पौधे लगाकर हरा-भरा करने के लिए निर्देशित किया।

काम के लिए न देना रिश्वत, मुझे करना फोन करना-मेनका

श्रीमती गांधी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशिता करने के अटकलों को विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में है और भाजपा में ही रहेंगी। यदि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया तो वह निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगी। श्रीमती गांधी ने कहा कि 160 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना की कई सड़कों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से बात की है ।

फोटो-05 क्षेत्र की जनता से मुखातिब सांसद मेनका गांधी

एक माह के भीतर सुलतानपुर डिपो के बेड़े में कई नई बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि धनपतगंज- बल्दीराय रोड पर बंद हुई रोडवेज की बसों के संचालन में रोडवेज कर्मी व निजी बस संचालकों की संलिप्तता पाई गई है। जिसके जांच के निर्देश संजय कुमार प्रबंध निदेशक परिवहन निगम ने दिए हैं। श्रीमती गांधी ने बताया कि निजी स्कूलों के द्वारा कोरोना काल में ली गई 15 फीसदी फीस की वापसी के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिए निर्देश का अनुपालन कराया जाएगा।

श्रीमती गांधी ने बताया कि सुलतानपुर से लखनऊ के लिए एक नई ट्रेन के लिए रेलवे को पत्र लिखा है। इसके पूर्व श्रीमती गांधी ने सवेरे जनता दरबार लगाकर सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया। सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिनिधि रणजीत कुमार, पूर्व जिला महासचिव शशिकांत पांडेय, भाजपा नेता विकास शुक्ला, संदीप प्रताप सिंह, जिपं सदस्य बद्रीनाथ यादव, अरूण द्विवेदी, प्रधान बलवंत सिंह, भाजपा नेता अवध कुमार सिंह, भाजपा नेता उत्तम सिंह, जमुना पाण्डेय, रघुवीर सिंह, संदीप पांडेय, संदीप तिवारी, नीतीश अग्रहरि, प्रिंस सिंह, राजधर शुक्ल, अवधेश दुबे, बब्बू फाइटर, दिलीप सिंह, आचार्य सूर्यभान पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह, प्रधान हजारी लाल साहू, प्रशांत द्विवेदी, प्रदीप यादव, मोनू मिश्रा, धर्मेश चैरसिया, लाल बहादुर यादव, चन्द्रभान यादव, गुलाम हैदर बब्बू सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान, बीडीसी, क्षेत्रीय गणमान्य व प्रभावशाली लोग मौजूद रहे।