nano urea – Dainik Bhaskar UP/UK

पीलीभीत : खाद के साथ नैनो यूरिया देने पर दबगों ने समिति कर्मी की कर दी पिटाई
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। दियोरिया कलां में खाद लेने आये दबगों को खाद के साथ नैनो (लिक्विड) देने पर विवाद में समिति कर्मचारी की जमकर पिटाई लगा दी, आरोप हैं कि खाद बिक्री के रखे लगभग ग्यारह हजार रूपये लेकर भाग निकले। साथ ही दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद समिति कर्मचारियों ने खाद गोदाम पर ताले डालकर दियोरिया पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। गांव इमलिया गंगी साधन सहकारी समिति पर सहयोगी कर्मचारी अजयपाल कार्यरत है। शुक्रवार को अजयपाल समिति पर बैठकर खाद की बिक्री कर रहे थे कि उसी दौरान मुड़िया भगवन्त के कुछ दबंग खाद लेने समिति पर आये व खाद के 25 बोरा निकलवाये कि अजय पाल ने 25 बोरा खाद के साथ ढ़ाई लीटर नैनो खाद (तरल पदार्थ) दे दिया।

जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस को दी मामले की तहरीर

इतने में दोनों में विवाद होने लगा, जिस पर सहयोगी अजय पाल ने विभागीय व शासन के निर्देश होना बताया। मगर दबंगों ने एक न सुनी और दंगा फसाद पर आमादा होते हुये मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। आरोप हैं कि इस दौरान बैग में रखे खाद बिक्री के ग्यारह हजार रूपये लेकर चम्पत हो गये।

दबंगों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी है। शोर शराबा सुनकर मौके पर तमाम लोग पहुंच गये। मारपीट से भड़के कर्मचारियों ने समिति पर ताला डालकर दियोरिया कोतवाली जा धमके और पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जेएल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही हैं, दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

बस्ती : देश को भारीभरकम उर्वरक सब्सिडी से कम करेगा नैनो यूरिया
कप्तानगंज-बस्ती। सहायक आयुक्त एवं निबंधक बस्ती आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र बस्ती के सभागार में एक दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के वैज्ञानिक वी.बी. सिंह,डा.आर.के. नायक उप महा प्रबंधक इफ़को लखनऊ,क्षेत्र प्रबंधक ज़ियाउद्दीन सिद्दीक़ी के साथ-साथ अपर ज़िला सहकारी अधिकारी सहायक विकास अधिकारी एवं जनपद के सभी सचिवों ने भाग लिया । डा.आर.के. नायक ने उपस्थित सहकारी समिति के सचिवों को नैनो यूरिया के महत्व के बारे में समझाया कि किस प्रकार एक बोतल तरल यूरिया एक बोरी यूरिया को प्रतिस्थापित कर सकती है। नैनो यूरिया से हमारी मिट्टी,जल एवं पर्यावरण की रक्षा होगी ही साथ देश पर पड़ने वाले उर्वरक सब्सिडी के भारी भरकम बोझ से भी देश को छुटकारा मिलेगा।

नैनो यूरिया परंपरागत यूरिया का विकल्प है।नैनो यूरिया परंपरागत यूरिया के मुकाबले सस्ता भी है एवं इसके प्रयोग से उत्पादन भी बढ़ता है।दलहनी फसलों में 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर उपयोग किया जाता है।जबकि खाद्यान्न फसलों में 4 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर फसल पर छिड़काव किया जाता है। इसके उपयोग से मिट्टी के जीवांश पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डा.नायक द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही नैनो डीएपी भी इफ़को द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा जो फसलों के लिये बहुत ही लाभदायक होगा। इसके प्रयोग से जड़ों का भरपूर विकास होता है तथा मात्र छः सौ में उपलब्ध कराया जाएगा । डा.वी.बी. सिह बंजरिया, बस्ती ने केवीके के नैनो यूरिया प्रदर्शन के प्रभावों की चर्चा की।
फसल में पहली बार दानेदार यूरिया का उपयोग एवं दूसरी बार नैनो यूरिया का छिड़काव किया जाना चाहिए। एक बोतल नैनो यूरिया की क्षमता एक बोरी यूरिया के बराबर है ।

वहीं ज़ियाउद्दीन सिद्दीक़ी क्षेत्र प्रबंधक विपणन ने पानी में शतप्रतिशत घुलनशील उर्वरकों ,जैव उर्वरक तथा अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी दी। ज़िला कृषि अधिकारी ने नैनो यूरिया उपयोगिता एवम प्रासंगिकता विषय पर विस्तार से चर्चा किया तथा आह्वान किया कि सही प्रकार से सही समय सही मात्रा के साथ प्रयोग कर काफ़ी फ़ायदा प्राप्त कर सकते हैं ।लेकिन किसानों को समझा कर ही दिया जाय । सहायक आयुक्त एवम सहायक आयुक्त आशीष श्रीवास्तव ने सभी सचिवों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक नैनो यूरिया की बिक्री कृषकों को करें लेकिन समितियों पर क्रय की गई मात्रा की बिक्री कर कृषकों से भी उपयोग कराना सुनिश्चित करें ।नैनो यूरिया की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए जनपद में अधिकतम नैनो की बिक्री करने वाले सचिवों को पुरस्कृत किया गया ।