nationalnews – Dainik Bhaskar UP/UK

सिलक्यारा सुरंग हादसा : टनल के अंदर 6 इंच की पाइप हुई आर-पार, मलबे में फंसे श्रमिकों का बढ़ा हौसला
उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान में आज एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। सुरंग के अवरुद्ध हिस्से में 6 इंच की पाइपलाइन बिछाकर सेकेंडरी लाइफ लाइन बनाने के लिए की जा रही ड्रिलिंग पूर्ण कर मलवे के आर पार 53 मीटर लंबी पाइपलाइन डाल कर इसके जरिये फंसे श्रमिकों तक खाद्य सामग्री पहुचाने की तैयारी की जा रही है।

जानिए क्या कहा रेस्क्यू अभियान के प्रभारी ने

आज शाम लगभग साढ़े चार बजे एनएचएआईडीसीएल के निदेशक अंशुमनीष खलखो, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और टनल के भीतर संचालित रेस्क्यू अभियान के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि गत नौ दिनों से चल रहे रेस्क्यू की इस पहली कामयाबी के बाद श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के अहर्निश प्रयास तेजी से संचालित किए जाएंगे।

सुरंग में फंसे श्रमिकों का बढ़ा भरोसा

सुरंग में फंसे श्रमिकों के जीवन की रक्षा के लिए अबतक 4 इंच की पाइपलाइन ही लाइफलाइन बनी हुई थी। अब सेकेंड्री लाइफ लाइन के तौर पर छह इंच व्यास की पाइप लाइन मलवे के आरपार बिछा दिए जाने के बाद श्रमिकों तक बड़े आकार की सामग्री व खाद्य पदार्थ तथा दवाएं और अन्य जरूरी साजो सामान के साथ ही संचार के उपकरण भेजने में सहूलियत होगी। जिससे अंदर फंसे श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित बनाये रखने का भरोसा कई गुना बढ़ा है। इस अच्छी खबर के बाद श्रमिकों और उनके परिजनों साथ ही रेस्क्यू के मोर्चों पर खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है और रेस्क्यू के अन्य विकल्पों को लेकर अब उम्मीदें उफान पर हैं।

उत्तराखंड शासन ने रेस्क्यू में जुटे लोगों को बधाई दी

इस बीच उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने आज परियोजना व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुरंग का निरीक्षण कर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और सेकेंडरी लाइफलाइन बनाने के काम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर रेस्क्यू में जुटे लोगों को बधाई दी।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने ‘प्रधानमंत्री मोदी को ब्रांड क्या बताया, BJP में तूफान सा आ गया
मुंबई । महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सियासत थमने के बजाय और बढत़ा ही जा रहा है। इस बीच कांग्रेस ने मराठा आरक्षण को लेकर बड़ा दांव चला है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनी तो जाति जनगणना के आधार पर मराठा आरक्षण दिया जाएगा।

नाना पटोले ने पीएम मोदी को बताया ब्रांड

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने पीएम मोदी को एक ब्रांड बताया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मोदी एक ब्रांड हैं, लेकिन एक ब्रांड केवल कुछ समय के लिए ही रहता है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रांड आते हैं और चले जाते हैं और इसलिए यह ब्रांड भी अब बदल जाएगा।

जाति जनगणना के आधार पर देंगे मराठा आरक्षण- नाना पटोले

वहीं, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार महाराष्ट्र की सत्ता में आती है तो वह जाति जनगणना के आधार पर मराठा आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि एक भारत विरोधी खिलाड़ी कल स्टेडियम गया और हम मैच हार गए। लोगों का मानना था कि टीम इंडिया जीतेगी, हर किसी ने मैच देखा। जब वह खिलाड़ी स्टेडियम के अंदर पहुंचा तो हमने मैच हारना शुरू कर दिया, लेकिन वह खिलाड़ी हमारी पार्टी में नहीं है।

मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल भेजकर मांगे 20 करोड़ रुपये
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धमकी ईमेल भेजकर दी गई है। अज्ञात व्यक्ति ने मुकेश अंबानी की कंपनी के आईडी पर ईमेल भेजा है। इसमें कहा गया है कि अंबानी 20 करोड़ रुपए दें, नहीं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक देश की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक और बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने मुकेश अंबानी से 20 करोड़ रुपये की मांग की है, और कहा है कि पैसे नहीं देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 27 अक्टूबर को मुकेश अंबानी की कंपनी के ईमेल आईडी पर एक अज्ञात शख्स ने ये धमकी भरा ईमेल भेजा है. धमकी भरे ईमेल में लिखा है, ‘IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in India’।

FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर मुंबई के गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. धमकी भरे ई-मेल में लिखा है कि पैसे नहीं देने पर वो मुकेश अंबानी पर हमला करवा सकता है, क्योंकि उसके पास देश के अच्छे शूटर्स है।

पिछले साल भी मिली थी धमकी

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक शख्स ने फोन किया था. उसने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. तब कॉल करने वाले ने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी का नाम लेकर उनकी जान लेने की भी धमकी दी थी. साथ ही मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को भी उड़ाने की धमकी दी थी।

2021 में मिली थी विस्फोटकों से लदी SUV

जबकि फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के घर के पास एक लावारिश SUV मिलने से सनसनी फैल गई थी. मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर ‘एंटीलिया’ के पास विस्फोटकों से लदी एक SUV मिली थी. इसमें करीब 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्ठी मिली थी. चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी. जिसके बाद मुंबई पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

विक्रम के उतरते ही चांद की सतह का क्यों बदला ‘रंग’, ISRO ने चंद्रयान-3 पर दिया ये बड़ा अपडेट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को बताया कि चंद्रयान से विक्रम लैंडर जब चांद की सतह पर उतरा, तो उसने करीब 2.06 टन लूनर एपिरेगोलिथ यानी चंद्रमा की धूल को उड़ाया था। इससे वहां एक शानदार इजेक्टा हेलो यानी चमकदार आभामंडल बन गया। लैंडिंग पॉइंट (शिव शक्ति बिंदु) पर उठा यह धूल का गुबार करीब 108.4 वर्ग मीटर के हिस्से में फैल गया था। जब अपने चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह पर उतरा था तो एक कमाल की घटना घटी थी। विक्रम ने चांद की सतह पर 2 टन से ज्यादा धूल और चट्टानों के टुकड़ों को हटाया था। इससे लैंडर के चारों ओर एक चमकदार क्षेत्र बन गया था। वैज्ञानिकों ने ऐसी उम्मीद भी की थी। जैसे ही विक्रम ने करीब आकर चांद की सतह पर लैंड किया, इसने अपने आखिरी के स्टेज वाले थ्रस्टर्स को एक्टिव किया था। इसके चलते चांद की सतह पर काफी मात्रा में मिट्टी या कहिए ऊपरी सतह हट गई। इस घटना को वैज्ञानिक अब ‘इजेक्टा हेलो’ कह रहे हैं।

इसरो ने X (पहले ट्विटर) पर एक डॉक्यूमेंट शेयर किया है, जिसमें कहा है कि साइंटिस्ट ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई-रेजॉल्यूशन कैमरे से लैंडिंग के पहले और बाद की हाई-रिजॉल्यूशन पंचक्रोमैटिक इमेजरी की तुलना की। जिसमें यह इजेक्टा हेलो लैंडर के चारों ओर एक चमकीले पैच के रूप में दिखा।
भारत के चंद्रयान-3 मिशन के जरिए चंद्रमा पर भेजा गया विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा था। इसके बाद रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा के सतह पर तापमान, खनिज से जुड़ी जानकारियां भेजी थीं।

चंद्रयान-3 से मिलीं ये जानकारियां

ILSA पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर भूकंप रिकॉर्ड किया: 31 अगस्त को ISRO ने बताया कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगे इंस्ट्रूमेंट ऑफ लूनर सीस्मिक एक्टिविटी (ILSA) पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर भूकंप की प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया है। ये भूकंप 26 अगस्त काे आया था। इसरो ने बताया कि भूकंप के सोर्स की जांच जारी है। LIBS पेलोड ने चांद पर सल्फर की पुष्टि की: 28 अगस्त को भेजे दूसरे ऑब्जर्वेशन में चांद के साउथ पोल पर सल्फर, एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की मौजूदगी का भी पता चला है। सतह पर मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी हैं, हाइड्रोजन की खोज जारी है।

प्रज्ञान रोवर ने 4 मीटर का गड्‌ढा देखकर रास्ता बदला

27 अगस्त को रोवर प्रज्ञान के सामने 4 मीटर व्यास वाला क्रेटर यानी गड्‌ढा आ गया। ये गड्ढा रोवर की लोकेशन से 3 मीटर आगे था। ऐसे में रोवर को रास्ता बदलने का कमांड दिया गया। इससे पहले भी प्रज्ञान करीब 100 मिमी गहरे एक छोटे क्रेटर से गुजरा था।

सतह पर प्लाज्मा मिला, लेकिन कम घना

लैंडर विक्रम पर लगे रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून बाउंड हाइपरसेंसिटिव लोनोस्फियर एंड एटमॉस्फियर-लैंगम्यूर प्रोब (RAMBHA-LP) ने चांद के साउथ पोल पर प्लाज्मा खोजा है, हालांकि ये कम घना (विरल) है।

विक्रम लैंडर का पहला ऑब्जर्वेशन- सतह पर करीब 50 डिग्री तापमान: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चास्टे (ChaSTE) पेलोड ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑब्जर्वेशन भेजा है। ChaSTE यानी चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट के मुताबिक चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है।

चांद पर भारत का यह तीसरा मिशन था, पहले मिशन में पानी खोजा था

2008 में चंद्रयान-1 को लॉन्च किया गया था। इसमें एक प्रोब की क्रैश लैंडिंग कराई गई थी जिसमें चांद पर पानी के बारे में पता चला। फिर 2019 में चंद्रयान-2 चांद के करीब पहुंचा, लेकिन लैंड नहीं कर पाया। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर गया। चांद पर सकुशल पहुंचने का संदेश भी चंद्रयान-3 ने भेजा। कहा- ‘मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं।’

विक्रम और प्रज्ञान क्या हमेशा के लिए सो गए: अभी नहीं भेजा कोई सिग्नल

चांद पर उतरे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को लगभग दो महीने होने वाले हैं, लेकिन दोनों ने ही स्लीप मोड से वापस जागने का अभी तक कोई सिग्नल नहीं भेजा है। इन्होंने अब तक क्या-क्या हासिल किया और क्या बचा; इस पोजिशन में चंद्रयान-3 को पूरी तरह कामयाब कहेंगे या नहीं?

दिल्ली की सड़क पर भयावह हादसा, टैक्सी के नीचे फंसे युवक को ड्राइवर ने दूर तक घसीटा
दिल्ली के वसंत कुंज में एक ऐसा भयावह हादसा हुआ है जिसने इसी साल नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुए जाफराबाद केस की यादें ताजा करा दी हैं। इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स टैक्सी के नीचे घिसटता दिख रहा है। दिल्ली पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा हुआ कैसै।

नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज में एक ऐसा भयावह हादसा हुआ है जिसने इसी साल नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुए जाफराबाद केस की यादें ताजा करा दी हैं। इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स टैक्सी के नीचे घिसटता दिख रहा है। दिल्ली पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा हुआ कैसै।

फरीदाबाद का है मृतक

जानकारी के अनुसार मंगलवार 10 अक्टूबर को रात करीब 11.20 बजे उत्तरी वसंत कुंज थाने में पीसीआर कॉल मिली कि एक अज्ञात शव जिस पर चोट के गहरे निशान हैं एनएच8 के पास मिली है।

शव की पहचान बिजेंद्र (43) निवासी फरीदाबाद के टैक्सी ड्राइवर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302/201 के तहत केस दर्ज किया गया है।

वीडियो में जिंदा दिख रहा बिजेंद्र

जिस वीडियो में यह हादसा कैद हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि वीडियो के शुरुआती कुछ सेकंड में बिजेंद्र जिंदा नजर आ रहा है। वह अपने आप को बचाने के लिए हाथ मार रहा है और सड़क से ऊपर आने की कोशिश कर रहा है। हालांकि टायर में फंसने के चलते वह कुछ देर बार हिम्मत हार गया और शांत पड़ गया। इसके बाद भी टैक्सी उसे घसीटती रही।

कहा जा रहा है कि वीडियो टैक्सी के पीछे चल रही गाड़ी में सवार लोगों ने बनाया। ऐसे में इन लोगों पर भी सवाल है कि अगर वीडियो बनाने के बजाय ये लोग टैक्सी को रोकते तो शायद बिजेंद्र की जान बच जाती।

प्रधानमंत्री ने एमपी को दी 50 हजार करोड़ की सौगात, ‎विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला
बीना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मप्र में ‎10 परियोजनाओं की आधारशिला रखकर 50 हजार करोड़ के ‎विकास कार्यों की सौगात दी है। बीना में आयो‎‎जित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उप‎स्थित थे। इस दौरान पीएम मोदी ने बीना में 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष के इंडिया गटबंधन पर हमला करते हुए कहा ‎कि इस गठबंधन के पास कोई नेता नहीं है, उन्होंने भारत की संस्कृति पर हमला करने के लिए एक छिपे हुए एजेंडे पर भी फैसला किया है।

इं‎डिया गठबंधन सनातन की संस्कृति को खत्म करने के संकल्प के साथ आया है। पीएम मोदी ने कहा ‎कि किसी देश या राज्य के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण है कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ चले और भ्रष्टाचार पर अंकुश रहे। एक समय था जब मप्र की पहचान पिछड़े राज्यों में की जाती थी। आजादी के बाद, जिन लोगों ने सबसे लंबे समय तक मप्र में शासन किया, उन्होंने इसे भ्रष्टाचार और अपराध के अलावा कुछ नहीं दिया।

घमंडिया गठबंधन का मनसूबा सनातन को खत्म करने का है : पीएम मोदी

पीएम ने कहा ‎कि जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय 140 करोड़ भारतीयों को जाता है। यह हमारे देश की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है। जी20 प्रतिनिधि देश की विविधता और विरासत से प्रभावित हुए। पीएम मोदी ने कहा ‎कि हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई, क़ानून व्यवस्था को स्थापित किया। लोगों को ध्यान होगा कि कैसे कांग्रेस ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसा कर रखा था। आज की सरकार में हर घर तक सड़क, बिजली और पानी पहुंच रहा है। आज बड़े-बड़े निवेशक मध्य प्रदेश आना चाहते हैं, नई-नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं। अगले कुछ सालों में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाईयां छूने जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा यह परियोजनाएं इस क्षेत्र के औधोगिक विकास को ऊर्जा देगी। परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50,000 करोड़ से अधिक खर्च करने वाली है, आप कल्पना करें कि इतने रुपए हमारे देश के कई राज्यों का कुल बजट भी नहीं होता जितना आज एक कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है। प्रधानमंत्री ने नर्मदापुरम जिले में विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र सहीत 10 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसमें इंदौर में 2 आईटी पार्क, रतलाम में एक मेगा औद्योगिक पार्क और राज्य भर में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल हैं।

गणेश चतुर्थी पर रिलायंस करेगा “Jio Air Fiber” मुकेश अंबानी ने किया ऐलान
रिलायंस 19 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी पर ‘जियो एयर फाइबर’ लॉन्च करेगा। यानी बिना वायर के फास्ट ब्रॉडबैंड मिलेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग में ये ऐलान किया। जियो एयरफाइबर एक दिन में 150,000 कनेक्शन प्रोवाइड कर सकता है। ये फिजिकल फाइबर के जरिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन देने की तुलना में दस गुना तेज है। वहीं अंबानी ने AI से जुड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि AI हर जगह हर किसी के लिए होगा।

मुकेश अंबानी ने ये भी बताया कि जियो ने पिछले साल 1,19,791 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। वहीं अब जियो के 45 करोड़ से ज्यादा यूजर हो गए हैं। एक जियो यूजर एक महीने में औसतन (ऐवरेज डेटा कंजम्प्शन) 25 GB डेटा यूज कर रहा है यानी हर महीने 1,100 करोड़ GB टोटल डेटा इस्तेमाल हो रहा है।

पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था
96% से ज्यादा शहरों में जियो 5G रोलआउट किया
दिसंबर 2023 तक देश के सभी शहरों में हो जाएगा
जियो ने दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट किया है

पिछले साल 2.6 लाख रोजगार पैदा किए
मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले साल हमारी सभी कंपनियों ने 2.6 लाख रोजगार पैदा कर नए रिकॉर्ड बनाए। हमारे ऑन-रोल कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 3.9 लाख है। उम्मीद की जा रही है की अंबानी इस मीटिंग में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े बड़े ऐलान सकते हैं।

इसके अलावा रिटेल और टेलिकॉम कारोबार के IPO की तारीख का भी ऐलान हो सकता है, जिसका इंतजार लंबे वक्त से किया जा रहा है। चार साल पहले 2019 AGM के दौरान, रिलायंस ने कहा था कि वह अगले 5 वर्षों में अपने टेलिकॉम और रिटेल कारोबार को लिस्ट करेगी।

कंज्यूमर और मर्चेंट लैंडिंग बिजनेस का प्लान

जियो फाइनेंशियल का प्लान कंज्यूमर और मर्चेंट लैंडिंग बिजनेस शुरू करने का है। ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की दिग्गज कंपनी मैक्वेरी ने पिछले साल अपनी रिपोर्ट में रिलायंस के फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस को मार्केट ग्रोथ के मामले में पेटीएम और अन्य फिनटेक कंपनियों के लिए एक बड़ा खतरा बताया था।

5G पैक पेश किए जाने की संभावना

रिलायंस जियो ने पिछले साल दिवाली पर 5G रोलआउट किया था, लेकिन अब तक इसके रिचार्ज प्लान्स का ऐलान नहीं किया है। वर्तमान में ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत 4G के दाम में ही 5G सर्विसेज दी जा रही है। ऐसे में AGM में 5G पैक पेश किए जाने की संभावना है।

न्यू एनर्जी बिजनेस से जुड़े ऐलान संभव
रिलायंस ने न्यू एनर्जी बिजनेस में 3 साल में 10 अरब डॉलर का निवेश करने और 2035 तक नेट कार्बन जीरो बनने का कमिटमेंट किया है। इसलिए, न्यू एनर्जी से जुड़े प्रोजेक्ट की कमीशनिंग टाइमलाइन्स और इससे होने वाली अनुमानित कमाई को डिस्क्लोज कर सकती है।

मीटिंग से पहले रिलायंस के शेयर में फ्लैट कारोबार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मीटिंग से पहले ज्यादा हलचल नहीं दिख रही है। ये 2,470 रुपए के करीब कारोबार कर रही है। शुक्रवार को ये 2,468 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में करीब 2% की तेजी है। ये 219 रुपए के करीब ट्रेड कर रहा है।

जियो की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं इवेंट

इवेंट की शुरुआत दोपहर 2 बजे होगी। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होस्ट करेंगे। इसे jio.com वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा। AGM में रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने नए निवेश और अपने फ्यूचर प्लान की घोषणा करती है।

पहली तिमाही में रिलायंस का नेट प्रॉफिट ₹16,011 करोड़ रहा

रिलायंस ने 21 जुलाई को Q1FY24 यानी अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। कंपनी का नेट प्रॉफिट 16,011 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 17,955 करोड़ रुपए रहा था। यानी कंपनी के मुनाफे में 11% गिरावट आई।

पिछली तिमाही यानी Q4FY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 19,299 करोड़ रुपए रहा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों के लिए 9 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया।

45वीं AGM में 5G सर्विसेज लॉन्च से जुड़ी घोषणा की थी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले साल अपनी 45वीं AGM में कई अहम ऐलान किए थे। 5G सर्विसेज को लॉन्च करने से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया गया था। एयर-फाइबर सर्विस लॉन्च करने के लिए मेटा और गूगल के साथ पार्टनरशिप की भी घोषणा की गई थी।

मणिपुर हिंसा पर कोर्ट ने कहा- हालात इतने खराब है कि…
मणिपुर में महिलाओं की निर्वस्त्र परेड कराए जाने के केस में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। FIR में देरी पर केंद्र ने कहा कि मणिपुर में हालात बेहद खराब हैं। लाइव लॉ के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट बोला- इसका मतलब हालात इतने खराब हैं कि वहां कानून भी नहीं था। FIR दर्ज नहीं हुई, पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पाई। इससे पहले केंद्र की ओर से रिपोर्ट पेश करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हम जितना निष्पक्ष रह सकते थे, उतना रहने की कोशिश की है। इस पर कुकी महिलाओं के रेप और हत्या के मामले में याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि यह रिपोर्ट कानून के खिलाफ है। इसमें पीड़िताओं के नाम हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि इस रिपोर्ट को किसी से शेयर मत करना। मीडिया को मत देना। नहीं तो पीड़ितों के नाम सामने आ जाएंगे। कोर्ट बोला कि हम अपनी कॉपी में करेक्शन कर लेंगे। इस पर केंद्र ने कहा कि हमने इसे किसी से शेयर नहीं किया। हमारे पास हमारी कॉपी है और एक कॉपी सिर्फ बेंच के सामने रखी गई है।

इधर, कोर्ट ने मणिपुर डीजीपी को 4 अगस्त तक पेश होने के लिए कहा है। उनसे पूछा गया है कि आखिर इतनी बड़ी घटना की जीरो FIR क्यों की गई, इसका जवाब दें। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच सुनवाई कर रही है। पिटीशन में पीड़ित महिलाओं की पहचान जाहिर नहीं की गई है। उन्हें X और Y नाम से संबोधित किया गया है।

सुनवाई तक CBI के बयान लेने पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार सुबह केंद्र को आदेश दिया कि सुनवाई पूरी होने तक CBI वायरल वीडियो केस की पीड़िताओं के बयान ना ले। बेंच ने कहा कि एजेंसी आज की सुनवाई पूरी होने का इंतजार करे। सोमवार को सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता ने सुझाव दिया था कि हाई पावर कमेटी मामले की जांच करे, जिसमें महिलाएं भी हों।

हिंसा की घटनाओं पर कोर्ट रूम लाइव

सुप्रीम कोर्ट: FIR कब दर्ज की गई?

केंद्र सरकार: मामला 4 मई का था। जीरो FIR 16 को दर्ज की गई। मणिपुर हिंसा में अब तक 6532 FIR दर्ज की गई हैं।

सुप्रीम कोर्ट: तो जीरो FIR 16 जून को दर्ज की गई है। अभी तक कोई गिरफ्तारी हुई है, क्योंकि घटना तो 4 मई की थी।

केंद्र सरकार: अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट: एक बात बहुत साफ है कि FIR दर्ज करने में बहुत देरी की गई है।

केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट ने जब यह मामला उठाया, जांच उससे पहले जारी है।

सभी पीड़ित महिलाओं की ओर से याचिकाकर्ता: वरिष्ठ वकील इंदिरा जय सिंह ने कहा- सिस्टम से डेटा ऑटो डिलीट हो गया, CCTV डिलीट हो गए। ऐसा नहीं होना था।

केंद्र सरकार: अगर कोई पक्षपात करने वाला जांच कर रहा होता तो वह यह कहता कि CCTV ही नहीं है। हमने तो कहा कि CCTV चेक किए गए और ये ऑटो डिलीट हो गया।

सुप्रीम कोर्ट: FIR 7 जुलाई को दर्ज की गई और मामला 4 मई का था। किसी महिला को कार से बाहर खींचा गया और उसके बेटे की हत्या कर दी गई। यह बहुत गंभीर मामला है।

केंद्र सरकार: इस मामले में CCTV मौजूद था। लेकिन हम गुनहगारों को इसलिए नहीं पहचान पाए, क्योंकि हजारों लोगों की भीड़ थी।

सुप्रीम कोर्ट: लड़के को जला दिया गया। FIR में 302 की धारा क्यों नहीं जोड़ी गई, ऐसा क्यों है?

केंद्र सरकार: एक बार पोस्टमॉर्टम हो जाए, ये धारा जोड़ दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट: एक-दो मामलों को छोड़ दिया जाए, ऐसा लगता है कि ज्यादातर में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच-पड़ताल बेहद ढीलीढाली है। FIR दर्ज होने में लंबा वक्त लगा, गिरफ्तारी नहीं हुई, बयान दर्ज नहीं किए गए।

केंद्र सरकार: मैं कोई सफाई नहीं दे रहा, पर ग्राउंड पर हालात बहुत खराब हैं।

सुप्रीम कोर्ट: इसका मतलब है कि 2 महीने से हालात बहुत खराब हैं और FIR दर्ज करने में कोई मदद नहीं की गई। क्या कानून नहीं है, आप FIR दर्ज नहीं कर पा रहे, पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। आप जो बता रहे हैं, उससे लग रहा है कि मई की शुरुआत से जुलाई तक कोई कानून नहीं था। ये मशीनरी की नाकामी है कि आप FIR भी दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। क्या ऐसा नहीं है कि पूरे स्टेट की मशीनरी फेल हो गई है।

जांच को लेकर 4 दलीलें दी गईं

केंद्र ने कहा था- सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो तो ऐतराज नहीं

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार को कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट यह मामला देखता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। एक याचिकाकर्ता ने अपनी दलील में कुकी समुदाय का जिक्र किया था। इस पर केंद्र ने कहा- किसी भी समुदाय का नाम इस तरह से लिया जाना सही नहीं है। सांप्रदायिक तनाव को हवा नहीं दी जानी चाहिए।

पीड़ित महिलाओं ने कहा- CBI इस मामले की जांच ना करे

पीड़ित महिलाओं की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा- ऐसे कई वाकये हुए हैं। हम CBI जांच के खिलाफ हैं। हम चाहते हैं कि एक स्वतंत्र एजेंसी इसकी जांच करे। लॉ ऑफिसर या अटॉर्नी जनरल निगरानी कैसे करेंगे और क्या निगरानी करेंगे? और अगर कोई पक्षपात हुआ तो?

कुकी समुदाय ने कहा- SIT इसकी जांच करे, रिटायर्ड DGP शामिल हों

कुकी समुदाय की ओर से वरिष्ठ वकील कोलिन गोंजाल्वेज ने CBI जांच का विरोध किया और कहा कि इस मामले की जांच SIT और रिटायर्ड DGP से कराई जाए। इसमें मणिपुर के किसी आर्मी अफसर को ना शामिल किया जाए।

हिंसा पीड़ित सभी महिलाओं की ओर याचिकाकर्ता बोलीं- हाई पावर कमेटी बने

वरिष्ठ वकील इंदिरा जय सिंह ने सोमवार को कहा- रेप विक्टिम इस बारे में बात नहीं कर रही हैं। वो अभी तक अपने दुख से बाहर नहीं आ पाई हैं। सबसे जरूरी चीज भरोसा पैदा करना है। CBI जांच शुरू करती है तो अभी हम यह नहीं जानते हैं कि महिलाएं सामने आएंगी।

उन्होंने बताया कि महिलाएं पुलिस की बजाय महिलाओं से ही बात करने में ज्यादा सहज महसूस करेंगीं। इसके लिए एक हाईपावर कमेटी बनाई जाए और उसमें ऐसी महिलाओं को शामिल किया जाए, जिन्हें ऐसे मामलों का अनुभव हो।

मणिपुर हिंसा में अब तक 150 से ज्यादा मौतें

मणिपुर हिंसा में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 3-5 मई के बीच 59 लोग, 27 से 29 मई के बीच 28 लोग और 13 जून को 9 लोगों की हत्या हुई थी। 16 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक हिंसा नहीं हुई थी, लेकिन पिछले दो दिनों से हिंसक झड़प की घटनाएं बढ़ गई हैं।

मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतेई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए।

मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नगा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया।

नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा। सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।