nd tiwari – Dainik Bhaskar UP/UK

पत्नी अपूर्वा ने पुलिस के सामने एक और उगला राज, ये ‘बच्चा’ बना रोहित की मौत की वजह
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी के हत्याकांड को लेकर आरोपी पत्नी ने पुलिस रिमांड के दौरान इस वारदात को क्यों अंजाम दिया है इस पर पूरी कहानी बयां कर दी है. रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा ने पुलिस को बताया है कि पति का कत्ल करने की उसके पास कई वजहें थीं- हाथ से प्रॉपर्टी निकल जाने का डर और एक नाकामयाब शादी.

बकौल अपूर्वा, रोहित का एक अन्य महिला के साथ अफेयर था, जोकि उसे अंदर ही अंदर खाए जा रहा था. साथ ही साथ उसने बताया कि उसे शक था कि उसका पति एक अन्य महिला के बेटे का पिता है. सूत्रों ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को बताया कि अपूर्वा ने अपनी 2 दिनों की रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि उसके पति का अन्य महिला के साथ ‘अफेयर’ उसके लिए बड़ा झटका था जो उसे ‘अंदर से खाए’ जा रहा था. जिस महिला के साथ रोहित का कथित तौर पर अफेयर था, उसका एक बेटा था जो उसकी शादी के 8 सालों बाद हुआ था. इसी को लेकर अपूर्वा और रोहित के रिश्ते खराब होते गए.

मगर इन सब के बीच अपूर्वा ने पुलिस के सामने एक और बड़े राज का पर्दाफाश किया ये वजह सुनकर पुलिस के साथ पति रोहित के परिवार वालो के भी होश उड़ गए. अपूर्वा ने इन दो दिनों में पुलिस को जो बातें बताई हैं वे काफी चौंकाने वाली हैं और इस केस से जुड़ी ताजा अपडेट हैं। दरअसल यह जानकारी एक बच्चे के बारे में है जो रोहित की हत्या की बड़ी वजह है.

एक बड़े अख़बार में छपी एक खबर के मुताबिक

अपूर्वा ने पुलिस को बताया है कि उसने रोहित की हत्या की साजिश इसलिए रची क्योंकि उसे शक था कि जिस महिला के साथ रोहित के संबंध हैं उसका बेटा रोहित का अपना बेटा है। उसे डर था कि रोहित अपनी जायदाद उसी बच्चे के नाम कर देगा. अपूर्वा ने बताया कि रोहित का उसकी रिश्ते की भाभी से संबंध, उसे अंदर ही अंदर खाए जा रहा था. अपूर्वा ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि वह महिला रोहित की संपत्ति में से अपने बेटे को हिस्सा दिलाना चाहती थी. वह अक्सर ही कहती थी कि, ‘आपके घर का ही तो बच्चा है. बच्चे के लिए रोहित का लगाव भी मेरे शक को बढ़ाता रहता था. इसी को लेकर अपूर्वा और रोहित के रिश्ते खराब होते गए.

रोहित शेखर की हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार, कहा- अकेले गला और मुंह दबाकर मारा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या का मामला में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है. बताते चले इस हत्याकांड के मामले में तमाम कोशिशो के बाद क्राइम ब्रांच ने रोहित की पत्नी अपूर्वा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया. ये गिरफ्तारी अपूर्वा के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद हुई है. इस मामले में शुरू से ही शक की सुई रोहित की पत्नी की तरफ घूम रही थी. बता दे क्राइम ब्रांच का कहना है कि रोहित के साथ शादीशुदा जिंदगी से अपूर्वा शुक्ला तिवारी खुश नहीं थी. यही वजह है कि अपूर्वा ने रोहित को अकेले गला और मुंह दबाकर मारा. क्राइम ब्रांच का यह भी कहना है कि इस हत्या में कोई और अन्य शामिल नहीं था.

बार-बार बयान बदलती रही अपूर्वा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रोहित की पत्नी अपूर्वा लगातार इस मामले में बयान बदल रही थी. उससे सारा शक उसी के इर्ग-गिर्द आकर ठहर जाता था. वारादत वाली रात को लेकर अपूर्वा ने अब तक तीन अलग-अलग बयान दिए. जिसकी वजह से पुलिस का शक पुख्ता होने लगा था. पुलिस वारदात के बाद से रोहित की पत्नी समेत घर के 6 लोगों से पूछताछ कर रही थी.

इससे पहले पुलिस की शक की सुई तीन लोगों रोहित की पत्नी, उसके ड्राइवर और नौकर पर थी. पुलिस ने अपूर्वा को गिरफ्तार करने से पहले उससे तीन दिन की पूछताछ की. बता दें, रोहित शेखर की मौत की वजह पहले हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज बताई गई थी. लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शेखर की मौत इन वजहों से नहीं बल्कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

सूत्रों की मानें तो

पुलिस को दिए बयान में पत्नी ने दावा किया था की रात वो शेखर के साथ अंतरंग थी और हो सकता है कि मुंह और गला दबा गया हो. रोहित शेखर हत्याकांड में पुलिस के सामने रोहित शेखर की पत्नी ने जो दावा किया वो चौकानें वाला था. सूत्रों के मानें तो अपूर्वा ने बताया कि 15-16 अप्रैल की रात वो रोहित के कमरे में गई थी. वो रोहित के साथ अंतरंग थी. हो सकता है कि रोहित का गला और मुंह दब गया हो जिससे उसकी मौत हो गई हो.

हत्या के बाद अपूर्वा ने अपना फोन फार्मेट किया

पुलिस ने अपूर्वा का ब्लड सेंपल और घटनास्थल पर पाए गए खून के नमूने भी लिए थे. जिसे परीक्षण के लिए भेजा गया है. अपूर्वा ने सबूत मिटाने के लिए अपना मोबाइल तक फार्मेट कर दिया था और जिस कमरे में रोहित की हत्या हुई वहां के सीसीटीवी कैमरे खराब होना भी इस बात की तस्दीक करता था कि हत्या में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, घर का ही कोई शख्स शामिल था.

दुखद : जिस दिन जन्मे पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, आज उसी दिन हुआ जीवन का अंत
नई दिल्ली :दिग्गज कांग्रेसी नेता और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 93 साल के थे। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के गवर्नर रह चुके एनडी तिवारी आज ही के दिन यानी 18 अक्टूबर 1925 को कुमाऊंनी परिवार में पैदा हुए थे। दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Former UP and Uttarakhand CM ND Tiwari passes away at Max Hospital in Saket. #Delhi pic.twitter.com/tavfHc73Bp

— ANI (@ANI) October 18, 2018

पिछले कई महीनों से उनकी तबीयत काफी बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि मैक्स सुपर स्पेशिऐलिटी अस्पताल में भर्ती एनडी तिवारी ने दोपहर 2.50 बजे अंतिम सांस ली। हाल ही में उन्हें अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया था। वह बुखार और न्यूमोनिया से पीड़ित थे। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी तबीयत पर नजर रख रही थी।

बीजेपी अध्यक्ष का ट्वीट, ‘…अपूरणीय क्षति’

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एनडी तिवारी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘वरिष्ठ राजनेता नारायण दत्त तिवारी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया था। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’

मैं नारायण दत्त तिवारी जी के परिवार व प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ । ॐ शांति शांति शांति

— Amit Shah (@AmitShah) October 18, 2018

लंबी सियासी पारी

आजादी के बाद यूपी में हुए पहले चुनाव में वह नैनीताल से प्रजा समाजवादी पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। वह तीन बार- जनवरी 1976 से अप्रैल 1977, अगस्त 1984 से सितंबर 1985 और जून 1988 से दिसंबर 1989 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह 2002-07 तक उत्तराखंड के भी तीसरे मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले 1980 में 7वीं लोकसभा के लिए वह निर्वाचित हुए थे और केंद्रीय मंत्री के तौर पर काम किया। 1985-1988 तक वह राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

एक समय पीएम के थे दावेदार

1990 के दशक में एक समय उन्हें प्रधानमंत्री का दावेदार माना जा रहा था लेकिन पीवी नरसिम्हा राव को यह पद मिला। पीएम की कुर्सी न मिलने का एक कारण यह भी था कि वह महज 800 वोटों से लोकसभा का चुनाव हार गए थे। वह लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे। 1994 में वैचारिक मतभेद के कारण उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और तिवारी कांग्रेस बनाई। उनकी छवि एक सर्वमान्य नेता की रही, जिन्हें सभी पार्टियों के लोग आदर और सम्मान देते थे।