Need a new Prime Minister to create a new country: Akhilesh Yadav – Dainik Bhaskar UP/UK

नया देश बनाने के लिए देश को नये प्रधानमंत्री की जरूरत : अखिलेश यादव
अमित शुक्ला

उन्नाव। मुझे याद है जब अच्छे दिन का वादा किया गया आपसे और दो करोड़ नौकरियों का भी वादा किया गया लेकिन नोटबंदी और जीएसटी लगाकर आपको सिर्फ और सिर्फ परेशान ही किया गया। 5 सालों में क्या किसी युवा को रोजगार मिला या विचार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव के जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्नाव जनपद साहित्यकारों व क्रांतिकारियों की धरती है लेकिन यहां के सांसद ने विकास कर आगे ले जाने का काम किया या। नहीं सांसद का हिसाब किताब आपके पास है कि नहीं। आप ने तीन लाख वोटों से उन्हें जिताया बताओ पांंच सालों में क्या किया है आपके लिए। आपने तीन लाख वोटों से जिता दिया इतना सम्मान मिलने के बाद भी उन्नाव को कुछ नहीं मिला। इसलिए उन्नाव की जनता तीन लाख वोटों से हरा भी सकती है।

उन्नाव का यह पूरा मैदान भरा दिखाई दे रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि अरुण कुमार शुक्ला है इस बार सांसद बनेंगे। मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों के पास ऐसा झंडा है जिसे आतंकवादी इस्तेमाल करते हैं लेकिन हमारे बाबा मुख्यमंत्री के झंडे का कोई पता नहीं।

ना जाने कितने झंडे उनके हैं हिंदू युवा वाहिनी का झंडा, नागपुर वाला झंंडा और भारतीय जनता पार्टी का झंडा बताओ कितने झंडे उनके। और अभी आप के बगल में पता होगा कि बाबा मुख्यमंत्री से मिलने कोई गया था घेरा तोड़कर उसने आज हमें भी बहुत परेशान किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में बड़ी बैठक की और कहा कि उद्योग लगाएंगे कई उद्योगपतियों से करार किए गए लेकिन एक रुपया जमीन पर नहीं पहुंचा। सपना दिखाया की नौकरी मिल जाएगी रोजगार मिल जाएंगे लेकिन दिया कुछ भी नहीं। याद रखना कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है इसलिए कोई रोजगार नौकरी मिलने वाले नहीं हैं।

आपका भविष्य पूरा का पूरा अंधकार में है आपको उत्तर प्रदेश सरकार का हिसाब लेना है साथ ही पांच साल दिल्ली के सरकार। बीजेपी के लोग कह रहे हैं कि नया देश बनाएंगे लेकिन महागठबंधन के हम लोग कह रहे हैं कि देश को नया प्रधानमंत्री लाकर देंगे तो नया देश बनेगा। बताओ आपको प्रचार मंत्री चाहिए या देश का प्रधानमंत्री चाहिए। अखिलेश यादव के साथ आए लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि 2014 में युवाओं का नारा था हर हर मोदी घर घर मोदी अब उनका नारा है हाय हाय मोदी बाय बाय मोदी। जनता झूठे वादों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

सपा गठबंधन प्रत्यासी अरुण शंकर शुक्ला ने भी जनता से वोट देने की अपील की। संचालन जिलामहासचिव राजेश यादव व अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सीके त्रिपाठी ने की।जनसभा को एमएलसी सुनील यादव, पूर्व मंत्री अशोक सिंह बेबी, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, मोहनलालगंज की पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व विधायको में उदयराज यादव, बदलू खांं, सुन्दर लाल कुरील, राधेलाल रावत, अजेन्द्र अवस्थी, बसपा जिला अध्यक्ष राम विलास गौतम, जफर किदवई, जगदीश यादव आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर कंचन शुक्ला, शिवाकांत शुक्ला, ब्लाक प्रमुख शिव बहादुर पटेल, राजकुमार रावत, सरीफ खांं, तरूण शुक्ला, प्रभा यादव, शकील खांं, प्राचीन्द्र मिश्रा, साधु यादव, राम बहादुर यादव, वीरेन्द्र शुक्ला, सोनी परिहार, वरूण शुक्ला, जितेंद्र कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।