new District Magistrate – Dainik Bhaskar UP/UK

सुल्तानपुर : नवागत जिलाधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण
सुल्तानपुर । भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2012 बैच की जसजीत कौर ने गुरूवार को देर शाम कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी सुलतानपुर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक में कार्यभार ग्रहण करते समय विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह को दिये। नवागत जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्रात कर प्रथम जनता दर्शन में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दर्शन के पश्चात नवागत जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न पटलों की साफ-सफाई के साथ-साथ अभिलेखों के रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

अपने प्रथम जनता दर्शन में अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर सुनी जन समस्याएं

नवागत जिलाधिकारी ने डीएम कोर्ट का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारी कमल श्रीवास्तव से जानकारी प्राप्त की। कम्प्यूटर में फीड फाइलों के विषय में जानकारी सम्बन्धित पटल सहायक से प्राप्त की। उन्होंने संयुक्त कार्यालय का भी निरीक्षण कर राजस्व सहायक पटल पर अधिकारियों से सम्बन्धित अभिलेखों/पत्रावलियों, बिल लिपिक से सम्बन्धित 11-सी वेतन आदि से सम्बन्धित अभिलेख, जे0ए0 पटल सहायक से कानून व्यवस्था एवं गैंगेस्टर अभियोजन आदि से सम्बन्धित पत्रावलियों, संग्रह अनुभाग में आर0सी0 रजिस्टर, आपदा से सम्बन्धित पत्रावली, सीलिंग अनुभाग कार्यालय में शिकायत पटल से सम्बन्धित पत्रावली, नजारत अनुभाग में न्यायिक अभिलेखागार एवं राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट में रखे पुराने अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये तथा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया।

उन्होंने अपने निरीक्षण में जनसुविधा केन्द्र, आई.जी.आर.एस. सेल सहित राजस्व अभिलेखों के सामान्य रख रखाव की स्थिति एवं परिसर की साफ-सफाई आदि का भी अवलोकन किया। उन्होंने बस्तों एवं खतौनियों को तहसीलवार/परगनावार रखने तथा उन पर सम्बन्धित स्लिप के चस्पा होने की स्थिति सहीं एवं व्यवस्थित पायी। उन्होंने लंबित विवरण पत्र राजस्व अभिलेखागार, पत्रावलियों की वीडिंग, राजस्व ग्रामों के सजरों एवं जिल्द बन्दोबस्त की उपलब्धता एवं रख रखाव की स्थिति सामान्य पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, उप जिलाधिकारी सदर सी0पी0 पाठक, उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह, उप जिलाधिकारी कहकशाॅ अंजुम सहित कलेक्ट्रेट स्टाफ उपस्थित रहा।