next hearing – Dainik Bhaskar UP/UK

कानपुर : सपा विधायक की कोर्ट में पेशी, चार मार्च को होगी अगली सुनवाई
कानपुर। महिला के प्लाट मे आगजनी के आरोपी सपा विधायक इरफान सोंलकी को शुक्रवार को एक बार फिर महाराजगंज पुलिस से एमपीएमएल कोर्ट लेकर पहुंची। हालाकिं जज के छुट्टी पर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब उनकी सुनवाई 4 मार्च को होगी। कोर्ट से बाहर आते वक्त सपा विधायक एक बार पुराने तेवर में मुस्कुराये और तंज कसते हुए शायराना अंदाज में कहा कि फानूस बनकर जिसकी हिफाजत हवा करे, वो शमा क्या बुझे जिसे रोशन खुदा करे।

विधानसभा सत्र के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर जहां समाजवादी पार्टी के राट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव ने सरकार को घेरा है तो वहीं उनके विधायक पर संगीन मुकदमें दर्ज है। कोर्ट से बाहर आते वक्त मीडिया के सवालों को दो शब्दों में समेटते हुए कहा कि वक्त आने पर हर फैसले का फैसला होगा। मुस्कुरा कर पुलिस वैन में बैठ गये। उनसे मिलने उनके परिवार से सिर्फ दो लोग पहुंचे थे।

एमपी एमएलए कोर्ट में हुई पेशी, चार मार्च को होगी सुनवाई

सपा विधायक इरफान सोलंकी को शुक्रवार को महाराजगंज जेल से कानपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट लाया गया। यहां से उन्हें अगली तारीख 4 मार्च मिली है। इसके बाद उन्हें एक दूसरे मामले में पेशी के लिए तृतीय की कोर्ट लाया गया। अधिवक्ता गौरव दीक्षित और प्राची श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड मामले में आरोप तय होने थे। प्रार्थना पत्र आने से आरोप तय नहीं हो सके। अगली तारीख पर आरोप मुक्त के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी। बीते दिनों कोर्ट ने इरफान, रिजवान और मो. शरीफ की ओर से दाखिल आरोप मुक्ति की अर्जी को खारिज कर दिया था।

इरफान की पेशी को देखते हुए कानपुर कचहरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस बार 50 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। बॉर्डर से लेकर कोर्ट के बीच में तीन टीमें और अलग-अलग 8 प्वाइंट्स पर तैनात किया गया। दरअसल, पिछली पेशी के दौरान इरफान के समर्थकों के चलते व्यवस्था बिगड़ गई थी। इसीलिए इस बार सुरक्षा को पूरी तरह से चाक-चौबंद रखा गया। कचहरी के चारों तरफ भी पुलिस की तैनाती की गई। इसके अलावा कचहरी के आस-पास छह इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई।

लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 12 को होगी अगली सुनवाई
रांची । चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को आज शुक्रवार को भी राहत नहीं मिली। देवघर कोषागार मामले से अवैध निकासी मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई अगली तारीख तक के लिए टाल दी। इस मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी। सीबीआई के शपथपत्र पर जवाब देने के लिए समय लिया गया है।

झारखंड उच्च न्यायालय में जस्टिस एके सिंह की कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान लालू प्रसाद यादव के वकील ने शपथपत्र पर जवाब देने के लिए अनुमति मांगी। इसके बाद उच्च न्यायालय ने इसकी अनुमति दे दी। सीबीआई ने हाईकोर्ट में अपना जवाब बुधवार को दाखिल कर दिया है। इसमें कहा गया है कि लालू प्रसाद यादव पर कुल छह मामले चल रहे हैं। इनमें चार मामलों में इन्हें सजा मिल चुकी है। दो मामले अभी लंबित हैं।

लालू ने सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत की गुहार लगाई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इनकी याचिका खारिज कर दी। सीबीआई ने उच्च न्यायालय से लालू को जमानत नहीं दिए जाने की गुहार लगाई है। लालू के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले में सीबीआई कोर्ट लालू को साढ़े तीन साल की सजा दे चुकी है। लालू प्रसाद यादव लगभग 25 महीने की सजा काट चुके हैं। इसको आधार बनाकर जमानत याचिका दाखिल की गई है। पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से जवाब देने के लिए हाईकोर्ट से समय मांगी गई थी। इसके बाद अदालत ने सुनवाई के लिए पांच जुलाई की तिथि निर्धारित की थी।

इससे पहले भी लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत देने से इनकार कर दिया था। उनकी ओर से बीमारी का हवाला देकर जमानत मांगी गई थी लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री लालू को सीबीआई की विशेष अदालत ने देवघर कोषागार मामले में साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा देवघर, दुमका और चाईबासा कोषागार मामले में भी लालू को सजा मिल चुकी है। इन तीनों मामलों में वे सजा काट रहे हैं।

रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं लालू

कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे लालू प्रसाद यादव इन दिनों रांची के रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। उनके परिवारवाले लगातार कहते रहे हैं कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वहीं, डॉक्टरों का दावा है कि लालू यादव ठीक हैं। पिछले दिनों रिम्स के डॉक्टरों ने डायबिटीज पीड़ित लालू यादव को दिन में एक आम खाने की इजाजत दी थी लेकिन वे एक से ज्यादा खाने लगे। इस कारण उनका शुगर लेवल बढ़ गया था लेकिन अब ठीक हैं।