Nifty and Sensex – Dainik Bhaskar UP/UK

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे का शेयर बाजार पर असर: नेफ्टी व सेंसेक्स में उछाल
महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली भी होती रही, लेकिन फिलहाल खरीदारों का उत्साह इतना अधिक है कि शेयर बाजार की चाल पर आज ज्यादा असर नहीं हुआ। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.41 प्रतिशत और निफ्टी 1.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ओएनजीसी, बीपीसीएल, श्रीराम फाइनेंस और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 5.04 प्रतिशत से लेकर 3.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, जेएसडब्ल्यू स्टील और इन्फोसिस के शेयर 2.29 प्रतिशत से लेकर 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,406 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,037 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 369 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 2 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 48 शेयर हरे निशान में और 2 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 1,076.36 अंक की मजबूती के साथ 80,193.47 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते मुनाफा वसूली के दबाव में एक बार ये सूचकांक गिर कर 80,056.35 अंक तक लुढ़क गया, लेकिन इसके बाद खरीदारी का जोर बनने पर इसने 80,452.94 अंक तक पहुंचने में भी सफलता हासिल की। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,112.12 अंक की तेजी के साथ 80,229.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 346.30 अंक उछल कर 24,253.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक 24,212.25 अंक तक गिर गया। हालांकि इस गिरावट के बाद खरीदारों ने दोबारा जोर लगाया, जिससे इस सूचकांक ने 24,330.70 अंक तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 363.50 अंक की बढ़त के साथ 24,270.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,961.32 अंक यानी 2.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,117.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 557.35 अंक यानी 2.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,907.25 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

भारतीय शेयर बाजार का तेजी की ओर रूख, हरे निशान के साथ खुले निफ्टी और सेंसेक्स
मुंबई : बीएसई का सेंसेक्स 206.04 अंकों की बढोतरी के साथ 57,801.72 अंकों पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्चचेंज(एनएसई) का निफ्टी 66.25 अंकों के दबाव के साथ 17289.00 अंकों से दिन की शुरूआत की।
हरे निशान पर खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त दिखायी दी। बीएसई का मिडकैप 0.37 प्रतिशत उठकर 23965.31 अंक पर और स्मॉलकैप 0.50 प्रतिशत बढ़कर 28032.86 अंक पर खुला।
बीएसई के तीस शेयरों वाले संवेदी सूचकांक में 13 कंपनियों ने लाभ और 17 कंपनियों ने घाटे के साथ बाजार की शुरूआत की।
बीएसई में लाभ पर चल रही कंपनियों एसबीआई-1.13, टाटा स्टील-0.95, भारती एयरटेल-0.86, डॉ रेड्डी लैब्स-0.71 और कोटक महिंद्रा-0.74 में तेजी दिखी। जबकि टाइटन कंपनी-2.48, मारुति सुजुकी-1.25, टेक महिंद्रा-0.86, आईटीसी-0.73, एशियन पेंट्स-0.80 प्रतिशत के घाटे के साथ कारोबार की शुरूआत की।
एनएसई में सबसे अधिक बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत करने वाली कंपनियां हिंडल्को-1.29, बजाज ऑटो-1.09, एसबीआई-1.08, जेएसडब्लू स्टील-0.92 और एचडीएफसी लाइफ-0.89 प्रतिशत के लाभ पर रही।
बीएसई की ही तरह एनएसई में भी कुछ कंपनियां घाटे में रही। इस बाजार में टाइटन कंपनी-2.43, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्टस्-1.76, मारुति सुजुकी-1.24, एशियन पेंट्स-0.87 और टेक महिंद्रा-0.80 प्रतिशत के घाटे के साथ कारोबार की शुरूआत में रही।