noise pollution – Dainik Bhaskar UP/UK

बढ़ रहे ध्वनि प्रदुषण को देखते हुए मुंबई पुलिस ने रात में कंस्ट्रक्शन के काम को बंद करने का दिया आदेश
रात के समय में मुंबई में बढ़ रहे ध्वनि प्रदुषण को देखते हुए मुंबई पुलिस ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कंस्ट्रक्शन के काम को बंद करने का आदेश दिया है। मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने शुक्रवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में ध्वनि प्रदूषण की काफी शिकायतें आ रही थीं। शिकायतों में कहा जा रहा था कि ध्वनि प्रदूषण को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यह प्रदूषण भले ही दिखाई नहीं देता है लेकिन जानलेवा है।

उन्होंने आगे कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को इस वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से ध्वनि प्रदूषण कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। इसकी अहम वजह रात के वक्त होने वाले कंस्ट्रक्शन के काम है। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए रात दस बजे से सुबह छह बजे तक मुंबई में किसी भी तरह के निर्माण के काम पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है।

इस आदेश से पहले संजय पांडे ने कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े व्यावसायियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद उन्होंने आदेश दिया कि रात दस बजे से सुबह छह बजे तक अब कंस्ट्रक्शन का काम नहीं किया जाएगा।

तय डेसिबल सीमा से ज्यादा आवाज ना हो, इसका ध्यान रखने की निर्देश
मुंबई में रात के वक्त कंस्ट्रक्शन के काम को बंद करने से जुड़ी सूचना उद्यमियों और व्यापारियों को दे दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि कंस्ट्रक्शन साइट्स पर आवाज दूर तक फैलने से रोकने वाली व्यवस्था करें। ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है जिससे आवाजें दूर तक सुनाई ना दें। आवाज तय डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो, इसका खयाल रखने को कहा गया है। आवाज का लेवल 65 डेसिबल से अधिक न हो, इसका ध्यान रखने को कहा गया है।

कमिश्नर बनने के बाद लगातार लोगों से मिल रहे हैं पांडे
पुलिस कमिश्नर बनने के बाद संजय पांडे लगातार आम नागरिकों से संवाद साधने की कोशिशें कर रहे हैं। सोशल मीडिया में आने वाली नागरिकों की शिकायतों पर वे ध्यान दे रहे हैं। फेसबुक लाइव में कई लोगों ने उनसे ध्वनी प्रदूषण को लेकर शिकायतें की थीं। इसके बाद संजय पांडे ने मुंबई के कुछ बड़े बिल्डरों और व्यापारियों के साथ मीटिंग कर यह आदेश दिया।