not handed over – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक
बहराइच । कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति/कन्वर्जेन्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर एप पर प्रत्येक दशा में वास्तविक डाटा को शत-प्रतिशत अपलोड किया जाए। उन्होंने सचेत किया कि किसी भी दशा फीडिंग की प्रगति 95 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि 95 प्रतिशत से कम डाटा फीडिंग कराने वाले सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दिलाएं तथा 95 प्रतिशत से अधिक डाटा फीडिंग कराने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह दिलाया जाए।

बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर ने बताया कि जनपद बहराइच में पोषण ट्रैकर ऐप पर वर्तमान में 97.55 प्रतिशत बच्चों का वज़न आनलाइन फीड किया गया है। जो प्रदेश में 11वें स्थान पर है। जबकि विगत दो माहों अप्रैल में 93.78 व मई 93.96 प्रतिशत था। पोषाहार फीडिंग प्रगति की जानकारी देते हुए श्री कपूर ने बताया कि जिले में 77.69 प्रतिशत डाटा फीड किया गया है जो प्रदेश में 18 वें स्थान पर है। जबकि होम विज़िट डाटा फीडिंग में जनपद प्रदेश के टॉप 05 जिलों में शामिल है। वर्तमान समय में होम विज़िट की डाटा फीडिंग का प्रतिशत 96.40 है। उन्होंने बताया कि मासान्त मई तक वीएसएसएनडी दिवस व सामुदायिक आधारित गतिविधियों में फीडिंग का प्रतिशत क्रमशः 69.36 व 78.59 प्रतिशत है जबकि पोषण टैकर ऐप पर लाभार्थियों की आनलाइन आधार फीडिंग का प्रतिशत 99.13 है।

बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर ऐप पर वज़न फीडिंग कार्य की परियोजनावार समीक्षा के दौरान पाया गया कि ब्लाक बलहा, महसी, पयागपुर, फखरपुर, हुजूरपुर, जरवल, कैसरगंज, विशेश्वरगंज, मिहीपुरवा, रिसिया, नगर, चित्तौरा, नवाबगंज, शिवपुर, तेजवापुर की फीडिंग 95 प्रतिशत से अधिक पाई गई। होम विज़िट डाटा फीडिंग की समीक्षा में ब्लाक बहराइच मिहीपुरवा महसी का प्रतिशत भी 95 प्रतिशत से कम पाई गई। वीएसएसएनडी दिवस व सामुदायिक आधारित गतिविधियों की बात की जाय तो ब्लाक पयागपुर व कैसरगंज को छोड़कर शेष परियोजनाओं की फीडिंग भी 90 प्रतिशत से कम पाई गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि परियोजना पयागपुर कैसरगंज की फीडिंग कार्य मानक के अनुसार पाए जाने पर डीएम ने सीडीपीओ पयागपुर अनिल कुमार पाण्डेय व सीडीपीओ कैसरगंज श्रीमती रूपाली सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अन्य सीडीपीओ को भी उनका अनुसरण करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि जिन आँगनबाड़ी केन्द्रों पर डाटा फीडिंग कार्य प्रभावित हो रहा है वहां के ज़िम्मेदार कर्मचारियों को परियोजना मुख्यालय पर बुलाकर फीडिंग कार्य करायी जाय अथवा आस-पास के आँगनबाडी केन्द्रों के दक्ष कार्मिकों की मदद लेकर फीडिंग कार्य मानक के अनुसार कराया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि वीएचएसएनडी दिवस सत्रों की फीडिंग भी 90 प्रतिशत कम नहीं होनी चाहिए। डी.पी.ओ. को निर्देश दिया गया कि 90 प्रतिशत से कम फीडिंग वाले जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी किया जाय। आगामी बैठक तक सुधार परिलक्षित न होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने की कार्यवाही की जाय। डीएम मोनिका रानी ने डीपीओ को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को संसाधनों से परिपूर्ण किया जाए। जहां पर पर्याप्त मात्रा में संसाधन नहीं है वहां पर उनकी आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। आवश्यकता के अनुसार उपकरण की मांग हेतु उनकी ओर से शासन को पत्र भी भिजवाया जाए।

परियोजना अन्तर्गत लक्षित बच्चों के शत-प्रतिशत आधार बनाये जाने के सम्बन्ध में डीएम ने निर्देश दिया कि वीएचएसएनडी सत्र के दौरान अभियान संचालित कर छूटे हुए बच्चों का आधार बनवाया जाए। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओ.पी. पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जे.पी. सिंह, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, राजस्व गॉव गोद लेने वाले सम्बन्धित अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।