nutrition bundle given to pregnant women – Dainik Bhaskar UP/UK

गोंडा : आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया गोदभराई दिवस, गर्भवती महिलाओं को दी गई पोषण पोटली
गोंडा। बुधवार को समेकित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जारी मासिक गतिविधि कैलेण्डर के अनुसार मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई दिवस मनाया गया , इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा मंगलगीतों और पूरे रस्मों.रिवाज के साथ क्षेत्र की प्रथम त्रैमास की गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खाद्य सामग्रियों से भरी पोषण पोटली प्रदान कर उनकी गोदभराई की गयी तथा गर्भावस्था में सही खानपान, साफ़.सफाई व नियमित चिकित्सीय जाँच और परामर्श लेते रहने की जानकारी देते हुए इनके फायदे गिनाए गए।

गर्भावस्था में खानपान-स्वच्छता पर ध्यान रखने व नियमित चिकित्सीय परामर्श लेने के गिनाए गए फायदे

सीडीपीओ अभिषेक दुबे की उपस्थिति में मुजेहना ब्लॉक में गोदभराई दिवस मनाया गया , ब्लॉक के आंगनवाड़ी केंद्र धानेपुर द्वितीय में गर्भवती महिलाओं तरंनुम,नगमा,सुमैय्या और सुनीता को सीडीपीओ अभिषेक दुबे व अन्य लोगों द्वारा पोषण टोकरी प्रदान कर गोदभराई की गई , इस मौके पर सीडीपीओ ने बताया कि दलिया, संतरा, अनार, गुड़, चना, लैईया, केला व आयरन.कैल्शियम के प्रतीक के रूप में हरी साग.सब्जी, मौसमी फल, चने की दाल, सरसों का तेल तथा सोयाबीन युक्त पोषण पोटली प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था में महिलाओं को एनीमिया से बचाकर प्रसव उपरान्त जच्चा.बच्चा को स्वस्थ और सुपोषित बनाना है , सीडीपीओ ने बताया कि मुजेहना परियोजना में कुल 53 महिलाओं की गोदभराई की गई ।

कार्यक्रम में आचार्य सत्यप्रकाश, यूनिसेफ के प्रतिनिधि संतोष राय, मुख्यसेविका अंकिता श्रीवास्तव, गरिमा व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गायत्री एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पूनम, बिन्दू, मीता व भावना आदि उपस्थित रहीं। वहीं शहर परियोजना के आंगनवाड़ी केंद्र पटेल नगर पश्चिमी पर आयोजित गोदभराई दिवस का क्षेत्रीय सभासद वंदना जायसवाल एवं सीडीपीओ अभिषेक दुबे द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया , इस दौरान सभासद व सीडीपीओ द्वारा गर्भवती महिलाओं उमा और रमा को पोषण पोटली प्रदान कर उनकी गोदभराई की गयी , एएनएम द्वारा इन महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

गोदभराई कार्यक्रम पर प्राकश डालते हुए सीडीपीओ अभिषेक दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति गर्भवती महिलाओं को जागरूक करना एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की समुचित जानकारी देना और उन योजनाओं से लाभान्वित कराना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है , इसके साथ ही उन्होंने गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने, दैनिक भोजन में जरूरी खाद्य सामग्रियों को शामिल करने समेत गर्भावस्था में अपनाई जाने वाली अन्य सावधानियों पर विस्तार से चर्चा किया।

गर्भावस्था में एनीमिया से होने वाले खतरों और इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी , घर के आस.पास ही मिलने वाले खाद्य सामग्रियों के सेवन से महिलाएं खुद को और होने वाली संतान को कैसे स्वस्थ और सुपोषित बना सकती हैं, इस पर भी सीडीपीओ ने महिलाओं को जागरुक किया , कार्यक्रम में आई गर्भवती महिला सुनीता का वजन मात्र 45 किलो पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीपीओ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री को निर्देशित किया कि वह गृह.भ्रमण और नियमित फॉलोअप करके सुनीता का विशेष रखे और जल्द से जल्द स्वस्थ बनाने का प्रयास करे, जिससे जुलाई माह में वजन दिवस पर सुनीता का वजन कम से कम तीन किलोग्राम तक बढ़ जाए , शहर परियोजना में कुल 62 महिलाओं गोदभराई हुई ।

इस दौरान यूनिसेफ के प्रतिनिधि संतोष राय ने गर्भावस्था के नौ महीनों के दौरान रहन.सहन और खान.पान पर विशेष चर्चा की , उन्होंने गर्भावस्था में नियमित चिकित्सीय जाँच, परामर्श और टीकाकरण का महत्व बताते हुए मातृत्व पोषण के आठ चरणों के बारे में महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी , कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री लकी, अलका व मुख्य सेविका ममता समेत अन्य लोग मौजूद रहे ,