officers engaged in investigation – Dainik Bhaskar UP/UK

पंजाब इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर हमला, जांच में जुटे अफसर
पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर हमले की टेरर एंगल से भी जांच की जा रही है। रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) अटैक होने की वजह से बड़े अफसर जांच में जुटे हैं। शुरूआती जांच में यह भी पता चला है कि हेडक्वार्टर की बिल्डिंग के बाहर से ही यह हमला किया गया। मंगलवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी मोहाली पहुंच गई।

अज्ञात हमलावर पर दर्ज केस

पुलिस के मुताबिक, हमला करीब 80 मीटर दूर से किया गया है। अज्ञात हमलावर पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद इंटेलिजेंस इलाके में CCTV फुटेज, मोबाइल टावर खंगाल रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी यानी AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं।

कार से अटैक किए जाने की जताई जा रही आशंका

पुलिस को हमले के वक्त बाहर एक स्विफ्ट कार घूमती दिखी है। इसी कार से अटैक किए जाने की आशंका है। हमले के बाद यह कार वहां से गायब हो गई। उसमें 2 संदिग्ध होने की सूचना है। इसके लिए हेडक्वार्टर के सामने की पार्किंग का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है।

हमले को लेकर एक्शन में NIA

इस हमले के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी एक्टिव हो गई है। NIA की एक टीम मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पंजाब इंटेलिजेंस ऑफिस पहुंच गई। NIA आतंकी एंगल होने की वजह से इसकी जांच के लिए पहुंची है। पुलिस की चिंता इसलिए ज्यादा है, क्योंकि ऐसे हथियार अफगानिस्तान में इस्तेमाल होते रहे हैं। इसके अलावा रूस-यूक्रेन जंग में भी इनके इस्तेमाल की बात कही जा रही है।

भगवंत मान ने अफसरों की बुलाई मीटिंग

मोहाली में हुए ब्लास्ट के मामले में सीएम भगवंत मान ने पुलिस अफसरों की मीटिंग बुला ली है। जिसमें इंटेलिजेंस विंग के अफसरों को भी बुलाया गया है। सीएम मान ने कहा कि काफी अर्से से देश के दुश्मन पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिशें कर रहे हैं। हालांकि पंजाब का भाईचारा इतना मजबूत है कि ऐसे लोग अपने इरादों में सफल नहीं हो पा रहे। कल रात मोहाली में हुए ब्लास्ट के बाद उन्होंने पंजाब पुलिस के DGP और इंटेलिजेंस के अफसरों के साथ मीटिंग की है।

इस घटना से जुड़ी बारीक से बारीक डिटेल निकाली जा रही है। इस ब्लास्ट को लेकर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अभी कुछ और गिरफ्तारियां की जाएंगी। पंजाब पुलिस इस ब्लास्ट की जड़ तक पहुंचेगी। शाम तक काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा और बड़ा खुलासा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मीडिया के जरिये स्पष्ट करना चाहते हैं कि जिसने भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की, उसे बपख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को इतनी सख्त सजा दी जाएगी कि उनकी कई पीढ़ियां याद रखेंगी

जानिए क्या बोल गये DGP

वहीं DGP वीके भावरा ने कहा कि इस हमले से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने इतना जरूर कहा कि कम दूरी से यह हमला किया गया है। इस हमले के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट कर दिया गया है। मोहाली और उससे सटे चंडीगढ़ के बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। यहां लगातार चेकिंग चल रही है।

हमले में हो सकता था बड़ा नुकसान

मोहाली में इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर यह हमला सोमवार शाम 7.45 बजे हुआ। तब तक छुट्‌टी हो चुकी थी। वहां से तमाम बड़े अफसर और कर्मचारी घर जा चुके थे। जिस वक्त हमला हुआ, सिर्फ नाइट ड्यूटी वाली टीम ही मौजूद थी। इस वजह से कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। हेडक्वार्टर के आसपास एक प्राइवेट अस्पताल और स्कूल भी है। बगल में ही मोहाली के SSP का भी ऑफिस है।

CM ने की DGP से रिपोर्ट तलब

हमले का पता चलते ही CM भगवंत मान हरकत में आ गए। उन्होंने DGP वीके भावरा से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है। फिलहाल पुलिस हथियार की जांच करवा रही है। इसके लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। वहीं कल पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाकर भी इसकी जांच करवाई थी।

जानिे क्या है RPG?

रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से किसी भी टैंक, बख्तरबंद गाड़ी, हेलिकॉप्टर या विमान को उड़ाया जा सकता है। इसकी रेंज 700 मीटर होती है। रॉकेट से चलने वाला ग्रेनेड कंधे पर रखकर दागा जाता है। यह मिसाइल हथियार है जो विस्फोटक वारहेड से लैस रॉकेट लॉन्च करता है। अधिकांश RPG को एक व्यक्ति द्वारा ले जाया जा सकता है, यानी इसे अकेले कोई शख्स ऑपरेट कर सकता है। हाल ही में अफगानिस्तान में तालिबान युद्ध के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया था।

पंजाब में छा रहा आतंक का साया

पंजाब में आतंक का साया पंजाब में लगातार आतंक का साया बढ़ रहा है। पिछले साल 23 दिसंबर को लुधियाना के कोर्ट कांप्लेक्स में बम ब्लास्ट हुआ था। 11 जनवरी को पुलिस ने गुरदासपुर से ढाई किलो RDX बरामद किया। इसके बाद 14 जनवरी को अमृतसर में 5 किलो विस्फोटक मिला। 21 जनवरी को फिर गुरदासपुर से 2 हैंड ग्रेनेड और 4 किलो RDX मिला था।

हाल ही में 23 अप्रैल को चंडीगढ़ स्थित बुड़ैल जेल के बाहर टिफिन बम मिला। जिसके भीतर करीब डेढ़ किलो RDX भरा हुआ था। 5 मई को हरियाणा की करनाल पुलिस ने इनोवा कार में सवार 4 आतंकियों को पकड़ा। जो 4 किलो RDX लेकर तेलंगाना जा रहे थे। इसके बाद कल ही तरनतारन में खंडहर में छिपाया साढ़े 3 किलो RDX बरामद किया गया था।