on his visit to Assam for three days – Dainik Bhaskar UP/UK

तीन दिन के असम दौरे पर गृहमंत्री शाह, गुवाहाटी में BJP के नए कार्यालय का किया उद्घाटन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के असम दौरे पर हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उनके साथ हैं। आज शनिवार को दूसरे दिन उन्होंने गुवाहाटी में BJP के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद शाह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम की भूमि को कांग्रेस ने कई साल तक आतंकवाद, विघटन, आंदोलन और हड़ताल की भूमि बना दिया था।

शाह ने कहा कि यहां पर ना विकास हो रहा था, ना शिक्षा हो रही थी, ना शांति थी। आज मुझे खुशी है कि 2014 से पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

शाह ने कहा- मैं गृहमंत्री नहीं भाजपा के एक कार्यकर्ता के तौर पर असम आया हूं। मैं यहां विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में आया था, तब हमें हितेश्वर सैकिया (असम के पूर्व CM) ने बहुत मारा था। हम नारे लगाते थे असम की गलियां सूनी है इंदिरा गांधी खूनी है। उस वक्त कल्पना नहीं थी कि भाजपा 2 बार जीतकर यहां सरकार बनाएगी।

नड्डा बोले- आज असम शांतिप्रिय और विकासशील प्रदेश है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि एक समय में यह राज्य बंद से जाना जाता था। आज यह शांतिप्रिय और विकासशील प्रदेश है। यह नेतृ्त्व के अंतर के कारण हुआ है। एक समय ये राज्य जो 4 देशों से घिरा हुआ था, मुसीबत में पड़ा था। देश का नेतृत्व कमजोर था। लेकिन आज यही नॉर्थ-ईस्ट, यही असम मुख्य धारा में शामिल है और विकास की प्रक्रिया में मुख्य रूप से आगे बढ़ कर आ रहा है।

शाह बोले- नेहरू ने 1962 में बाय बाय असम कहा था

वहीं, असम के खानापारा में कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये कांग्रेसी जहां पर भी बैठे हैं वो सुन ले, जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में जब चीन की लड़ाई हुई थी, तब बाय बाय असम कह दिया था। उसके बाद से कांग्रेस वाले भूल ही गए थे कि उत्तर-पूर्व भी कोई चीज है।

उन्होंने कहा- यहां पर जिस प्रकार का अलगाववाद हुआ था, मोदी जी बिना किसी भाषण के उसमें परिवर्तन लाए। कांग्रेस के शासन में भारत को तोड़ने की प्रक्रिया हुई और कांग्रेस मूकदर्शक बनी रही। मोदी जी ने आकर भारत को तोड़ने की प्रक्रिया को बंद कर भारत को जोड़ने का काम किया है।

‘हमारी लड़ाई विचारवादी पार्टी से नहीं है, बल्कि परिवारवाद से है’

खानापारा में जे.पी.नड्डा ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी विचारवादी पार्टी से नहीं है, बल्कि परिवारवाद और वंशवाद के समर्थक से है। एक तरफ हमारे से लड़ने वाले परिवारवाद और वंशवाद के समर्थक तथा एक तरफ राष्ट्रीय पार्टी BJP जो विचारों से युक्त और देश के लिए काम करने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमित शाह शाम ने 4 से 5.30 बजे तक स्टेट गेस्ट हाउस में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के साथ ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय बैठक की। इसके बाद शाम 6 से 7.30 बजे नॉर्थ ईस्टर्न स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (NESAC) की समीक्षा बैठक करेंगे।