open doors of Sahib – Dainik Bhaskar UP/UK

धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, जानिए हर दिन कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन की अनुमति
हेमकुंड साहिब की यात्रा दो साल बाद अपने भव्य स्वरूप में आज से शुरू हो गई है। इसको लेकर भ्यूंडार घाटी में उल्लास का माहौल है। सिखों के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज सुबह 9:30 बजे पूरे विधि-विधान के साथ खुल गए हैं। यह प्रसिद्ध धार्मिक स्थल समुद्रतल से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं इससे पहले सुबह 9 बजे लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के भी कपाट पूरे विधि-विधान के साथ खोले गए। इस दौरान मुख्य ट्रस्टी जनक सिंह, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के साथ कई और लोग मौजूद रहे।

हर दिन 5 हजार श्रद्धालुओं को हेमकुंड साहिब का दर्शन की अनुमति

वहीं हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि इस बार हर दिन 5 हजार श्रद्धालुओं को हेमकुंड साहिब का दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। वहीं यात्रा कर रहे सभी यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य रखा गया है। यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

यात्रा के जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको उत्तराखंड पर्यटन registrationandtouristcare.uk.gov.in जाना होगा, जहां पर आप डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके साथ ही आप Tourist Care Uttarakhand (टूरिस्ट केयर उत्तराखंड) मोबाइल ऐप के द्वारा भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

दो साल बाद बाबा साहिब मंदिर में लौटी रौनक

हेमकुंड साहिब दो वर्ष बाद अपने भव्य स्वरूप में शुरू हो गई है। इससे भ्यूंडार घाटी में होटल, ढाबा, घोड़ा-खच्चर सहित अन्य प्रकार के व्यवसाय करने वालों के साथ यात्रियों में उल्लास का माहौल है।