Opposition Confuse – Dainik Bhaskar UP/UK

बरेली : विपक्ष कंफ्यूज तो सपा को नहीं मिल रहे प्रत्याशी-बृजेश पाठक
दैनिक भास्कर ब्यूरो

बरेली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्षी दल अपने घरों से ही नही निकले, उनके पास न कुछ कहने को है और न कुछ बोलने को, समाजवादी पूरी तरह से फ्लॉप साबित है। उनकी अराजकता को लोग भूले नहीं है। जबकि जनता ने पूरी तरह से कमल को खिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में स्थिति यह है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव अपना निर्णय ही नही ले पा रहे है। कई जगह उनके प्रत्याशी नही है तो कई जगह वो निर्दलीय को समर्थन दे रहे है। सपा से घोषित प्रत्याशी भाजपा में शामिल हो रहे है। अखिलेश यादव कंफ्यूज है। भाजपा पूरी सुचिता के साथ काम कर रही है।

जनता रहे सावधान सोच समझकर वोट दे

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष कंफ्यूज है जबकि योगी-मोदी सरकार में देश विश्व गुरु बनने की राह पर है। सपा शासन में गुंडे माफिया द्वारा व्यापारियों और उद्यमियों से गुंडा टैक्स वसूला जाता था। लेखपाल से लेकर कलक्टर तक डरता था। एसएसपी तक को सपाई पीटते थे। मगर, अब योगी सरकार में गुंडे माफिया तख्ती टांग कर कहते हैं कि उनको बख्श दो। डिप्टी सीएम ने कहा कि बरेली नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी वापस ले लिया।

योगी-मोदी सरकार में देश विश्व गुरु बनने की राह पर

आईएमए हाल में भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी-योगी राज में अब भारत कमजोर देश नहीं रहा। दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष मोदी को सबसे ताकतवर नेता मानते हैं। वह खुद ब्राजील में जाकर देख चुके हैं। इसलिए जनता किसी के बहकावे में न आए। केंद्र और प्रदेश के साथ ही नगर निगम में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए। पुरानी दिनों की याद ताजा करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अगर बरेली से उमेश गौतम दोबारा मेयर बने तो ब्रजेश पाठक मैं फ्री सेवा देंगे। बरेली से उनका घरेलू रिश्ता है।

वह यहां अपने पिता के साथ नुमाइश देखने आते थे। फिर दीनानाथ की लस्सी पीते थे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए बोले- 500 साल के सतत संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर की अद्भुत छटा देखते ही बनती है। कांग्रेस ने तो सुप्रीम कोर्ट में हल्फनामा दायर करके भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। मुगल शासन का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति मिटाने के लिए नालंदा का इतिहास जलाया गया। मगर, फिर भी भारतीय संस्कृति को गुरुकुलों में जिंदा रखा गया।

महिला सुरक्षा का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि छेड़खानी करने वाले 25 हजार गुंडे माफिया जेल में हैं। अंत में डिप्टी सीएम ने बरेली की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप बाजार में 10 रुपये की लौकी या भिंडी भी खरीदने जाते हो तो उसे तोड़कर या नाखून लगाकर देखते हो। मगर, जब वोट डालने जाते हो तो क्यों नहीं सोचते। अबकी बार सोचना पड़ेगा। दोनों में जो बेहतर प्रत्याशी हो उसे चुनना पड़ेगा। अगर बरेली को आग में झुलसने से बचाना है तो उमेश गौतम को फिर से महापौर बनाना होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक संजीव अग्रवाल और राघवेंद्र शर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। प्रबुद्ध सम्मेलन में डॉ. केएम अरोड़ा प्रत्येश पांडेय, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. विनोद पागरानी, दीप्ति भारद्वाज, डॉ. सीपीएस चौहान, विक्की भरतौल, आदेश प्रताप सिंह, विष्णु शर्मा, शीतल गुलाटी, अमन सक्सेना, मुन्ना सिंह प्रधान, राजकुमार शर्मा, विमल भारद्वाज, तृप्ति गुप्ता, अंकित माहेश्वरी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजदू थे। संचालन अधीर सक्सेना ने किया।