Pahlama terrorists attack Garage Shah – Dainik Bhaskar UP/UK

पुलवामा आतंकी हमले पर गरजे शाह, बोले-व्यर्थ नहीं जाएगा शहीदों का बलिदान
– 2022 तक दुगनी हो जाएगी किसानों की आय

गोपाल त्रिपाठी

गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहाकि पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। भाजपा आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है। आपको विश्वास दिलाता हूं कि जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा। राहुल गांधी और उनकी कम्पनी ने 15 सालों में किसानों के लिए कुछ नहीं किया वो आज हमसे सवाल पूछते हैं। 2019 में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना होगा।

शनिवार को गोरखपुर में खाद कारखाना मैदान में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पाक प्रेरित आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण तरीके से घात लगाकर 40 से अधिक जवानों को शहीद कर दिया। पूरा देश शहीद जवानों के साथ खड़ा है। हम सभी भी उनके साथ खड़े हैं। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता संकल्प लेकर जाएं कि हम ऐसी मजबूत सरकार बनाएंगे जो आतंकवाद का खात्मा कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश की पहचान की कृषि है। किसान हमारी पहचान हैं, 160 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर खेती होती है। हमारा किसान पूरे देश का पेट भरने को सक्षम है। बाहर से एक दाना भी नहीं लाना पड़ता।

70 साल तक जितनी भी सरकारें आयी उन्होंने किसानों को वोट बैंक समझकर टुकड़ा-टुकड़ा करने का काम किया। नरेंद्र मोदी की सरकार इकलौती सरकार है जिसने वैज्ञानिक आधार पर किसान की आय दोगुना करने का काम किया। राहुल गांधी कहते हैं कि किसानों की आय दुगना करना आसान नहीं है लेकिन हम 2022 तक आय दोगुना करके दिखाएंगे। पहले यूरिया की जो सब्सिडी होती थी, उसे कालाबाजारी वाले खा जाते थे। मोदी ने प्रयोग किया तो यूरिया को नीम कोटेड कर दिया। अब वह कालाबाजारी में जा ही नहीं सकती।

किसानों की बेरोजगारी दूर करने का काम मोदी ने किया। किसान को मालूम नहीं था को उसकी भूमि कैसी है। सॉइल हेल्थ कार्ड लाकर किसानों को वैज्ञानिक मार्गदर्शन दिया गया। उत्पादन बढ़ेगा तो आय अपने आप दोगुनी हो जाएगी। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने कहाकि प्रधानमंत्री ने अलगाववादियों पर शिकंजा कसा है। पाकिस्तान भी डरा है। यहां किसान प्रतिनिधि जम्मू कश्मीर से भी आए हैं।

उन्होंने कहाकि किसान सम्मान समृद्धि योजना की शुरुआत गोरखपुर से होगी। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में किसानों के बैंक अकाउंट में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसके अलावा 4 हजार रुपये भी जल्द भेजे जाएंगे। रामलाल ने कहा कि 2 मार्च को देशभर में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली जाएगी। अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी बाइक पर सवार होकर भाजपा के लिए सहयोग मांगेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री 28 फरवरी को 10 लाख से ज्यादा बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। किसान मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि किसानों की छह पैसे की मदद न करने वाले 6000 रुपये को कम बता रहे हैं।

हम जल्द उन्हें बेनकाब करें। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इनकी सोच छोटी है। दिल्ली का फैसला खेत और खलिहान से होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने किसान सम्मेलन में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं, भाजपा की जीत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मई तक आराम न करें, किसान मेहनती हैं।

आराम करेंगे तो देश का नुकसान होगा। किसानों की भलाई सिर्फ भाजपा ने किया है। देश भर से करीब 3200 किसान प्रतिनिधि अधिवेशन में शामिल हुए। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विभिन्न राज्यों से आये किसान प्रतिनिधियों को पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम याद दिलाये। सोशल मीडिया की ताकत का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का संदेश दिया। अधिवेशन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी पहुंचे।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल, सांसद कमलेश पासवान, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सबल सिंह, विधायक विपिन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।