pain in the stomach of the rulers – Dainik Bhaskar UP/UK

बांदा: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से सत्ताधारियों के पेट में हो रहा दर्द : कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष
दैनिक भास्कर न्यूज

बांदा। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर चौतरफ़ा हमला बोल दिया। भाजपा की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह उठाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती बसपा सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए उन्हें जिन विकास कार्यों को शुरू कराया था, वह 11 साल बाद भी पूरे नहीं हो सके। यह भाजपा की जनविरोधी नीति को दर्शाता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से सत्ताधारियों के पेट में दर्द हो रहा है, इससे भाजपा की ओछी मानसिकता का पता चलता है।

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन ने भाजपा पर बोला चौतरफा हमला

शहर के अलीगंज स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों पर मोदी-योगी सरकार पर हमला बाेला। श्री सिद्दीकी ने अन्ना मवेशियों से खेत में किसान और शहर में आम इंसान परेशान है। अन्ना मवेशी जहां खेत में खड़ी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं वहीं सड़कों पर विचरण करके हादसों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूचे पूरे प्रदेश में रबी की बुआई चरम पर है। लेकिन डीएपी और यूरिया के लिए किसानों को रात से ही लाइन में लगना पड़ता है।

इसके बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। डीएपी में 50 के स्थान पर 45 किलो की बोरी किसानों को दी जा रही है। कच्चे तेल की कीमत न के बराबर है, लेकिन यहां टैक्स पर टैक्स लग रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र सरकार ने जब हर चीज को जीएसटी में शामिल कर लिया है तो पेट्रोलियम पदार्थ इससे क्यों अछूते हैं? युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार परीक्षाएं आयोजित कराती है, लेकिन बार-बार पेपर लीक हो जाते हैं। सेना की भर्ती भी बंद कर दी गई है। सरकार अब रक्षा क्षेत्र में भी दीवार खड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तुगलगी फैसलों का कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में लोक सभा की सारी सीटें भाजपा की झोली में डाली दीं और अधिकांश विधायक भी दिए, लेकिन इसके बाद भी यहां के कृषि विश्वविद्यालय और मेडिकल कालेज की स्थिति नहीं सुधरी। आधे-अधूरे रिंग रोड की वजह से समूचे शहर में जाम की स्थिति है। 10 साल से अधिक समय बीतने के बाद भी औगासी और मर्का पुलों का निर्माण पूरा नहीं हो सका।

विकास कार्यों के प्रति हीलाहवाली से नाव हादसे में 15 लोगों की मौत की जवाबदेही आखिर किसकी है। जिले की खराब सड़कों, अधूरे तटबंध के कार्य सहित अन्य कार्यों पर उन्होंने अफसोस जताया। कहा कि गौशालाओं में मवेशी मर रहे हैं। बालू की खुलेआम लूट मची है। ओवरलोडिंग बंद नहीं हो पा रही। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पीएम और सीएम अपनी फोटो लगाकर जनता को राशन बांट रहे हैं। महामारी का टीका भी महंगे दामों में लगाया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, मुमताज अली, संजय गुप्ता, धर्मेश सिंह, गजेंद्र सिंह पटेल, राजबहादुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पूरी ताकत से लड़ेंगे निकाय चुनाव

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने निकाय चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकार की नियत ठीक नहीं है। मतदाता सूची में फर्जी नाम बढ़ा कर धांधली की जा रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के मताधिकार का अपमान करते हुए यहां भी मध्य प्रदेश की तर्ज पर वार्ड सदस्यों से पालिकाध्यक्ष का चुनाव करा सकती है। उन्होंने मोदी-योगी सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। कहा कि कांग्रेस जनता के बीच पहुंचकर सरकार के कुचक्रों का करारा जवाब देगी।