Pawan Kalyan – Dainik Bhaskar UP/UK

तिरुपति के प्रसाद लड्डू में मिला बाथरुम साफ करने वाला एसिड, आरोप-प्रत्यारोप शुरु !
अमरावती । आंध्र प्रदेश की राजनीति और धार्मिक आस्था के केंद्र तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर छिड़ा विवाद अब एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है। मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की चार्जशीट के हवाले से जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। हालांकि जांच में पशु चर्बी मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घी में प्लांट ऑयल और बेहद खतरनाक इंडस्ट्रियल केमिकल्स के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान कुछ ऐसी कंपनियों का पता चला है जिन्होंने लैक्टिक एसिड और लिनियर अल्काइल बेंजीन सल्फोनिक एसिड जैसे पदार्थों की आपूर्ति की थी। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका एक नॉन-फूड ग्रेड केमिकल है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से डिटर्जेंट और सफाई उत्पादों में किया जाता है। खाद्य पदार्थों में इसका सेवन शरीर के अंदरूनी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि विश्व प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले घी में बाथरूम साफ करने वाले रसायनों (केमिकल्स) की मिलावट की गई थी। मुख्यमंत्री के इस बयान ने न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है, बल्कि देश भर में एक नई बहस छेड़ दी है। नायडू ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस विवाद की जड़ें पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल से जुड़ी बताई जा रही हैं। आरोपों के अनुसार, वर्ष 2019 से 2024 के बीच मंदिर को आपूर्ति किए जाने वाले घी की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया गया। मुख्यमंत्री नायडू ने यह भी संकेत दिए कि यह अनियमितता केवल तिरुपति तक सीमित नहीं हो सकती और अन्य प्रमुख मंदिरों के प्रसाद की भी जांच की आवश्यकता है।

दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। विपक्ष का तर्क है कि सत्ताधारी दल अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक मुद्दों का सहारा ले रहा है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने इस मामले में और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि 2022 से 2024 के बीच फर्जी बिल बनाकर इन केमिकल्स की आपूर्ति की गई थी। आरोप यह भी है कि इन खतरनाक रसायनों के ऑर्डर व्हाट्सएप जैसे अनौपचारिक माध्यमों से दिए गए और हजारों किलो केमिकल डेयरी कंपनियों के जरिए मंदिर की व्यवस्था तक पहुँचाया गया।

इस खुलासे के बाद श्रद्धालुओं के बीच भारी नाराजगी और चिंता देखी जा रही है। पलटवार करते हुए जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि सरकार की बनाई गई विशेष जांच समिति सिर्फ एक दिखावा है। उन्होंने तर्क दिया कि जब सीबीआई की रिपोर्ट में पशु वसा की पुष्टि नहीं हुई है, तो सरकार जानबूझकर जनता को गुमराह कर रही है। वाईएसआर कांग्रेस ने इस मुद्दे को अदालत में चुनौती देने की बात कही है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण ने आंध्र प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जिसकी गूँज आने वाले समय में और भी तेज होने की संभावना है। धर्म और राजनीति के इस टकराव में अब सबकी नजरें आगामी अदालती कार्यवाही और विस्तृत फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं।

हिंदी पसंद नहीं तो तमिल फिल्में डब करके क्यों कमाते हो बॉलीवुड से पैसे? भाषा विवाद पर पवन कल्याण के तीखे सवाल
जनसेना पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और भाषा विवाद पर एक नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि भारत को केवल दो नहीं, बल्कि तमिल सहित कई भाषाओं की जरूरत है. उनका यह बयान तब आया जब केंद्र सरकार और तमिलनाडु सरकार के बीच हिंदी थोपने और त्रि-भाषा फॉर्मूले को लेकर विवाद चल रहा है.

काकीनाडा जिले में जनसेना पार्टी के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोलते हुए, कल्याण ने भाषाई विविधता को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह न केवल देश की एकता को बनाए रखने में सहायक होगा बल्कि लोगों के बीच आपसी प्रेम और सद्भावना को भी बढ़ावा देगा. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भाषा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे एक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में देखा जाना चाहिए.

बॉलीवुड से क्यों कमाते हैं पैसे?

इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के नेताओं पर पाखंड का आरोप लगाया और सवाल उठाया कि जो लोग हिंदी का विरोध करते हैं, वही लोग वित्तीय लाभ के लिए तमिल फिल्मों को हिंदी में डब करने की अनुमति क्यों देते हैं. उन्होंने कहा, “अगर हिंदी को स्वीकार नहीं करना है, तो तमिल फिल्में हिंदी में डब करके बॉलीवुड से पैसे कमाने की नीति कैसी है?” उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृत जैसी प्राचीन भाषा की आलोचना करना गलत है और इसे भारत की संस्कृति और विरासत के रूप में देखा जाना चाहिए.

NEP को बताया था ‘भगवा नीति’

उनका यह बयान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की हालिया टिप्पणी के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने NEP को ‘भगवा नीति’ करार दिया और कहा कि यह नीति तमिलनाडु की शिक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचा सकती है. स्टालिन का आरोप था कि केंद्र सरकार राज्य पर NEP लागू करने के लिए आर्थिक दबाव बना रही है और इसके लिए फंड रोकने की धमकी दे रही है.

हर भाषा का करें सम्मान

इस पूरे विवाद में पवन कल्याण का दृष्टिकोण संतुलित नजर आता है. जहां एक ओर उन्होंने भाषाई विविधता के महत्व को रेखांकित किया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने भाषा को राजनीति का हथियार बनाने की आलोचना भी की. उनका कहना है कि हर भाषा का सम्मान किया जाना चाहिए और इसे राष्ट्र की एकता व विकास के लिए सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल किया जाना चाहिए.