petrol pump shutdown – Dainik Bhaskar UP/UK

आगरा में क्यों बंद किये गए रिलायंस के सभी 10 पेट्रोल पंप, पढ़िए पूरी खबर
आगरा में रिलायंस के सभी 10 पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। रविवार से इन पेट्रोल पंपों पर पहले डीजल की बिक्री बंद हुई थी और सोमवार सुबह से पेट्रोल की भी बिक्री बंद कर दी गई। पेट्रोल पंप के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है। सभी कर्मचारी बाहर बैठे हैं। पेट्रोल-डीजल लेने आने वाले ग्राहकों को गेट से ही लौटाया जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले दो दिनों से एक-एक टैंकर आ रहा था

आगरा के छलेसर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर बीएस त्यागी ने बताया कि अभी सप्लाई का इश्यू आ रहा है। इसके पीछे थोक विक्रेता के लिए रेट मे 25 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ना भी एक कारण हो सकता है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने पिछले दिनों में डिमांड के अनुरूप सप्लाई 50 फीसदी घटा दी थी। पिछले दो दिन से पेट्रोल-डीजल का एक-एक टैंकर आ रहा था।

किसी को नहीं पता, कब तक बंद रहेगा पंप

ऐसे में पंप में जो स्टॉक बचा था, वह खत्म हो गया है। कंपनी जल्द समाधान होने की बात कह रही है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी रिटेल में अभी बिक्री नहीं करना चाह रही है। ये स्थिति कब तक चलेगी, इसके बारे में अभी कुछ कह नहीं सकते।

दूसरे पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़

रिलायंस पेट्रोल पंपों पर अच्छी सेल होती है। छलेसर पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन 60 हजार लीटर डीजल की खपत होना बताया जा रहा है। ऐसे में डीजल-पेट्रोल की बिक्री बंद होने के चलते दूसरे पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई है। वहीं, रिलायंस के ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों का कहना है कि वो ग्राहकों को समझा रहे हैं।

टंकी करा रहे फुल
रिलायंस पेट्रोल पंप पर बिक्री बंद होने के बाद यहां से दूसरे पंप पर जाने वाले ग्राहक अपने वाहन की टंकी फुल करा रहे हैं। उनको लग रहा है कि कहीं दाम बहुत ज्यादा न बढ़ जाएं या फिर पेट्रोल-डीजल की किल्लत न हो जाए। पंप संचालकों का कहना है कि स्थिति स्पष्ट न होने के कारण वो कर्मचारियों की छुट्‌टी करने की सोच रहे हैं। जब स्टॉक आएगा, तो उन्हें वापस बुला लिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े कच्चे तेल के दाम
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में इसका असर पर डीजल-पेट्रोल के दामों पर पड़ने की संभावना बनी हुई है। इसके चलते थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल में 25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्लीवालो के लिए आज का दिन पड़ेगा भारी, 400 पेट्रोल पंप बंद, CM ने बोली ये बात…
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल पंप डीलर्स ने ईंधन पर वैट नहीं घटाए जाने के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया है. इस बीच दिल्लीवासियों के लिए एक और बुरी खबर है. सरकार की प्राइवेट कैब वाली पॉलिसी के खिलाफ टैक्सी-ऑटो वाले भी सड़कों से नदारद रहेंगे.

पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक दिल्ली में आज करीब 400 पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप बंद हैं. ये सभी पेट्रोल पंप 22 अक्टूबर को प्रात: छह बजे से लेकर अगले दिन 23 अक्टूबर 2018 को प्रात: पांच बजे तक बंद रहेंगे.

एसोसिएशन ने अपने एक वक्तव्य में कहा था कि केन्द्र सरकार ने चार अक्टूबर को पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क कटौती और तेल कंपनियों को एक रुपये की कटौती वहन करने का निर्देश देकर दोनों ईंधनों पर ढाई रुपये प्रति लीटर दाम घटा दिये. इसके साथ ही कई राज्य सरकारों ने भी इतनी ही कटौती वैट में की है जिससे इन राज्यों में ईंधन के दाम में पांच रुपये तक की कटौती हुई है. लेकिन दिल्ली सरकार ने अभी तक वैट नहीं घटाया है.

दिल्ली की सीमाओं से सटे राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने पेट्रोल, डीजल पर वैट में कटौती की है, लेकिन दिल्ली में वैट कम नहीं किये जाने से राजधानी में दोनों ईंधन के दाम पड़ोसी राज्यों से ऊपर हो गये हैं. दिल्ली के मुकाबले उत्तर प्रदेश, हरियाणा में पेट्रोल का दाम क्रमश: 2.59 रुपये और 1.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 2.02 रुपये और 1.72 रुपये लीटर सस्ता है.

पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल, डीजल सस्ता होने की वजह से दिल्ली के पेट्रोल पंपों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. यही वजह है कि पेट्रोल पंप एसोसियेसन ने एक दिन की हड़ताल का फैसला किया है.

वहीं टैक्सी एसोसिएशन ने यह हड़ताल सरकार की प्राइवेट कैब को लेकर पॉलिसी के खिलाफ बुलाई है. यानी दिल्लीवासियों पर आज दोहरी मार पड़नेवाली है. जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल और सीएनजी न मिलने से गाड़ियों पर ब्रेक लग जाएगा तो दूसरी ओर टैक्सी और ऑटो के बंद होने से कही आना-जाना दूभर हो जाएगा.

केजरीवाल ने बताया इसके पीछे BJP का हाथ

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- पेट्रोल पंप मालिकों ने मुझे निजी तौर पर बताया है कि यह हड़ताल भाजपा की ओर से प्रायोजित है। इसको तेल कंपनियों का समर्थन है। भाजपा के लोग पंप मालिकों को ऐसा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। भाजपा को जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दोस्तों, भाइयों और बहनों दफ्तर जाने से पहले वाहन में पहले ही ईंधन भरवा लें, अन्यथा मेट्रो से सफर करें। डीटीसी की बसों का सामथ्र्य मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक तिहाई कर दिया है। काहे की जिद, 5 रुपये कम कर दो वैट पेट्रोल-डीजल पर।