pm modi speech at red fort – Dainik Bhaskar UP/UK

Independence Day 2018: देश की बेटियों ने सात समंदर पार किया : पीएम मोदी
आज देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 7:30 बजे लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया. इस साल पीएम मोदी ने 82 मिनट का भाषण दिया. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का ये लाल किले के प्राचीर से आखिरी भाषण है.

पीएम ने अपने भाषण में दो खास योजनाओं का ऐलान किया है. पहला- 2022 तक हिंदुस्तान अंतरिक्ष में मानवसहित यान भेजेगा और वहां तिरंगा लहराएगा. दूसरा- 25 सितंबर 2018 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देश में आयुष्मान भारत योजना लागू होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण…

7.33 AM: लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश आज नई ऊंचाईयों को पार कर रहा है. आज का सूर्योदय नए उत्साह को लेकर कर आया है. हमारे देश में 12 साल में एक बार नीलकुरिंज का पुष्प उगता है, इस साल ये पुष्प तिरंगे के अशोक चक्र की तरह खिल रहा है.

PM ने कहा कि आज देश के कई राज्यों की बेटियों ने सात समंदर को पार किया और सभी को तिरंगे से रंग दिया. उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का पर्व उस समय मना रहे हैं, जब आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है.

उन्होंने कहा कि अभी-अभी संसद के दोनों सदनों के सत्र खत्म हुए हैं, हमारे कोशिश है कि सदन से हमने देश में सामाजिक व्यवस्था के न्याय को आगे बढ़ाने का काम किया है. ओबीसी आयोग को हमने संवैधानिक दर्जा देकर उन्हें बराबरी का हक दिया है. प्रधानमंत्री बोले कि आज हर भारतीय इस बात का गर्व कर रहा है आज हम दुनिया की छठीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. देश की आजादी के लिए कई महापुरुषों ने अपनी जान दी है, मैं उन सभी को नमन करता हूं.

पीएम ने इस दौरान देश के सभी जवानों को सलाम किया और देश की सेवा के लिए उनका धन्यवाद किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में कई जगह अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन कई जगह बाढ़ के हालात हैं. जहां पर भी मुसीबत है वहां सरकार सहायता कर रही है.

PM मोदी ने कहा कि अगले साल जलियांवाला बाग कांड को सौ साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं. उन्होंने दक्षिण के कवि सुब्रामणियम भारती की कुछ पंक्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत दुनिया को नया रास्ता दिखाएगा. PM ने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया में साख और धाक हो.

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में लोगों ने सिर्फ नई सरकार नहीं बनाई है, जबकि उन्होंने देश को बनाने के लिए काम किया है. आज देश में 125 करोड़ हिंदुस्तानी नया देश बनाने में जुटे हैं. PM बोले कि हमें ये देखना होगा कि हम कहां से चले थे और कहां पर पहुंचे थे ये हमें देखना होगा. अगर हम 2013 को इसका आधार मानें और अगर 2014 के बाद से देश की रफ्तार देखें तो आपको हैरानी होगी.

प्रधानमंत्री बोले कि आज देश में शौचालय बनाने, गांव में बिजली पहुंचाने, गरीबों को एलपीजी गैस कनेक्शन देने, ऑप्टिकल फाइबर बिछाने की रफ्तार सबसे तेज हुई है. अगर 2013 की रफ्तार से चलते तो ऐसा करने में दशकों लग जाते. पीएम ने कहा कि देश, व्यवस्था, अधिकारी, लोग सब वही हैं लेकिन आज देश बदलाव महसूस कर रहा है. आज देश में दोगुनी रफ्तार से हाइवे बन रहे हैं वहीं चोगुनी रफ्तार से गांव में घर बना रहे हैं.

लालकिले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम दिव्यांग भाइयों-बहनों के लिए कॉमन साइन डिक्शनरी पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज सेना में इतना दम है कि वह सर्जिकल स्ट्राइक करती है. उन्होंने कहा कि हमें बड़े लक्ष्यों को लेकर आगे चलना होगा.

PM ने अपने भाषण में किसानों को बढ़े हुए एमएसपी मिलने का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि हमने पुरानी मांग को पूरा किया. जीएसटी लागू किया गया है, शुरू में थोड़ी कठिनाइयां आने के बाद भी छोटे व्यापारियों ने इसको अच्छी तरह से लिया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बेनामी संपत्ति को जब्त करना, OROP जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं.

उन्होंने कहा कि आज पुरानी दुनिया भारत को उम्मीद की नज़रों से देख रही है, लेकिन 2014 से पहले भारत को अच्छी नज़र से नहीं देखा जाता था. आज ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में अच्छी रैंकिंग पर पहुंचे हैं, हर कोई आज भारत की रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म नीति की तारीफ कर रहा है.

PM ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में आज दुनिया कह रही है कि सोया हुआ हाथी अब जग चुका है और दौड़ने के लिए तैयार है. हमें जिन संस्थाओं में कभी जगह नहीं मिलती थी, आज हम उनके अहम सदस्य हैं. भारत अब अरबों डॉलर के निवेश का केंद्र बन गया है.

उन्होंने कहा कि आज देश में नॉर्थ ईस्ट से हमेशा अच्छी खबरें आ रही हैं, पहले ऐसी खबरें आती थीं जो कोई पढ़ना नहीं चाहता था. पहले देश में सिर्फ बड़े शहरों की चर्चा होती थी, लेकिन अब छोटे शहर-गांव भी अहम रोल निभा रहे हैं. पीएम ने कहा कि देश में अभी तक 13 करोड़ मुद्रा लोन दिए जा चुके हैं, जिनमें 4 करोड़ वो लोग हैं जिन्होंने जिंदगी में पहली बार कोई लोन लिया है. उन्होंने कहा कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर की गति बढ़ी है.

PM मोदी ने लाल किले से कहा कि 2022 जब आजादी के 75 साल होंगे, तब या उससे पहले देश का कोई भी बेटा या बेटी अतंरिक्ष में हाथ में तिरंगा लेकर जाएंगे. चाहे चांद हो या मंगल अब हम मानवसहित गगनयान लेकर जाएंगे. ये पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगा. उन्होंने कहा कि हम मक्खन नहीं पत्थर पर लकीर खींचते हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान के कारण करीब 3 लाख बच्चों की जान बची है. पहले स्वच्छता अभियान का मज़ाक उड़ाया गया था. पीएम ने कहा कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान शुरू करने का फैसला किया है, ये आयुष्मान भारत की योजना के तहत 10 करोड़ परिवार को लाभ मिलेगा. करीब 50 करोड़ नागरिकों को 5 लाख रुपए देने की सालाना हेल्थकेयर सुनिधा की योजना है, 25 सितंबर यानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से योजना पूरे देश में लागू होगी. ये जनसंख्या अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको से भी ज्यादा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले सरकार की ओर से पैसे जाते थे, लेकिन जनता तक नहीं पहुंचते थे. करीब 6 करोड़ लोग ऐसे थे, जो कभी पैदा ही नहीं हुए और उनके नाम से सरकारी पैसा जा रहा था. इस भ्रष्टाचार को हमारी सरकार ने रोका है, इससे 90 हजार करोड़ रुपए सरकार के बचे हैं. ये सारा पैसा बिचौलिए खा जाते थे.

PM ने कहा कि 2013 तक डायरेक्ट टैक्स देने वालों की संख्या सिर्फ चार करोड़ थी, लेकिन अब ये संख्या पौने सात करोड़ हो गई है. मैं टैक्स दाताओं को विश्वास दिलाता हूं कि आप टैक्स के पैसों से गरीब को फायदा पहुंचा जा रहा है, करीब 3 गरीब परिवार हर एक करदाता के कर से खाना खाता है.

प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि शॉर्ट सर्विस कमिशन में अब महिलाओं की स्थाई रूप से एंट्री मिलेगी. पहले ये लाभ सिर्फ पुरुषों को ही मिलता था.  देश में आज भी महिला शक्तियों को चुनौतियां देने वाली राक्षसी प्रवृति की मानसिकता वाले लोग गलत काम कर रहे हैं, बलात्कार काफी पीड़ा दायक है. समाज को इससे मुक्त कराना होगा, पिछले दिनों मध्यप्रदेश में बलात्कार के आरोपी को पांच दिन में फांसी की सज़ा दी गई.

पीएम बोले कि तीन तलाक की कुरीतियों ने हमारे देश की मुस्लिम बहनों को काफी परेशान किया है, हमने इस सत्र में इसको लेकर संसद में बिल लाने का काम किया लेकिन कुछ लोग अभी इसे पास नहीं होने दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज देश में नक्सलियों की मुश्किल बढ़ी है, जो नक्सली पहले 125 जिलों में फैले हुए थे अब वह काफी कम रह गए हैं.

जम्मू-कश्मीर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अटल बिहारी वाजपेयी की नीति पर ही आगे बढ़ना चाहते हैं, हम जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत को ही आगे बढ़ाना चाहता हैं. कश्मीर में हम गोली-गाली से आगे नहीं बढ़ना चाहते बल्कि गले लगाकर आगे बढ़ना चाहते हैं. पूरे जम्मू-कश्मीर में समुचित और समान विकास करना चाहते हैं. PM ने कहा कि हमारी सरकार आज भी सबका साथ-सबका विकास की नीति पर आगे बढ़ना चाहती है.

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हाउसिंग फॉर ऑल, पावर फॉर ऑल, सैनिटेशन, वाटर, कुकिंग, इंश्योरेंस और कनेक्टविटी का सपना पूरा करना है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं ये स्वीकार करता हूं कि मैं बेसब्र हूं कि कई देश हमसे आगे निकल चुके हैं. मैं अपने देश को इन देशों से आगे ले जाना चाहता हूं. मैं बेचैन, व्याकुल, अधीर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8.54 बजे अपना भाषण खत्म किया.